Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयर इंडिया का लॉक फेयर ऑफर - मात्र ₹500 और फ्लाइट की टिकट का दाम अचानक बढ़ने की टेंशन खत्म

एयर इंडिया का लॉक फेयर ऑफर - मात्र ₹500 और फ्लाइट की टिकट का दाम अचानक बढ़ने की टेंशन खत्म

काम से या फिर घूमने के लिए बाहर जाने का प्लान है...सुबह फ्लाइट का किराया चेक किया था तो बजट में ही था लेकिन अगले दिन पूरी प्लानिंग के बाद जैसे ही टिकट बनाने के लिए बैठे तो पता चला कि एयरलाइंस कंपनियों ने टिकट के दाम बढ़ा दिये हैं। कई बार अचानक मांग बढ़ जाने के बाद फ्लाइट की टिकटों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो जाते हैं।

खासतौर पर त्योहारों के समय दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों के सामने यह मुसीबत सबसे ज्यादा खड़ी होती है। बैंगलोर में नौकरी के सिलसिले में रहने वाले दिल्ली निवासी रोहित शर्मा की भी यहीं कहानी है। वह पिछले 1 साल से घर नहीं जा सकें हैं। यहां तक कि दीवाली पर भी फ्लाइट की टिकट का दाम ज्यादा होने की वजह से वह परिवार के साथ दिल्ली में दीवाली नहीं मना पाए थे।

air india fare lock

ट्रेन से बैंगलोर से दिल्ली आने-जाने में जितने दिनों का समय लगता है, उतने दिनों की तो छुट्टियां भी अप्रुव नहीं होती। इसलिए फ्लाइट टिकट की कीमतों का कम होने का इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं रहता है। पिछले साल दीवाली के समय रोहित ने दीवाली पर दिल्ली में अपने घर जाने का प्लान बनाया भी था। दीवाली से पहले जब फ्लाइट की टिकटों की कीमतों में थोड़ी गिरावट आयी थी, तब रोहित ने सोचा पहले ऑफिस से छुट्टियां अप्रुव करवा लें, उसके बाद टिकट बनवा लेंगे।

लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बस एक दिन के अंदर ही मांग अचानक बढ़ जाने की वजह से जो टिकट ₹4000-6000 के बीच की होती थी, उसका दाम ही ₹15,000-18,000 पर पहुंच गया था। अब अफसोस करने के अलावा रोहित के पास और कोई चारा भी तो नहीं था। लेकिन अगली बार अगर फ्लाइट की टिकट की कीमत कम देखकर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, तो आप उस दाम को अगले 1-2 दिनों के लॉक कर सकते हैं। इससे टिकट की कीमतों का अचानक बढ़ जाने टेंशन लगभग खत्म ही हो जाएगा।

आइए जानते हैं कैसे टिकट के दाम को लॉक किया जा सकता है!

एयर इंडिया ने फ्लाइट की टिकट के दाम को लॉक करने का ऑफर दिया है। इसमें मात्र ₹500 का भुगतान करके आप टिकट की दाम को लॉक कर सकते हैं। एयर इंडिया ने इसे 'फेयर लॉक' स्कीम का नाम दिया है। इसमें किसी भी फ्लाइट की टिकट के दाम को अगले 48 घंटों के लिए लॉक करने के लिए आपको ₹500 का भुगतान करना होगा। यह आपके ट्रैवल प्लान को और भी सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। इस सुविधा का फायदा एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से उठा सकेंगे।

कैसे लॉक करेंगे टिकट के दाम?

एयर इंडिया की फेयर लॉक सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को ₹500 की मामूली फीस देनी होगी। इसके साथ ही आप अपनी पसंद की फ्लाइट में वर्तमान किराए को अगले 48 घंटों के लिए लॉक कर सकते हैं। 48 घंटों के आकर वापस आकर आप किसी भी समय अपनी बुकिंग को कंफर्म कर सकते हैं।

बताया जाता है कि इस सुविधा के तहत आपको कम से कम 10 दिन बाद की किसी फ्लाइट का विकल्प चुनना होगा। ऐसा करके एक बार अगर आपने अपनी पसंद की फ्लाइट का फेयर 48 घंटों के लिए लॉक कर दिया तो उसके अचानक बढ़ जाने का असर आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा।

कितनी देनी होगी फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार घरेलु और शॉर्ट हॉल इंटरनेशनल उड़ानों के साथ ही लॉन्ग हॉल इंटरनेशनल उड़ान के लिए अलग-अलग फीस तय की गयी है, जो निम्न है :

उड़ान भारत से जाने वाली उड़ान भारत आने वाली उड़ान
घरेलू ₹500 ₹500
शॉर्ट हॉल इंटरनेशनल ₹850 $10
लॉन्ग हॉल इंटरनेशनल ₹1500 $18

More News

    Read more about: flight airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+