Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद की इन 5 जगहों पर शुरू हुई स्मार्ट पार्किंग, क्या है यह और कैसे काम करता है लॉक पार्किंग?

अहमदाबाद की इन 5 जगहों पर शुरू हुई स्मार्ट पार्किंग, क्या है यह और कैसे काम करता है लॉक पार्किंग?

एक ऐसा सार्वजनिक पार्किंग स्पॉट, जहां लोग अपनी गाड़ियों को पार्क करके तो जा रहे हैं लेकिन इसकी रसीद काट कर देने वाला कोई सुरक्षाकर्मी यहां मौजूद नहीं है। जब आप अपनी गाड़ी लेने जाएं तब आपको पहले QR कोड स्कैन करके पार्किंग का शुल्क चुकाना होगा, उसके बाद ही आपकी गाड़ी स्मार्ट लॉक से आजाद हो सकेगी। है न मजेदार और बेहद सुरक्षित तरीका।

इसके साथ ही नहीं होगी अवैध पार्किंग का जुर्माना भरने की कोई चिंता। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने अहमदाबाद में 5 चुनिंदा जगहों पर शुरू किया है स्मार्ट पार्किंग (Smart Parking) की सुविधा। यह कोई आम पार्किंग नहीं बल्कि बड़ी ही हाईटेक है, जिसमें गाड़ियों को लॉक से लेकर पार्किंग शुल्क का पेमेंट तक तकनीक के माध्यम से होगा।

ahmedabad smart parking

क्या है और कैसे काम करती है स्मार्ट पार्किंग?

AMC ने अहमदाबाद में 5 जगहों पर स्मार्ट पार्किंग की सुविधा को शुरू किया है। हालांकि बाद में इसे धीरे-धीरे दूसरी जगहों पर भी शुरू किया जाएगा। अप्रैल 2024 में ही AMC ने स्मार्ट पार्किंग परियोजना को लागू करने का फैसला लिया था। स्मार्ट पार्किंग में जब कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी को निर्धारित स्थान पर खड़ी करता है तो यह 5 मिनट का समय लेता है।

अगले 5 मिनट तक अगर गाड़ी पार्किंग में निर्धारित जगह पर ही खड़ी रहती है तो उसका फ्लैप लॉक सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है। इसके बाद गाड़ी के चक्कों पर वह लॉक पूरी तरह से लग जाता है, जिसे आसानी से खोला नहीं जा सकता है।

कैसे खुलेगा यह लॉक?

स्मार्ट पार्किंग में गाड़ियों के पहियों पर एक बार स्मार्ट फ्लैप लॉक लग जाने के बाद यह तभी खुलेगा तब पार्किंग शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस पार्किंग में सेंसर के माध्यम से गाड़ी के पहियों का पता चल जाता है, जिसके आधार पर कैलकुलेट कर पार्किंग शुल्क बताया जाता है।

इसके बाद QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन माध्यम से पार्किंग शुल्क का पेमेंट करना पड़ता है, जिसके बाद गाड़ियों के पहियों पर लगा फ्लैप लॉक खुलता है। जानकारी के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे सबसे पहले अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड पर गोटिला गार्डन में शुरू किया गया था।

ahmedabad qr code parking

कौन सी 5 जगहों पर शुरू हुआ स्मार्ट पार्किंग?

Ahmedabad Mirror की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के गोटिला गार्डन के अलावा जिन जगहों पर स्मार्ट पार्किंग को शुरू किया गया है उनमें शामिल हैं -

  • सी. जी. रोड
  • सोबो (SOBO) सर्किल से मैरिगोल्ड सर्किल
  • जाइडस अस्पताल से हेबतपुर रोड
  • मीठाखाली सर्किल से लॉ गार्डन

बताया जाता है कि इन सभी जगहों पर फ्लैप लॉक यूनिट सिस्टम के माध्यम से पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें मैग्नेटिक सेंसर लगा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सभी जगहों पर शुरुआती 5 मिनट के लिए पार्किंग मुफ्त है, जब तक गाड़ियों के पहियों पर लॉक न लग जाए। 5 मिनट के बाद, जब गाड़ियों के पहियों पर ऑटोमेटिक फ्लैप लग जाएगा, उसके बाद QR कोड को स्कैन कर पार्किंग का शुल्क ऑनलाइन पे करने के बाद ही उनकी गाड़ियों पर लगा लॉक खुलेगा।

यह पूरी तरह से एक ऑटोमेटिक सिस्टम है, जिसमें स्मार्ट कैमरों की मदद से हर पार्किंग स्पॉट पर सेंट्रल सेंटर अपनी नजर रखेगा। इसके बावजूद अगर किसी भी सड़क पर लोगों को पार्किंग, QR कोड को स्कैन करने या पेमेंट करने से संबंधित कोई भी समस्या होती है, तो उसका तुरंत समाधान करने के लिए नागरिक सहायता और हेल्पडेस्क टीम को भी तैनात किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में AMC के कमिश्नर ए. थेनरास्सन के हवाले से बताया गया कि स्मार्ट पार्किंग सिस्टम इस समय मांग है। दुनिया भर के कई देशों में जैसे जापान, न्यूयॉर्क, सिंगापुर आदि में कहीं मीटर आधारित तो कहीं RFID आधारित इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग सिस्टम को लागू किया जा चुका है। उसके तर्ज पर ही अहमदाबाद में भी अब स्मार्ट पार्किंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है, जिसे धीरे-धीरे पूरे शहर में लागू करने की योजना है।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+