Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे नया राज्य मिजोरम

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे नया राज्य मिजोरम

By Khushnuma

मिजोरम बेहद आकर्षक पहाड़ी स्थल है जिसकी खूबसूरती की जितनी भी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। मिज़ो शब्द का अर्थ है पहाड़ी और रम का अर्थ है भूमि।प्रकृति का भरपूर मज़ा लेने के लिए मिज़ोरम पर्यटन अनेक अवसर प्रदान करता है। विदेशी वनस्पति और जीव, बांस के जंगल, कलकल करके बहते झरनें, खूबसूरत धान के खेत सभी प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। छिमतुईपुई या कलादान राज्य में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।

सबसे बड़ी झील, पाला झील और ताम दिल या सरसों के पौधें की झील मिज़ोरम के दो सबसे बड़े पर्यटन आकर्षण हैं। राज्य की राजधानी होने के कारण आइज़ोल एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। लुंगलेई एक अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहाँ अनेक प्राचीन गुफाऐं हैं जो पर्यटकों को मूलभूत मिज़ोरम के बारे में पता लगाने का अवसर प्रदान करती हैं। यहाँ डंपा वन्यजीव अभयारण्य, खौंगलुंग वन्यजीव अभयारण्य आदि कई वन्यजीव अभयारण्य हैं। ट्रैकर्स के लिए मिज़ोरम स्वर्ग जैसा है अज्ञेर फौंगपुई पहाड़ ट्रैकिंग के लिए यबसे अच्छे स्थानों में से एक है। तो चलिए सैर करते हैं इस खूबसूरत ठंडी वादियों वाले स्थल की।
पढ़ें: पुरी में देखें जगन्नाथ मंदिर और समुद्री तट के आकर्षण दृश्य

तामदिल झील

तामदिल झील

मिजोरम की सबसे बड़ी झील तामदिल झील अपने आकर्षणों के लिए विश्व भर में मशहूर है। यह अपने दिलकश नज़ारों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य बे मिसाल होता है।

Image Courtesy:Flickr upload bot

बोरा बाज़ार

बोरा बाज़ार

यह आइजॉल का मुख्य मार्किट है। यहाँ से आप मिजोरम की वास्तविक, पारम्परिक और आकर्षक चीज़ों को खरीद सकते हैं।

Image Courtesy:AmyNorth

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

मिजोरम की राजधानी आइजॉल गुवाहाटी, सिल्चर और कोलकाता आदि शहरों से वायु मार्ग व सड़क मार्ग द्वारा जुड़ी हुई है।
यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन सिल्चर (असम) है जो यहाँ से 180 किलोमीटर दूर है।

Image Courtesy:Jhmar13

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

यहाँ ठहरने के लिए सर्किट हाउस ,डाक बंगले और स्थानीय होटलों की व्यवस्था है।

Image Courtesy:Rajkumar1220

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+