Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Amarnath Yatra 2022: जानें कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2022: जानें कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

भारत में यूं तो कई दार्शनिक स्थल है लेकिन बाबा बर्फानी की बात ही निराली है। बीच में कोरोना महामारी के चलते 2 साल तक श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्हें काफी इंतजार भी करना पड़ा था। लेकिन इस बार उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

आपको बता दें, 30 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने वाली है, जो अगले 43 दिनों तक चलेगी। इसके लिए बीते 11 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तो ऐसे में अगर आप भी बाबा बर्फानी का दर्शन करना चाहते हैं या अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस बार जा सकते हैं।

Amarnath dham

कब से शुरू हो रहा अमरनाथ यात्रा

इस बार अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पर क्लिक करके आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे आप को पूरा भरना पड़ता है। इसके अलावा आपको यहां पर मेडिकल से संबंधित जानकारी भी देनी होगी। आप ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

amarnath yatra registration

जरूरी दस्तावेज

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट और उनकी चार पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

अगर आप भी अमरनाथ की यात्रा करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक के बीच होनी चाहिए। हालांकि, 6 महीने से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को यहां यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है।

More News

    Read more about: amarnath yatra 2022
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+