Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छत्तीसगढ़ : रायपुर के निकटवर्ती ऑफबीट पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

छत्तीसगढ़ : रायपुर के निकटवर्ती ऑफबीट पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

वन संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ भारत के चुनिंदा सबसे खास स्थलों में से एक है। अपने 27 जिलों के साथ यह भारत का 10वीं बड़ा राज्य है।

वन संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ भारत के चुनिंदा सबसे खास स्थलों में से एक है। अपने 27 जिलों के साथ यह भारत का 10वां बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यहां का अधिकांश भू-भाग घने जंगलों से भरे हुए हैं, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करते हैं। प्रकृति के असल खूबसूरती न सिर्फ देखी जा सकती है बल्कि महसूस भी की जा सकती है। पर्यटन की दृष्टि से यह आदर्श स्थल है, जहां आप घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदर स्थल मौजूद हैं। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर का शौक रखने वालों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। यहां का राजधानी शहर रायपुर है, और आज हम इस लेख में आपको रायपुर के निकटवर्ती ऑफबीट स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

प्राचीन नगर सिरपुर

प्राचीन नगर सिरपुर

PC-Ms Sarah Welch

रायपुर के निकटवर्ती ऑफबीट स्थलों में आप प्राचीन नगर सिरपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। रायपुर से यहां तक की दूरी लगभग 84 कि.मी की है। यहां आप प्राचीन काल से जुड़े अवशेषों को देख सकते हैं। पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान यहां बहुत सी प्राचीन वस्तुएं प्राप्त की गई थीं। जानकारी के अनुसार इस स्थल का संबंध 5 वीं से 8वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। यहां के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में आप लक्ष्मी मंदिर को देख सकते हैं, जो प्रयटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। लक्ष्मी मंदिर इसलिए भी खास माना जाता है कि क्योंकि यह भारत का वो पहला मंदिर है जिसे सिर्फ ईंटों से बनाया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

सीतानदी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

सीतानदी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

रोमांच का अनुभव करने के लिए आप राज्य के धमतरी जिले स्थित सीतानदी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सैर का प्लान बना सकते हैं। सीतानदी राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां सालभर वाइल्ड लाइफ उत्साही पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। इस अभयारण्य को 1974 को स्थापित किया गया था । यह सेंचुरी लगभग 556 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैली है, और समुद्र तल से 327 से लेकर 736 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सीतानदी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी अपने हरे-भरे परिदृश्य और जीव-जन्तुओं को विभिन्न प्रजातियों के लिए लोकप्रिय है। यहां जगंली जीवों के साथ-साथ विभिन्न पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

भोरमदेव मंदिर

भोरमदेव मंदिर

PC-Pankaj Oudhia

कुछ खास अनुभव के लिए आप रायपुर से भोरमदेव मंदिर के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह एक प्राचीन मंदिर है, जिसकी वास्तुकला पर्यटकों को काफी ज्यादा आश्चर्यचकित करने का काम करती है। यह मंदिर कुछ ओडिशा के सूर्य मंदिर और मध्य प्रदेश के खजुराओं की तरह दिखता है। इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 7वीं से 11वीं शताब्दी के मध्य नाग राजवंश के राजा रामचंद्र द्वारा किया गया था । यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, और नागर शैली में बनवाया गया है। इतिहास और कला-संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह मंदिर काफी ज्यादा मायने रखता है।

चित्रकूट फॉल

चित्रकूट फॉल

PC-Ksh85

रायपुर के निकटवर्ती ऑफबीट स्थलों में आप चित्रकूट फॉल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहा राज्य के सबसे लोकप्रिय जलप्रपातों में गिना जाता है। आप एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए इस जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का है, इस दौरान यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार जी भरकर किया जा सकता है। इस जलप्रपात को भारत का मिनी नाइग्रा फॉल भी कहा जाता है। कुछ नया अनुभव के लिए आप यहां जरुर आएं।

भूतेश्वर शिवलिंग

भूतेश्वर शिवलिंग

छत्तीसगढ़ के ऑफबीट स्थलों आप गरियाबंद जिले स्थित भगवान शिव के अद्भुत भूतेश्वर शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। यह एक विशाल शिवलिंग है जो जिले के मरौदा गांव गांव में स्थित है। यह भोलेनाथ के सबसे विशाल शिवलिंगों में गिना जाता है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दराज से पर्यटकों को आगमन होता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ता है। खासकर श्रावन के दिनों में यहां शिवभक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। माना जाता है कि यहां शिवलिंग पर सच्चे मन से जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+