Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या की ट्रिप में इन शहरों को भी कर लें शामिल, कम समय और खर्च में घुम लेंगे कई जगहें

अयोध्या की ट्रिप में इन शहरों को भी कर लें शामिल, कम समय और खर्च में घुम लेंगे कई जगहें

मात्र 21 दिनों का इंतजार और...उसके बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की बालसुलभ मूर्ति की स्थापना होगी। 22 जनवरी को इस स्थापना समारोह के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर के द्वार आम नागरिकों के लिए खोल दिये जाएंगे। अगर आप भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुकिए। क्यों न थोड़ा सा टाइम मैनेज किया जाए और अयोध्या के आसपास घुमने लायक कुछ और शहरों को भी इस ट्रिप में शामिल कर लिया जाए।

ayodhya city

इससे आप कम समय में उत्तर प्रदेश की कई ऐतिहासिक व अध्यात्मिक जगहों पर भी घुम सकेंगे और बार-बार यहां घुमने आने का खर्च भी बच जाएगा। अरे भई यकिन मानिए, अयोध्या के आसपास ऐसी कई शहरें हैं जहां घुमने और इन शहरों को एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दराज से अक्सर लोग यहां पहुंचते हैं। सबसे खास बात है कि इन शहरों या जगहों पर घुमने का कोई खास सीजन नहीं होता है। लोग सालभर इन जगहों पर घुमने जाते रहते हैं। इसलिए आपने जब भी अयोध्या आने का प्लान बनाया हो, इन शहरों को भी साथ में जरूर एक्सप्लोर करें।

इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या के आसपास उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन शहरों को आप अपनी अयोध्या की ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।

फैज़ाबाद

faizabad uttar pradesh

अयोध्या से सबसे नजदीक है फैज़ाबाद। यह अयोध्या से महज 7 किमी की दूरी पर मौजूद है। इसे अयोध्या का जुड़वां शहर भी कहा जाता है। अयोध्या के साथ अगर आप फैज़ाबाद जाने का भी प्लान बनाते हैं तो आपको वहां अलग से होटल बुक करने की भी जरुरत नहीं होगी। बस अयोध्या में होटल बुक करते समय ही एक एक्स्ट्रा दिन की बुकिंग करने की जरुरत है। फैज़ाबाद अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला के कारण काफी लोकप्रिय शहरों में से एक है। फैज़ाबाद क्लॉक टावर और गुलाब बाड़ी शानदार वास्तुकला का अतुलनीय उदाहरण है।

वाराणसी

varanasi

अयोध्या से वाराणसी की दूरी 219 किमी की है। अगर आपके पास कुछ दिनों की छुट्टियां बची हुई हैं, तो अयोध्या की ट्रिप में वाराणसी को भी जरूर शामिल करें। भगवान श्रीराम के दर्शन करने के साथ ही लगे हाथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगा सकेंगे। जैसा हम सभी जानते हैं, काशी को भारत की अध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है।

अयोध्या से थोड़ी दूरी पर मौजूद होने की वजह से अयोध्या के साथ वाराणसी भी घुमने आना आपको सार्थक ही लगेगा। वाराणसी में अगर कम ही दिन रुकते हैं तब बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद शाम को गंगा आरती देख लें। सर्दियों का बनारसी स्वाद चख लें और अगर समय मिलता है तो संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन कर लें।

प्रयागराज

ganga in prayagraj

अयोध्या से 168 किमी की दूरी पर मौजूद प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्थल के कारण सबसे अधिक मशहूर है। यहां गंगा, यमुना और अदृश्य नदी सरस्वती का संगम होता है। प्रयागराज में हर 12 साल पर प्रसिद्ध कुंभ का मेला भी लगता है। इसलिए अयोध्या की अपनी अध्यात्मिक ट्रिप में प्रयागराज को शामिल करना तो बनता है। रामलला के दर्शन करने के बाद प्रयागराज के संगम में डूबकी लगाकर पूण्य कमाएं।

लखनऊ

lucknow bara imambara

अयोध्या आए और नवाबों के शहर लखनऊ को मिस कर गए, ऐसा नहीं होना चाहिए। अयोध्या से 136 किमी की दूरी पर मौजूद है लखनऊ। अयोध्या की ट्रिप में सबसे अधिक जिस शहर को शामिल किया जाता है, वह है लखनऊ। इस शहर की सबसे खास बात है कि यहां आपको इतिहास और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलता है। लखनऊ के प्रसिद्ध बड़ा इमामबारा, छोटा इमामबारा, रुमी दरवाजा और ब्रिटिश रेसिडेंसी जैसी कई ऐतिहासिक जगहें हैं जिन्हें आप एक शॉर्ट ट्रिप में आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+