Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर मुंबई में फ़िल्मी सितारों संग लेनी है सेल्फी, तो पहुंच जाइये बांद्रा

अगर मुंबई में फ़िल्मी सितारों संग लेनी है सेल्फी, तो पहुंच जाइये बांद्रा

जाने मुंबई के उपनगर बांद्रा में घूमने की कुछ ख़ास जगहों के बारे में

By Goldi

मायानगरी के नाम से विखाय्त मुंबई का उपनगर बांद्रा मुंबई के शानदार स्थानों में से एक माना जाता है। बांद्रा में आज भी औपनिवेशिक प्रभाव और पुरानी सभ्यतायों को देखा जा सकता है। उपनगरों की नाम से विख्यात बांद्रा में पर्यटकों के देखने के लिए कई आकर्षण है।

जैसे कि, मुंबई को सपनों की नगरी के नाम से जाना जाता है, तो बता दें, बांद्रा कई फिल्मों सितारों का घर है। तो अगर आप मुंबई घूमने आ रहे हैं, तो मुंबई स्थित बांद्रा की खास जगहों की सैर अवश्य, तो आइये जानते हैं बांद्रा के कुछ खास प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में

बांद्रा वर्ली सी लिंक

बांद्रा वर्ली सी लिंक

बांद्रा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है वर्ली सी लिंक, जिसे आपने अब तक कई बार बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। ये ब्रिज बांद्रा को वर्ली तक जोड़ने का काम करता है। इस पुल पर से अरब सागर का अदभुत दृश्य दिखता है और वाहन चालकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस पुल पर यात्रा करने का शुल्क 75 रूपये (दोनों ओर) है।Pc: flicker

बांद्रा किला

बांद्रा किला

बांद्रा किला मुंबई में पुर्तगाली शासन के अवशेषों में से एक है। बांद्रा किला या कैसेल द अगुआडा का निर्माण माहिम बे की देख रेख के लिए हुआ था। बांद्रा किला, महाराष्ट्र के समुद्र किलों में से एक है, जिसका उपयोग मुंबई हार्बर में प्रवेश करने के लिए समुद्री मार्ग के लिए चेक-प्वाइंट के रूप में किया गया था। आज,यह मुंबई में एक पिकनिक स्पॉट और फिल्म शूटिंग स्थान के रूप में जाना जाता है।Pc:Asheshshah

वाक ऑफ़ द स्टार्स

वाक ऑफ़ द स्टार्स

'वॉक ऑफ द स्टार्स' बैंडस्टैंड प्रोमाडेड का एक हिस्सा है जो कि बॉलीवुड सितारे को समर्पित है। यहां आप बॉलीवुड अभिनेताओं के कांस्य मूर्तियों, छापों और हस्ताक्षर (पीतल के प्लेटों पर उभरा हुआ) देख सकते हैं। यह वॉक ऑफ द स्टार्स हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम से प्रेरित है।
Pc:Bollywood Dreamz

कार्टर रोड प्रोमेनैड

कार्टर रोड प्रोमेनैड

कार्टर रोड प्रोमाडेड बांद्रा के सबसे सुंदर समुद्री हैंगआउट पॉइंट है, जोक बैंडस्टैंड के बगल में स्थित है। इसमें कई शैक्षणिक संस्थान, पब, स्टोर और रेस्तरां हैं। सड़क के इस खंड से निश्चित रूप से मोहक समुद्री नजारों का आनंद ले सकते हैं।Pc: flicker

माउंट मैरी चर्च

माउंट मैरी चर्च

मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित चर्च ‘ बासिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट' जिसे माउंट मेरी चर्च भी कहा जाता है, समुद्र सतह से 80 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जहाँ से आप अरब सागर का अदभुत दृश्य देख सकते हैं।
Pc: Marshmir

सितारों को देखें

सितारों को देखें

हम 'आकाश के तारों' के बारे में नहीं बल्कि 'बॉलीवुड के सितारे' के बारे में बात नहीं कर रहे हैं! हां, बांद्रा उपनगरों में से एक है जहां बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों के घर हैं हैं। कसर बॉलीवुड सितारों के फैन्स उनके घर के बाहर इकट्ठा होकर अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने के पहुंचते हैं, जिसके लिये स्टार्स भी अपने अपने घरों के बाहर आकर फैन्स को धन्यवाद कहते हैं और कभी कभी उनके साथ सेल्फी भी क्लिक करते हैं। बता दें, शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, आमीर खान, सलमान खान और कई हस्तियों बांद्रा में रहते हैं।Pc:Mayur.thakare

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+