Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे 2 सालों के लिए हुआ बंद, क्यों और क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते? जाने यहां

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे 2 सालों के लिए हुआ बंद, क्यों और क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते? जाने यहां

दो सालों के बंद किया गया अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे। इसे बंद करने का फैसला वडोदरा नगरनिगम (VMC) की ओर से लिया गया है। इस बाबत वडोदरा सिटी पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है। पर क्यों बंद किया गया है अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे? इस एक्सप्रेसवे को क्या पूरी तरह से बंद किया जा रहा है या एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को बंद करने का फैसला लिया गया है। क्या कोई वैकल्पिक रास्ता भी बताया गया है?

आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं :-

ahmedabad vadodara expressway

क्यों बंद किया गया है एक्सप्रेसवे?

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे को दो सालों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। वडोदरा नगरनिगम ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए इस फ्लाईओवर को बंद करने का फैसला लिया है। Indian Express की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे से होकर आने-जाने वाले वाहनों को अब अमित नगर सर्किल से दुमाद ब्रिज की ओर का वैकल्पिक रास्ता लेना पड़ेगा।

22 नवंबर से इस एक्सप्रेसवे को बंद रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दुमाद ब्रिज से समा कैनल जंक्शन तक की सड़क के साथ ही एबाकस सर्किल से अमित नगर ब्रिज को 22 नवंबर से सभी प्रकार के यातायात के लिए अगले 2 सालों तक बंद रखा जाएगा।

बता दें, जिस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एक्सप्रेसवे को बंद किया जा रहा है, उसका निर्माण करीब ₹56 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक के सुव्यवस्थित बहाव को सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। अगले 2 सालों में इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यह फ्लाईओवर ट्रैफिक आईलैंड और साल 2017 में समा झील क्रॉसिंग पर स्थापित लोकप्रिय एबाकस कलाकृति के ऊपर से गुजरेगी। इस प्रतिकृति को मुजमाहुदा में अक्षर चौक से हटाकर समा झील क्रॉसिंग पर लगाया गया था।

ahmedabad-vadodara expressway closed

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक के सुव्यवस्थित बहाव को सुनिश्चित करने के लिए यातायात के वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी दी गयी है।

हल्के वाहनों के लिए

  • समा कैनल जंक्शन से समा-छनी कैनल रोड से विश्वकर्मा सर्किल और मामलातदार ऑफिस जंक्शन से आगे मंगल पांडे रोड और L&T सर्किल होकर जा सकेंगे। हल्के वाहनों को समा कैनल जंक्शन से बाएं मातृभूमि जंक्शन, शेरवुड जंक्शन और उससे आगे समा लिंक रोड की ओर जा सकेंगे।
  • वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले हल्के मोटर वाहनों को मानेक पार्क सर्किल से गोल्डेन ब्रिज से पहले एयरपोर्ट रोड और गडा सर्किल की ओर जा सकेंगे। या फिर वैकल्पिक मार्ग में उर्मी ब्रिज जंक्शन से मेट्रो अस्पताल होकर ओल्ड अक्ट्रोई सर्किल से आगे गोल्डेन ब्रिज जा सकेंगे।

भारी वाहनों के लिए

मीडिया रिपोर्ट में वडोदरा ट्रैफिक पुलिस के हवाले से बताया गया है कि राज्य परिवहन की बस और सिटी विक्टोस की बसे समेत सभी भारी वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ता ही अपनाना होगा।

  • भारी वाहनें दुमाद ब्रिज के नीचे से गोल्डेन ब्रिज की ओर हरनी रोड होकर गडा सर्किल पार कर मानेक पार्क सर्किल की ओर और ओल्ड ओक्ट्रोई सर्किल से अमित नगर सर्किल की जा सकेंगे।
  • भारी वाहनों को लिए दूसरा वैकल्पिक जो रास्ता होगा, वह है दुमाद ब्रिज से फर्टिलाइजर ब्रिज से छनी रोड होकर निजामपुरा और फतेहगंज वाया ओल्ड ओक्ट्रोई सर्किल होकर आगे बढ़ सकेंगे।

More News

Read more about: ahmedabad vadodara expressway
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+