शनिवार (17 जून) काफी खास होने वाला है। जी नहीं, आप किसी पर्व या त्योहार को Miss नहीं कर रहे हैं बल्कि जिन लोगों की दिलचस्पी खगोलशास्त्र में हैं, उनके लिए यह दिन या यूं कहें, यह भोर काफी खास होने वाला है। दरअसल, 17 जून 2023 को सूर्योदय से ठीक पहले आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखायी देने वाला है।
इस दिन एक, दो या फिर तीन नहीं बल्कि 5 ग्रह एक सीध में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस अद्भुत खगोलशास्त्रीय नजारे को नंगी आंखों से देखना थोड़ा मुश्किल होगा।
कौन से ग्रह होंगे सीध में और नंगी आंखों से कौन दिखेंगे

17 जून 2023 की अहले सुबह यानी सूर्योदय से ठीक पहले सौर्यमंडल के 5 ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आने वाले हैं। सूरज उगने से पहले आसमान में बुध (Mercury), अरुण (Uranus), वृहस्पति (Jupiter), नेप्च्यून (Neptune) और शनि (Saturn) ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाएंगे।
लेकिन इन 5 ग्रहों में से कुछ को नंगी आंखों से देखना संभव नहीं है। इन पांचों ग्रहों में से Jupiter और Saturn आसमान में सबसे ज्यादा चमकते हैं और नंगी आंखों से दिखायी भी देते हैं। लेकिन Mercury को देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वहीं Neptune और Uranus को देखने के लिए भी आपको दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।
कहां से स्पष्ट आएंगे नजर
17 जून को सूर्योदय से पहले ये पांचों ग्रह सबसे ज्यादा स्पष्ट रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern Hemisphere) से नजर आने वाले हैं क्योंकि यहां अभी सबसे ज्यादा लंबी रातें होती हैं। सबसे पहले Saturn, फिर Neptune, उसके बाद एक-एक कर Jupiter, Uranus और सबसे आखिर में Mercury दिखायी देगा।
आसमान में सबसे अंत में उगने वाला या यूं कहें दिखायी देने वाला ग्रह Saturn होता है, जो सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले ही उगता है। इसलिए आपके पास Mercury तक इन सभी ग्रहों को ढूंढने के लिए 2 घंटों का समय होगा। सभी पांचों ग्रह एक सीध में सूर्योदय से ठीक 45 मिनट पहले ही उगे हुए दिखायी देंगे।
इसलिए अपना दूरबीन उठाइए और आसमान में इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए तैयार हो जाइए। और हां, हमें यह बताना बिल्कुल मत भूलिए कि आप इन 5 ग्रहों में से कितनों को देखने में सफल हो पाए। इसके बाद 29 अप्रैल 2024 को Neptune, Mars के सबसे नजदीक आएगा।



Click it and Unblock the Notifications












