Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम की खूबसूरत वादियों में छुपा हुआ प्राचीन नगर रबडेनत्से

सिक्किम की खूबसूरत वादियों में छुपा हुआ प्राचीन नगर रबडेनत्से

सिक्किम का प्राचीन रबडेनत्से नगर । ancient capital of sikkim rabdentse

शांत पहाड़ों, घने जंगलों, घाटी और नदी-झरनों के साथ सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जहां साल भर देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां की प्राकृतिक शौंदर्यता का कोई जवाब नहीं। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप क्वालिटी टाइम अपने परिवार या दोस्तों के साथ स्पेंड कर सकते हैं। सिक्किम की कुदरती खूबसूरती से अलग इसका इतिहास भी बड़ा रोचक है, लेकिन इसके लिए आपको राज्य की गहराई में बसे स्थलों का भ्रमण करना होगा।

सिक्किम की खूबसूरत वादियों में छुपा हुआ रबडेनत्से एक ऐसा ही नगर है, जहां आप कई ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों को देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से रबडेनत्से आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

रबडेनत्से के बारे में

रबडेनत्से के बारे में

PC-Amritendu Mallick

अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि पश्चिम सिक्किम जिले में स्थित रबडेनत्से, 1670 से लेकर 1814 तक सिक्किम साम्राज्य का राजधानी शहर था। सिक्किम के राजा के बेटे चाडोग नमग्याल द्वारा राजधानी यूकसोम से रबडेनत्से स्थानांतरित की गई थी। लेकिन बाद में इस राजधानी शहर को गोरखा आर्मी द्वारा तहस नहस कर दिया गया थाा। वर्तमान में यहां रबडेनत्से महल और अन्य प्राचीन संरचनाओं के अवशेष मात्र ही देखे जा सकते हैं।

इतिहास के प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है, जहां भारतीय इतिहास के कई अहम पहलुओं को समझा जा सकता है। भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल को राष्ट्रीय महत्व के रूप में घोषित किया जा चुका है।

यहां आने का सही समय

यहां आने का सही समय

PC-Jayashree Sengupta

रबडेनत्से, सिक्किम की खूबसूरत पहाड़ियों के मध्य बसा है, इसलिए यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, आप यहां का प्लान साल के किसी भी महीने में बना सकते हैं। हालांकि यहां भ्रमण का सबसे आदर्श समय जून से लेकर नवंबर अंत के मध्य का है। इस दौरान रबडेनत्से का मौसम काफी अनुकून बना रहता है।

क्यों आएं रबडेनत्से ?

क्यों आएं रबडेनत्से ?

PC- Ayan Banerjee

रबडेनत्से भ्रमण का प्लान आप कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बना सकते हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो यह स्थल आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं। आप यहां की प्राचीन सरंचनाओं के खंडहरों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां की पहाड़ी खूसबूरती का आनंद ले सकते हैं।

आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां आसपास बसे बौद्ध मठों की तरफ भी रूख कर सकते हैं। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है। अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहत हैं तो यहां जरूर आएं।

आसपास के पर्यटन स्थल

आसपास के पर्यटन स्थल

PC- Kothanda Srinivasan

रबडेनत्से के प्राचीन अवशेषों के अलावा आप यहां आसपास मौजूद पर्यटन स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। पेलिंग, संघ चोइलिंग मठ, कंचनजंगा फॉल्स और पेमायांग्स मठ रबडेनत्से के निकटवर्ती टूरिस्ट स्पॉट हैं। पेमायांग्स मठ, सिक्किम में सबसे प्रमुख और सबसे पुराने मठों में से एक है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Jayashree Sengupta

सिक्किम के रबडेनत्से आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा सिलीगुड़ी एयरपोर्ट है, जो 137 कि.मी की दूरी पर स्थित है। रेल मार्ग के लिए आपको न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का सहारा लेना होगा। पेलिंग तक आपको सड़क परिवहन मिल जाएंगे, जहां से आपको ट्रेकिंग के जरिए रबडेनत्से तक पहुंचना होगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+