Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू हो सकता है वार्षिक या आजीवन टोल पास, टोल टैक्स होगा सस्ता या पड़ेगा भारी?

देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू हो सकता है वार्षिक या आजीवन टोल पास, टोल टैक्स होगा सस्ता या पड़ेगा भारी?

अगर आपको किसी भी वजह से निजी गाड़ी से नेशनल हाईवे से होकर आना-जाना पड़ता है, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने हुए विशेष टोल पास को खास तौर पर नेशनल हाईवे के लिए लॉन्च करने की योजना बनायी जा रही है। इस नयी पहल में नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए टोल पास बनवाने का दो विकल्प मिलेगा।

इसमें पहले विकल्प में एक साल के लिए और दूसरे विकल्प में आजीवन के लिए पास बनवाया जा सकता है। है न बड़ी अच्छी बात। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का यह प्रस्ताव अभी पहले चरण में ही है।

toll plaza annual or lifetime

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिवहन मंत्रालय निजी वाहनों से नेशनल हाईवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर टोल दरों में राहत दिलाने के लिए विकल्पों में बदलाव के बारे में सोच रही है। इसी सोच को ही आगे बढ़ाते हुए परिवहन मंत्रालय नेशनल हाईवे पर टोल पास के लिए दो विकल्पों वाली योजना को लागू करने के बारे में सोच रही है।

इसमें से 'वार्षिक टोल पास' (Annual Toll Pass) बनवाने के लिए, जो एक साल के लिए वैध होगा, आपको एक बार ही ₹3000 का मूल्य चुकाना पड़ेगा। लेकिन अगर आपको आपको और लंबे समय के लिए नेशनल हाईवे से आना-जाना पड़ता है, तो आप आजीवन पास बनवा सकते हैं। 'आजीवन टोल पास' (Lifetime Toll Pass) के लिए आपको ₹30,000 का मूल्य चुकाना पड़ेगा, जो 15 सालों के लिए वैध होगा।

new toll plaza pass for annual lifetime

बताया जाता है कि वर्तमान में एक टोल प्लाजा से होकर नियमित रूप से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मासिक टोल पास जारी किया जाता है। इसके लिए उन्हें अपने पते का प्रमाण पत्र और अन्य जानकारियां जमा करनी पड़ती है। इन टोल पास के लिए प्रति माह उन्हें ₹340 का शुल्क देना पड़ता है, जो एक साल में ₹4080 हो जाता है।

ऐसे में अगर एक साल के लिए वार्षिक टोल पास खरीदने पर ₹4080 की जगह ₹3000 चुकाना पड़े और नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर अनलिमिटेड आवाजाही का मौका मिले, तो इसे घाटे का सौदा नहीं कहा जा सकता है। सबसे अच्छी बात है कि मासिक टोल पास खरीदने पर यात्रियों को सिर्फ एक टोल प्लाजा पर ही मुफ्त में आने-जाने का मौका मिलता है, लेकिन वार्षिक टोल पास उन्हें नेशनल हाईवे के किसी भी टोल प्लाजा से होकर मुफ्त में गुजरने का विकल्प देगा।

बता दें, पिछले दिनों ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि उनका मंत्रालय कार मालिकों को टोल पास देने के विषय में काम कर रहा है। आंकड़ों के हवाले से बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल टोल आय ₹55000 करोड़ हुई थी, जिसमें से कार से मिली टोल आय ₹8000 करोड़ थी।

More News

    Read more about: travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+