Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सस्ते फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए हमेशा Follow करें ये टिप्स

सस्ते फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए हमेशा Follow करें ये टिप्स

घूमने जाने का प्लान बन गया है लेकिन फ्लाइट की टिकटों के दाम चेक करने के बाद प्लान को ही पोस्टपोन कर देना पड़ा। ऐसा कई बार आपके साथ भी जरूर हुआ होगा। ऐसा भी कई बार होता है कि घूमने जाने का प्लान तो काफी पहले बन गया है कि हमारी ही लापरवाही की वजह से फ्लाइट की टिकटों के लिए हमें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

airport

वजह चाहे जो भी हो लेकिन ट्रिप से पहले ही इस तरह के अनावश्यक खर्चे दिल दुःखा देते हैं। आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर इस बार हम आएं हैं। फ्लाइट्स की सस्ती टिकट बुक करने के लिए इन टिप्स को जरूर Follow करें। हमें पूरा विश्वास है आप अपनी मेहनत की कमाई के कुछ रूपये तो जरूर Save कर लेंगे।

Tip No. 1

सर्च इंजन की चालाकी : टिकट बुक करने से पहले जब आप उसकी प्राइस चेक करते हैं तो आपको एक प्राइस नजर आता है। लेकिन कुछ दिनों बाद जब आप वापस उसी साइट पर सेम रुट और समय की फ्लाइट चेक करते हैं तो आपको बढ़ा हुआ प्राइस नजर आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप पहली बार अपने सर्च इंजन से उस साइट पर फ्लाइट चेक करने गये थे तो उस साइट को पता चल गया था कि आप फ्लाइट के टिकट बुक करने वाले हैं।

online booking

इसलिए अगली बार जब आप वापस उस साइट पर आए तो उसने दाम बढ़ा दिए। इस चालाकी से बचने के लिए आप अपने मोबाइल का कुकी क्लीयर रख सकते हैं या फिर टिकट बुक करने के लिए आप अपने मोबाइल के बजाए किसी लैपटॉप के ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tip No. 2

यात्रा के समय से पहले बुक करें : इस बात को तो आपने कई बार सुना होगा कि फ्लाइट की टिकटें अगर पहले से बुक की जाएं तो सस्ती मिलती हैं। इसलिए जब भी कहीं घूमने जाने का प्लान बनें तो सबसे पहले फ्लाइट की टिकटें बुक कर लें। टिकट हमेशा यात्रा से 3 से 6 सप्ताह पहले ही बुक करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि पहले से टिकट बुक कर लिया लेकिन घूमने का प्लान कैंसिल हो गया तो सारे रुपये बर्बाद...।

travel

जी नहीं, आपके सारे रुपये बर्बाद नहीं होंगे। अगर आप फ्लाइट की टिकट एयरलाइंस कंपनी की वेबसाइट से बुक करते हैं, तो निर्धारित समय के अंदर टिकट कैंसिल करने पर एयरलाइंस कंपनी आपको दो विकल्प देती है। पहला, कुछ प्रतिशत रुपये काटने के बाद रुपये आपके बैंक अकाउंट में वापस भेज दिये जाएंगे या फिर एयरलाइंस कंपनी के वॉलेट में जमा रहेगा जिसका इस्तेमाल आप अगली बार कर सकते हैं।

Tip No. 3

ई-वॉलेट या स्पेशल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल : ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद बारी आती है पेमेंट करने की। हमारी सलाह है कि ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले हमेशा चेक कर लें। कई बार कुछ स्पेशल डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर स्पेशल डिस्काउंट भी मिलता है। इसके अलावा अगर आप ई-वॉलेट जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटिएम आदि का उपयोग करके टिकट बुक करते हैं तो आपको कैशबैक का फायदा भी जरूर मिलेगा।

Tip No. 4

airport

किस समय करें बुकिंग : फ्लाइट बुक करते समय सबसे पहला सवाल यह आता है कि किस समय की फ्लाइट बुक की जाए। ज्यादातर लोग सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे के बीच का समय ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, यहीं वह समय होता है जब फ्लाइट की टिकटें सबसे ज्यादा महंगी होती हैं। अगर आपको ज्यादा परेशानी ना हो या आप रात के समय ट्रैवल करने में कंफर्टेबल हैं, तो अहले सुबह यानी 5-6 बजे या फिर देर शाम से लेकर देर रात तक की फ्लाइट बुक करें। निश्चित रूप से आपको थोड़ी सस्ती फ्लाइट मिलेंगी।

Tip No. 5

टिकट बुकिंग के लिए कौन सा महीना बेस्ट : फ्लाइट के टिकट सस्ते में बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा समय फरवरी का होता है। फरवरी के महीने में फ्लाइट टिकट काफी सस्ती होती हैं। इसके अलावा जुलाई के अंत से लेकर सितंबर तक फ्लाइट के टिकट की रेट सस्ती ही मिलती है। जून के मध्य से लेकर जुलाई के अंत तक फ्लाइट टिकट के दाम काफी ज्यादा बढ़े रहते हैं। सिर्फ जुलाई ही नहीं बल्कि 12 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक भी फ्लाइट की टिकटों के दाम काफी ज्यादा रहती है।

Tip No. 6

फ्लाइट की सस्ती टिकट बुक करने का सीजन : जैसा हमने पहले ही बताया है जून से लेकर जुलाई तक के समय में फ्लाइट की टिकटों की कीमतें आसमान छूती हैं। इस समय को पीक सीजन कहा जाता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि ऑफ सीजन या इंटरमीडिएट सीजन में ही टिकट बुक करें। जनवरी के मध्य से लेकर मई के अंत का समय सस्ती टिकटें खरीदने के लिए बेस्ट होती हैं।

airport

वहीं मानसून के सीजन में फ्लाइट की टिकटें ना तो ज्यादा महंगी होती है और ना ज्यादा सस्ती। इस समय को इंटरमीडिएट सीजन कहा जाता है। फ्लाइट का इंटरमीडिएट सीजन 5 अगस्त से लेकर सितंबर के लास्ट तक होता है। ऐसा ही इंटरमीडिएट सीजन 10 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच और 28 दिसंबर से जनवरी के अंत तक चलता है।

FAQs
भारत में किस समय सस्ती फ्लाइट की टिकट मिलती है?

भारत में फ्लाइट के सबसे सस्ती टिकट फरवरी में, जुलाई के अंत से सितंबर तक के समय में मिलती है। इस समय यात्रा करना आपने पॉकेट के लिए फायदेमंद होता है।

फ्लाइट का टिकट कितने दिन पहले बुक कर सकते हैं?

फ्लाइट का टिकट बुक करने की कोई समयसीमा नहीं होती है। आप यात्रा से 2-3 दिन पहले से लेकर 2-3 महीने पहले तक फ्लाइट की अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। फ्लाइट में हमेशा टिकट बुक करने से यात्रा के दिन के बीच के अंतराल के आधार पर टिकट के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं।

सस्ते फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें?

सस्ते फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे पहला नियम है कि हमेशा यात्रा से 4-6 सप्ताह पहले ही अपनी टिकट बुक कर लें। टिकट लेते समय एयरलाइंस के बीच कम्पेयर जरूर करें।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: flight airport tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+