Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के इस कैफे में अपना भविष्य करें मैनिफेस्ट - अपने Future 'मैं' को लिखे लेटर

बैंगलोर के इस कैफे में अपना भविष्य करें मैनिफेस्ट - अपने Future 'मैं' को लिखे लेटर

एंजेल नंबर, मैनिफेस्टेशन... इन चीजों के बारे में आपने सोशल मीडिया या निजी जिंदगी में जरूर सुना होगा। अपने दिल की किसी इच्छा को पूरा करने के लिए दिल से उस बात पर विश्वास करते हुए उसे यूनिवर्स की उस एक ताकत जो सबकी इच्छाओं को पूरा करती है, के पास बताना।

कहा जाता है कि अगर 11:11 का नंबर आपको कहीं दिखाई देने लगे या ठीक इस समय आप अपनी इच्छा को मैनिफेस्ट करते हैं, उसे पूरा होता हुआ सोचते हैं तो आपकी उस इच्छा के पूरे होने का Chance और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन किसी रेस्तरां में बैठकर क्या आप अपनी किसी इच्छा को मैनिफेस्ट कर सकते हैं?

manifestation cafe bangalore

तो इसका जवाब है, जी हां। क्यों नहीं। बैंगलोर में एंजल नंबर 11:11 की थीम पर खुले कैफे में ऐसा करना संभव है और सिर्फ इतना ही नहीं, इस कैफे में मैनिफेस्ट कर आप भविष्य के 'मैं' को लेटर भी लिख सकते हैं।

कौन सा है कैफे

बैंगलोर में एंजल नंबर 11:11 की थीम पर जो कैफे खुला है उसका नाम है '11:11 रिजर्व - कैफे एंड पैटीस्सेरी' (11:11 Reserve - Café & Pâtisserie)। यहां आपको बैठकर फ्रेश क्रश्ड कॉफी के साथ-साथ कॉनफ्रेंस स्पेस और सबसे खास मैनिफेस्टेशन कॉर्नर भी मिलेगा।

कॉफी डेट के लिए है परफेक्ट

पार्टनर के साथ किसी नयी और यूनिक जगह को एक्सप्लोर करना चाहता है तो आपके लिए बैंगलोर का नया कैफे '11:11 रिजर्व' बिल्कुल सही जगह है। कैफे का डेकोरेशन बिल्कुल कम लेकिन बहुत क्लासी रखा गया है। HRBR लेआउट के पास स्थित यह कैफे बैंगलोर के कॉफी लवर्स का नया फेवरेट लोकेशन बन सकता है।

खासतौर पर अगर आपको इंस्टैंट नहीं बल्कि फ्रेश ग्राइंड कॉफी और डेजर्ट पसंद हो। दोस्तों, पार्टनर या फिर ऑफिस कलिग के साथ कॉफी की चुस्कियों पर ढेर सारी गप्पे मारने की बहुत ही अच्छी जगह मिलेगी यहां।

food bangalore unique cafe

ऑफिस का काम या कंफ्रेंस...ऑल इन वन

सिर्फ दोस्तों या पार्टनर के साथ गप्पे ही नहीं, अगर आपको कैफे में बैठकर किताबें पढ़ने का शौक है तो तब भी यह जगह आपको खूब पसंद आएगी। क्योंकि इस कैफे में आपको किताबों का बहुत अच्छा कलेक्शन भी मिल जाएगा।

अगर ऑफिस का काम करने के लिए कोई बढ़िया सा कैफे ढूंढ रहे हैं तो '11:11 रिजर्व' है न। ऑफिस के कांफ्रेंस के लिए कोई छोटी जगह तलाश रहे हैं जहां आप 6-7 लोगों के साथ क्लाइंट मीटिंग कर सकें, तब भी यह कैफे एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इस कैफे का कांफ्रेंस रूम आप 4 घंटों के लिए बुक भी कर सकते हैं।

चलिए अब आपको इस कैफे के मेन्यू के बारे में बता देते हैं :

इस कैफे के मेन्यू में आपको कई वेराइटी के व्यंजन मिल जाएंगे। लेकिन कैफे की खासियत इसका कॉफी और डेजर्ट ही है। अगर आप कॉफी लवर हैं तो यहां के वियतनामी कॉफी और स्पेशल रोज एंड तिरामिशु लाटे जरूर ट्राई किजीएगा। अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो यहां का डेजर्ट सुशी, पिस्ता क्रोसॉन्ट या टी केक तो ट्राई करना बनता है।

bangalore unique cafe

यूनिक मैनिफेस्टेशन कॉर्नर

अब आते हैं इसके सबसे अनोखे कॉर्नर यानी मैनिफेस्टेशन कॉर्नर, जिसकी थीम पर ही यह कैफे बनाया गया है। इस कॉर्नर पर बैठकर आप अपने लिए एक भविष्य के 'मैं' को पत्र भी लिख सकते हैं। जरा सोचिए, कॉफी की चुस्कियां भरते हुए आप आज से 1 या 2 साल बाद अपने 'मैं' को अपने दिल के किसी कोने में दबी कोई इच्छा बताते हुए पत्र लिखते हैं।

और ठीक 2 साल बाद आपको वह पत्र अपने घर के लेटर बॉक्स में मिलती है। है न सरप्राइज। जी हां, आप यहां अपने भविष्य के 'मैं' के लिए कोई पत्र छोड़कर जाते हैं और उसपर अगर भविष्य की कोई तारीख डाल देते हैं तो आपको वह पत्र उस तारीख को कैफे की तरफ से पोस्ट कर दी जाएगी। मजेदार है न...

पता - 10M-231, पहला ब्लॉक, 10वां मेन, HRBR लेआउट, 100 फीट रोड, बांनसवाड़ी, बैंगलोर।
खर्च - कम से कम ₹500 (दो लोगों के लिए)।
समय - सुबह 11 से रात 10.45 बजे तक।

More News

    Read more about: bangalore food travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+