Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर बनेगा अर्द्ध गोलाकार योग-सेंटर, लगाए गये CCTV कैमरे

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर बनेगा अर्द्ध गोलाकार योग-सेंटर, लगाए गये CCTV कैमरे

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक नहीं बल्कि दो नए आकर्षण जल्द ही तैयार होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट पर एक शानदार योग-सेंटर का निर्माण किया जाएगा, वहीं इसके साथ ही एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फूड प्लाजा भी रिवरफ्रंट पर बनेगा, जहां सिर्फ गुजराती ही नहीं बल्कि कई तरह के विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे।

इसके साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट की सुरक्षा-व्यवस्था में अब तीसरी आंख को भी तैनात किया जा रहा है। नहीं समझे...अरे भई अब साबरमती रिवरफ्रंट तक आने-जाने वाली सड़कों पर भी CCTV कैमरा लगाया जा रहा है ताकि यहां आने वाले हर व्यक्ति की सभी तरह की गतिविधियों की निगरानी की जा सकें।

ahmedabad sabarmati riverfront yoga centre

कहां बनेगा अर्द्धगोलाकार योग-सेंटर?

साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SRFDCL) ने हाल ही में रिवरफ्रंट की पश्चिमी दिशा में योग सेंटर बनाने की घोषणा की है। बायोडाइवर्सिटी पार्क के पास इस योग सेंटर को करीब 3500-4000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए SRFDCL के अधिकारियों ने बताया कि इस योग सेंटर का आकार अर्द्धगोलाकार होगा, जो पृथ्वी की तरह दिखेगी।

योग सेंटर में एक बार में करीब 200 लोग बैठकर योगाभ्यास और ध्यान लगा सकेंगे। Desh Gujarat की एक रिपोर्ट में SRFDCL के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि योग सेंटर का डिजाइन फाइनल करने के लिए विभिन्न आर्किटेक्ट से डिजाइन मंगाए गये हैं, जिसमें से कुछ डिजाइन को शॉर्टलिस्टेड भी किया जा चुका है।
बता दें, योग सेंटर में पार्किंग के लिए अपनी अलग जगह होगी लेकिन इसमें कोई कैफे नहीं होगा।

sabarmati riverfront yoga centre

बनेगा फूड प्लाजा

साबरमती रिवरफ्रंट में योग सेंटर बनाने के साथ-साथ जिस दूसरी परियोजना को मंजूरी दी गयी है वह है - अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फूड प्लाजा। Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बी. जे. पार्क के ठीक विपरित में लगभग 8,300 वर्ग मीटर की जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय-स्तर का फूड प्लाजा बनाया जाएगा।

बताया जाता है कि यह फूड प्लाजा एलिस ब्रिज और नेहरु ब्रिज के बीच में बनाने का फैसला लिया गया है। इस फूड प्लाजा के डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए भी एक कंसल्टेंट को नियुक्त किया गया है। जल्द ही फूड प्लाजा और योग सेंटर को बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किये जाएंगे।

yoga centre and food plaza sabarmati

रखी जाएगी तीसरी आंख से नजर

ट्रैफिक के नियमों का सख्ती के साथ अमदावादी पालन करते हैं या नहीं, इसे सुनिश्चित करने के लिए अब तीसरी आंख यानी CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट तक आने वाली सड़कों के दोनों ओर CCTV कैमरा लगाया गया है।

बताया जाता है कि साबरमती रिवरफ्रंट के 16 जंक्शन पर CCTV कैमरा लगाया गया जिसमें पूर्व में दनीलीम्दा से शाहीबाग और पश्चिम में वदज से पल्दी तक का रूट शामिल है। विभिन्न जंक्शनों जैसे वल्लभ सदन और रिवरफ्रंट फ्लावर पार्क आदि, पर अगर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करता हुए पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत E-memo जारी कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad sabarmati gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+