क्रिसमस की दोपहर को परिवार और शाम को दोस्तों के साथ ब्रंच और डिनर का प्लान है! पर मुश्किल हो गयी है कि बैंगलोर में डिनर या ब्रंच के लिए कहां जाएं? बैंगलोर में यूं तो रेस्तरां की कोई कमी नहीं है लेकिन क्रिसमस का दिन बेहद खास होता है। उस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए बैंगलोर के कौन से रेस्तरां परफेक्ट लोकेशन होंगे!

आइए हम आपको बैंगलोर के टॉप 6 वेज और नॉनवेज रेस्तरां के बारे में बताते हैं, जहां क्रिसमस वाले दिन ब्रंच हो या डिनर दोस्तों और परिवार के साथ आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
NonVeg रेस्तरां
1. हॉप्स हौस (Hops Haus)

शेफ विकास सेठ का स्पेशल डिजाइन किया हुआ मेनू, शानदार वातावरण और क्रिसमस की शाम। 19 से 31 दिसंबर तक हॉप्स हौस में उपलब्ध क्रिसमस स्पेशल मेनू का लुत्फ उठाने के लिए एक बार जरूर आना चाहिए यहां। यहां कई मस्ट ट्राई डिश हैं जैसे चिल्ली मस्टर्ड बटरफ्लाई प्रॉन, क्योर्ड पंपकिन सूप, ग्रिल्ड कैच ऑफ द डे फिश। अगर खाने में मीठा पसंद है तो इसके साथ मिंस्ड पाई डेजर्ट ट्राई कर सकते हैं।
पता : व्हाइट फिल्ड एंड एंबेसी वन बैंगलोर
समय : दोपहर 12 से रात 11.30 बजे तक
खर्च : दो लोगों के लिए ₹2000 से शुरू
2. मंकी बार

बैंगलोर का फेमस रेस्तरां, जहां 15 दिसंबर 2023 से लेकर 1 जनवरी 2024 तक स्पेशल मेनू परोसा जा रहा है। यहां के मेनू में आपको कई तरह के विकल्प जैसे सलाद, एप्पेटाइजर, मेन कोर्स और डेजर्ट मिल जाएंगे। अगर आपको क्रिसमस स्पेशल कोई व्यंजन ट्राई करना है तो फिल्ड ग्रीन एंड अवाकाडो सलाद, क्रॉकोट्स वीद एस्परगस, मशरुम, क्लासीक मशरुम रिसोतो और क्रिसमस प्लम केक विद ब्रांडी एंड रम सॉस ट्राई कर सकते हैं।
पता : द म्यूजियम, नं. 1, म्यूजियम रोड, एम जी रोड, बैंगलोर
समय : लंच और डिनर
खर्च : ₹380 से शुरू
3. चॉपहाउस बाय बियर क्लब

क्रिसमस बिना इंग्लिश ब्रंच या डिनर के कहां पूरा हो सकता है। अगर आप भी इंग्लिश डिश के शौकिन हैं तो चॉपहाउस बाय बियर क्लब में जरूर आएं। यहां 15 दिसंबर से ही क्रिसमस स्पेशल मेनू को लागू कर दिया गया है। यहां आपको इंग्लिश डिशेज के कई विकल्प जैसे स्मोक्ड सैलमन फिश, क्रिसमस पुडिंग फ्लेम्ब, क्लासीक रोस्ट, पेपर रोस्ट आदि मिलेंगे, जिनका स्वाद जुबान पर बस घुल जाने जैसा होगा।
पता : 20/2, विट्ठल माल्या रोड, लवेल्ले रोड, बैंगलोर
समय : दोपहर 1 से रात 1 बजे तक
4. लेज़ी-सूज़ी

क्रिसमस वाले दिन अगर थोड़ा हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो बैंगलोर के इंदिरानगर में लेज़ी-सूज़ी रेस्तरां जा सकते हैं। यहां आपको शानदार क्रिसमस स्पेशल मेनू दिया जाएगा, जिसमें प्लम पुडिंग से लेकर परफेक्ट तरीके से बेक की हुई टार्ट और भी कई चीजें मिल जाएंगी। यहां आप क्रिसमस वाले दिन 5 कोर्स टर्की लंच या डिनर एंजॉय कर सकते हैं।
पता : 36, 80 फीट रोड, हाल, इंदिरानगर, बैंगलोर
समय : लंच और डिनर
Veg रेस्तरां
5. लिट्ल इटली

अब तक हमने बात बैंगलोर में नॉन-वेज रेस्तरां की, लेकिन उन लोगों का क्या जो शुद्ध शाकाहारी हैं। क्रिसमस वाले दिन थोड़ा टेस्ट में बदलाव तो उनके लिए भी बनता है। सिर्फ पनीर और मौसमी सब्जियां खाकर अगर बोर हो गये हैं तो सीधे चले आइए लिट्ल इटली में। यकिन मानिए यह इटैलियन रेस्तरां पूरी तरह से शाकाहारी है। यहां आपको लकड़ी की आग पर बना ऑथेंटिक पिज्जा, पास्ता, सूप और रिस्सोतो टेस्ट करने का मौका मिलेगा। खाना खत्म करने के बाद डेजर्ट में यहां का फेमस तिरामिशु ऑर्डर करना मत भुलिएगा।
पता : बैंगलोर में कई आइटलेट हैं
समय : लंच और डिनर
6. कपूर्स कैफे

बैंगलोर में खटिया पर बैठकर लस्सी से भरा बड़ा सा ग्लास गटकना चाहते हैं, तो कपूर्स कैफे के किसी भी आउटलेट में पहुंच जाइए। यहां बैठकर आपको एक पल के लिए लगेगा कि आप दिल्ली के किसी ढाबे में आ गये हैं। इस कैफे में स्टारटर के तौर पर क्रिस्पी कॉर्न और पकौड़े से शुरू करें। मेन कोर्स में आप राजमा चावल, ढाबे की दाल, पनीर बटर मसाला, बैगन दा भर्ता और रोटी बास्केट ऑर्डर कर सकते हैं। इसके साथ पंजाबी स्टाइल वाली बड़ी सी ग्लास में क्रीमी लस्सी लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।
पता : बैंगलोर में कई आइटलेट हैं
समय : दोपहर से रात तक



Click it and Unblock the Notifications














