Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 6 रूट्स पर लॉन्च की सीधी उड़ान, जानिए कौन-कौन!

चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 6 रूट्स पर लॉन्च की सीधी उड़ान, जानिए कौन-कौन!

यात्रियों की सुविधा के लिए जिस तरह से एयरपोर्ट्स को विकसित और आधुनिक बनाया जा रहा है, ठीक उसी तरह से एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत खुद को अपग्रेड करती रहती हैं। इसके लिए नयी-नयी रूट्स पर यात्री सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।

इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 6 नयी रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाईट सेवाओं को शुरू किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जिन रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाईट शुरू करने की घोषणाएं की हैं, सभी घरेलू गंतव्य हैं।

air india express 6 routes flights

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नेटवर्क में जोड़े गये सभी 6 रूट्स पर यात्री सेवाओं को 12 अगस्त से ही शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि 6 में से 5 रूट तो बिल्कुल नयी हैं।

जिन 6 रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाईट शुरू हुई :

  • चेन्नई-भुवनेश्वर
  • चेन्नई-बागडोगरा
  • चेन्नई-तिरुवनंतपुरम
  • कोलकाता-वाराणसी
  • कोलकाता-गुवाहाटी
  • गुवाहाटी-जयपुर

मीडिया रिपोर्ट्स में एयर इंडिया एक्सप्रेस के हवाले से बताया गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी-जयपुर रूट पर डायरेक्ट विमान सेवाओं को शुरू किया है, जो पूरी तरह से एक एक्सक्लूसिव रूट है। यानी इस रूट पर पहले विमान सेवा उपलब्ध नहीं थी। इसके साथ ही चेन्नई से तिरुवनंतपुरम रूट पर भी एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने उड़ान सेवाओं की मांग में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए दैनिक फ्लाईट संचालन करने का फैसला लिया है।

डायरेक्ट फ्लाईट की विस्तृत जानकारी :

  • चेन्नई-भुवनेश्वर : दैनिक, चेन्नई से सुबह 7.45 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे भुवनेश्वर में लैंड।
  • भुवनेश्वर -चेन्नई : दैनिक, भुवनेश्वर से सुबह 10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12 बजे चेन्नई में लैंड।
  • चेन्नई-बागडोगरा : दैनिक, चेन्नई से दोपहर 12.35 बजे उड़ान भरकर शाम 3.10 बजे बागडोगरा में लैंड।
  • बागडोगरा-चेन्नई : दैनिक, बागडोगरा से शाम 3.40 बजे उड़ान भरकर शाम 6.15 बजे चेन्नई में लैंड।
  • चेन्नई-तिरुवनंतपुरम : साप्ताहिक, शाम 6.50 बजे चेन्नई से उड़ान भरकर 8.20 बजे तिरुवनंतपुरम में लैंड।
  • तिरुवनंतपुरम-चेन्नई : साप्ताहिक, तिरुवनंतपुरम से रात 8.50 बजे उड़ान भरकर रात 10.20 बजे चेन्नई में लैंड।
  • कोलकाता-वाराणसी : दैनिक, सुबह 7.40 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर 9.05 बजे वाराणसी में लैंड।
  • वाराणसी-कोलकाता : दैनिक, सुबह 9.40 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 11.10 बजे कोलकाता में लैंड।
  • कोलकाता-गुवाहाटी : साप्ताहिक, कोलकाता से 12.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.25 बजे गुवाहाटी में लैंड।
  • गुवाहाटी-कोलाकाता : साप्ताहिक, रात 8.50 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर 10.05 बजे कोलकाता में लैंड।
  • गुवाहाटी-जयपुर : दोपहर 1.55 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर शाम 4.35 बजे जयपुर में लैंड।
  • जयपुर-गुवाहाटी - शाम 5.05 बजे जयपुर से उड़ान भरकर शाम 7.50 बजे गुवाहाटी में लैंड।

More News

    Read more about: airport flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+