नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के विभिन्न शहरों में दुर्गा पूजा की धुम मची हुई है। पिछले कुछ दिनों में हमने कोलकाता समेत कई शहरों में होने वाली दुर्गा पूजा के बारे में आपको विस्तार से बताया है। चलिए आज हम आपको सात-समुंदर पार अमेरिका में मनायी जाने वाली दुर्गा पूजा की एक झलक दिखाते हैं।

हम जिस दुर्गा पूजा की बात कर रहे हैं वह अमेरिका के उत्तर-पश्चिम में मौजूद Tech City सियाटेल में मनायी जाती है। सियाटेल उपनगर में सिर्फ बंगाली ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को भी पूनर्स्थापित करने का प्रयास 'मैत्री' कर रही है। इस बार सियाटेल में मैत्री दुर्गोत्सव का आयोजन दूसरे साल किया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन का महीना यूं तो भारत में भी ठंड के आगमन की कहानी सुनाता है। अमेरिका का सियाटेल उपनगरीय क्षेत्र भी इससे अलग नहीं है।

यह महीना नवरात्रि/दुर्गा पूजा के आगमन की कहानी भी तो सुनाता है और सियाटेलम में रहने वाले भारतीयों का दिल गा उठता है 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 20 से 22 अक्टूबर तक अमेरिका के सियाटेल में दूसरे साल मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। दुर्गा पूजा का आयोजन मैपल वैली से सटे मैपल व्यू मिडिल स्कूल में किया जाएगा।
कोलकाता से मंगवाई गयी है प्रतिमा
मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी ने सुदुर अमेरिका में भी भारतीय Feel को बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया है। कमेटी ने खास तौर पर कोलकाता के कुम्हारटोली से मां दुर्गा की बहुत सुन्दर प्रतिमा अमेरिका में मंगवाई है। सिर्फ इतना ही नहीं दुर्गा पूजा 2023 के लिए मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी ने खासतौर पर पूजा पंडाल का निर्माण भी करवाया है, जहां बोधन (षष्ठी) से विसर्जन (विजयादशमी) तक धुमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

दुर्गा पूजा को पूरी तरह से बंगाली परंपरा के अनुसार ही यहां संपन्न किया जाता है। इन दिनों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिनमें शंख ध्वनि प्रतियोगिता, धुनुची नाच और सिन्दुर खेला भी शामिल है। दुर्गा पूजा हो और खाने-पीने की व्यवस्था ना की जाए, ऐसे कैसे संभव है। बंगाली और दूसरे समुदाय के भारतीयों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की व्यवस्था भी यहां की जाएगी। दुर्गोत्सव के दौरान स्थानीय व्यवसाई यहां भारतीय पोशाक व सजावट के सामानों की अपनी दुकान भी सजाएंगे, ताकि दूर-देश में भी अपनेपन का अहसास हो सके।

निःशुल्क होगा प्रवेश
साल 2022 में सर्वप्रथम मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी का गठन किया गया था और इसके गठन के समय ही सियाटेल दुर्गोत्सव को एक सार्वजनिन (सार्वजनिक) दुर्गोत्सव बनाने का वादा किया गया था। अपने उसी वादे को पूरा करते हुए मैत्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी ने अपने पूजा पंडाल में प्रवेश को निःशुल्क रखा है। यानी निर्धारित समय पर यहां आने वाले दर्शकों को प्रवेश करने के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी को उम्मीद है कि अपनी खासियतों के कारण सियाटेल के नागरिकों के मन में यह अपनी अमिट छाप छोड़ने में जरूर कामयाब होगी। मैत्री दुर्गोत्सव कमेटी सिर्फ सियाटेल में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोगों के बीच ही नहीं बल्कि बंगाल की संस्कृति, Non-Bengali समुदाय के लोगों को भी जरूर आकर्षित करेगी। उम्मीद है कि सियाटेल दुर्गोत्सव में इस साल भी अमेरिका नागरिक बड़े ही उत्साह के साथ शामिल होंगे।



Click it and Unblock the Notifications













