Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन दो हिल स्टेशनों से करें साल 2023 की शुरुआत, कहलाते हैं भारत के 'मिनी स्विट्जरलैंड'

इन दो हिल स्टेशनों से करें साल 2023 की शुरुआत, कहलाते हैं भारत के 'मिनी स्विट्जरलैंड'

हमारे देश में दो ऐसे हिल स्टेशन हैं, जिन्हें भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है। सर्दी के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने लायक बनती है। चारों तरफ बर्फीले पहाड़, कटीले वृक्ष और उन पर जमे हुए बर्फ काफी सुंदर दिखाई देते हैं। जैसे मानिए इन हिल स्टेशनों को बर्फ की सफेद चादरों ने ढक लिया हो।

नैसर्गिक खूबसूरती के लिए विख्यात यह स्थान न सिर्फ देशी पर्यटकों का बल्कि विदेशी पर्यटक का भी तहे दिल से स्वागत करता है। ऐसे अगर आप सर्दी के मौसम में किसी ठंडे हिल स्टेशन जाने की सोच रहे हैं या फिर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप भारत के इन दोनों हिल स्टेशनों की ओर रूख कर सकते हैं। इन हिल स्टेशनों का नाम है- औली व खज्जियार..।

auli

औली हिल स्टेशन - Auli Hill Station Uttarakhand in Hindi

उत्तराखंड की वादियों में बसा औली एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब यहां बर्फबारी का मौसम शुरू होता है। सफेद चादरों से ढकी यहां की जमीं किसी जन्नत से कम नहीं लगती। यहां आने वाले पर्यटक खासकर कपल्स खूब एंजॉय करते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ ये हिल स्टेशन किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है।

गर्मी के दिनों में औली एक घास के मैदान की तरह नजर आता है। इसीलिए इसे गढ़वाल में बुग्याल नाम से भी जाना जाता है। औली अपने ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां बर्फ की चादरों के ऊपर से स्कीइंग करने का अपना एक अलग ही मजा है। यहां एशिया की सबसे लम्बी और सबसे ऊंची केबल कार की सवारी की जाती है।

auli uttarakhand

खज्जियार हिल स्टेशन - Khajjiar Hill Station Himachal in Hindi

अगर धरती पर वाकई में कहीं जन्नत है तो वो हैं स्विट्जरलैंड...। अगर आप स्विट्जरलैंड की सैर नहीं कर सकते हैं तो आप हिमाचल की वादियों में बसे खज्जियार की यात्रा कर सकते हैं। ये हिमाचल के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। अगर आप साल 2023 की शुरुआत किसी ठंडे हिल स्टेशन से करना चाह रहे हैं तो आप खज्जियार की यात्रा कर सकते हैं।

यहां का मौसम, चीड़-देवदार के ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेड़, नर्म मुलायम मखमली हरियाली और पहाड़ तथा शांति और मानसिक सुकून देने वाली ये वादियां स्विट्जरलैंड का एहसास कराती हैं। ये खूबसूरत सा स्थान अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए काफी अच्छे डेस्टिनेशंस में से एक है।

भारत के ये दोनों ही हिल स्टेशन 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाने जाते हैं। सर्दी के मौसम में अगर अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो औली और खज्जियार ये दोनों ही हिल आपके अनुकुल साबित हो सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने दोस्तों के साथ नए साल की शुरुआत किसी एडवेंचरस प्लेस से करने की सोच रहे हैं तब भी ये दोनों ही हिल स्टेशन काफी बेस्ट हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+