Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जरा संभल कर! अहमदाबाद में टूटा ट्रैफिक का नियम तो अब कॉन्सटेबल साहब ही काट देंगे ऑन स्पॉट चालान

जरा संभल कर! अहमदाबाद में टूटा ट्रैफिक का नियम तो अब कॉन्सटेबल साहब ही काट देंगे ऑन स्पॉट चालान

क्या अहमदाबाद में आप सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल न करके अपनी गाड़ी से कहीं भी आना-जाना ज्यादा पसंद करते हैं? अहमदाबाद की सड़कों पर क्या आप भी फर्राटे से गाड़ियां भगाते हैं? तो अब जरा और सावधानी के साथ अहमदाबाद में अपनी गाड़ियां सड़कों पर निकाला किजीए। क्योंकि अब अगर आपसे कोई भी ट्रैफिक का नियम टूटा खैर नहीं होगी।

भले ही उस सिग्नल पर कोई हेड कॉन्सटेबल या उच्चाधिकारी मौजूद न हो लेकिन आपका चालान ऑन स्पॉट ही काट दिया जाएगा। कैसे? अरे भई कॉन्सटेबल साहब ही अब आपका चालान काट सकेंगे वो भी ऑन स्पॉट।

ahmedabad voc app traffic police

कैसे कटेगा चालान?

अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने अब नियमों को तोड़ने वालों को सबक सिखाने का खास तरीका निकाला है। अब अगर अहमदाबाद की सड़कों पर किसी भी क्रॉसिंग पर अगर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है तो क्रॉसिंग के चारों रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरीए आप पकड़े जाएंगे और सजा से बचने का कोई मौका ही नहीं मिलेगा। अगर आप ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको सीधा ई-मेमो थमा दिया जाएगा जो अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस के नये लॉन्च हुए ऐप VOC चालान ऐप द्वारा जारी होगा।

क्या है VOC चालान ऐप?

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है वायलेशन ऑन कैमरा (VOC) ऐप। यातायात की व्यवस्था को सुधारने के लिए ही इस ऐप को लॉन्च किया गया है। यह ऐप उन ड्राईवरों को सजा देने की एक मजबूत और प्रभावशाली प्रक्रिया है, जिसकी वजह से अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को बचने का कोई मौका नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस ऐप को भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

ahmedabad on spot e memo

क्या है इस ऐप में खास?

VOC चालान ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि अब तक ऑन स्पॉट फाइनिंग का अधिकार सिर्फ हेड-कॉन्सटेबल या उच्चाधिकारियों के पास ही होता था। लेकिन अब यह ऐप सभी कॉन्सटेबलों को भी ऑन-स्पॉट फाइनिंग का अधिकार देता है। इसका मतलब है कि अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सावधानी के साथ आपको अपनी गाड़ी चलानी पड़ेगी।

दरअसल, अहमदाबाद के यातायात विभाग में करीब 65 प्रतिशत पुलिस कॉन्सटेबल ही ड्यूटी पर होते हैं। इसलिए यातायात को नियंत्रित करने का अधिकार और सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन पुलिस कॉन्सटेबलों के कंधे पर ही होती है। VOC चालान ऐप ने पुलिस कॉन्सटेबलों के कंधों को और भी मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

कैसे काम करता है VOC चालान ऐप?

  • VOC चालान ऐप सीधे कैमरे से जुड़ा होता है।
  • अगर कोई भी वाहन ट्रैफिक के नियमों को तोड़ता पकड़ा जाता है तो यह क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से तुरंत उस वाहन का नंबर समेत फोटो खींच लेता है।
  • वाहन से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे उसका नंबर वाहन पोर्टल से ऑटोमैटिकली जुड़ जाता है।
  • इसके साथ ही कैमरे से मिले फोटो की मदद से ट्रैफिक नियम उल्लंघन का प्रकार और स्थान इसमें जुड़ जाता है।
  • ये सारी जानकारियां ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजी जाती है।
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सभी विवरणों की जांच और चालान काटने का अनुमोदन मिलते ही, ऐप चालान (ई-मेमो) बना देता है और इसकी जानकारी SMS के माध्यम से वाहन के मालिक को भेज दी जाती है।
traffic headquarter ahmedabad

इस ऐप को अहमदाबाद के 1100 पुलिस कॉन्सटेबल के मोबाइल में इंस्टॉल किया गया है। ऐप का इस्तेमाल कैसे करना होगा, इस बारे में उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बता दें, इस ऐप की मदद से अगर कोई वाहन ट्रैफिक का नियम तोड़ता दिखाई देता है तो बिना उसे रोके या उससे संपर्क किये ही उसका चालान काट दिया जा सकेगा।

कौन-कौन से नियमों को तोड़ने पर कटेगा ऑन स्पॉट चालान?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में जिन नियमों को तोड़ने पर आपका ऑन स्पॉट चालान कट सकता है वो हैं -

  • गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बातें करना या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना।
  • बिना हेलमेट बाइक चलाना।
  • क्षमता से ज्यादा लोगों को गाड़ियों में बैठा लेना।
  • गाड़ी चलाते समय सीट-बेल्ट न लगाना।
  • फ्री लेफ्ट वायलेशन, गलत साइड पर गाड़ी चलाना या लेन का उल्लंघन आदि।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+