Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु का इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर रोज रात के समय रहेगा बंद, क्यों? कब तक? जानिए वैकल्पिक रास्ता

बेंगलुरु का इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर रोज रात के समय रहेगा बंद, क्यों? कब तक? जानिए वैकल्पिक रास्ता

बेंगलुरु का इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर (Electronic City Flyover) को रात के समय बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से लिया गया है, जिसे बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार की रात से ही लागू कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर को वर्ष 2010 में आम जनता के लिए खोल दिया गया था।

9.9 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जो बेंगलुरु के सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन को इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ने का काम करता है। इस फ्लाईओवर के खुलने से खास तौर पर इन्फोसिस (Infosys) और बायोकॉन (Biocon) जैसी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल रहा है। पर अचानक क्यों रात के समय इस फ्लाईओवर को बंद करने का फैसला लिया गया है? हर रोज रात के समय कब तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर को बंद रखा जाएगा?

bangalore electronic city flyover

क्यों बंद किया जा रहा है फ्लाईओवर?

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NHAI बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर कई महत्वपूर्ण रखरखाव का काम करेगी। इस वजह से 5 मार्च (बुधवार) से रात के समय इस फ्लाईओवर को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस ने NHAI के इस फैसले के बाद फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पाबंदियां भी लागू कर दी है।

बताया जाता है कि हर रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक इस फ्लाईओवर को बंद रखा जाएगा। प्रशासन की तरफ से इस रूट से होकर आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन पाबंदियों के अनुसार ही बनाएं।

कब तक बंद रहेगा फ्लाईओवर?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सिल्क बोर्ड जंक्शन से इलेक्ट्रॉनिक सिटी और इलेक्ट्रॉनिक सिटी से सिल्क बोर्ड जंक्शन की तरफ (दोनों तरफ) किसी भी प्रकार के वाहन को इस फ्लाईओवर से होकर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि यह फ्लाईओवर सभी प्रकार के वाहनों के लिए ही दोनों तरफ से सुबह 6 से रात को 11 बजे तक खुला रहेगा, जैसा आम दिनों में होता है। बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर रात के समय वाहनों पर लगायी गयी पाबंदी 5 मार्च (बुधवार) से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

प्रशासन की तरफ से बेंगलुरु वासियों और इस रूट से होकर आवाजाही करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फ्लाईओवर पर लगायी गयी पाबंदियों का पालन करते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

  • होसुर रोड (NH 44) - फ्लाईओवर के ठीक नीचे मौजूद होसुर रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो मरम्मत चलते समय पूरी तरह से खुला रहेगा।
  • बनेरगट्टा रोड - सेंट्रल बेंगलुरु से इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर आने वाली गाड़ियां इस रूट से होकर आवाजाही कर सकती हैं। पीक आवर के दौरान ट्रैफिक जाम की थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • आउटर रिंग रोड - यह शहर के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ता है, इसलिए आउटर रिंग रोड इलेक्ट्रॉनिक सिटी के आसपास के इलाकों तक पहुंचने का अच्छा वैकल्पिक रास्ता बन सकता है।
  • सारजापुर रोड - बेंगलुरु के पूर्वी इलाकों से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक आने-जाने के लिए एक अच्छा रूट साबित हो सकता है। फ्लाईओवर के बंद रहते समय यह बेहतरीन वैकल्पिक रास्ता बन सकता है।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+