Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर का सुपरहिट रामेश्वरम कैफे, कार्तिक आर्यन से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन तक सभी हैं दीवाने

बैंगलोर का सुपरहिट रामेश्वरम कैफे, कार्तिक आर्यन से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन तक सभी हैं दीवाने

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्मों की तरह ही बैंगलोर का रामेश्वरम कैफे भी सुपरहिट है। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन बैंगलोर के इस सुपरहिट कैफे पर न सिर्फ अपना चिट मिल एंजॉय करते नजर आएं बल्कि यहां वह कन्नड़ में भी बात करते दिखें। रामेश्वरम कैफे का इडली-डोसा और फिल्टर कॉफी का स्वाद लेते हुए अपनी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन ने शेयर की है।

kartik aryan

कार्तिक ने इस पोस्ट में अब फूड ब्लॉगर बनने की अपनी दिली ख्वाहिश भी जाहिर की है। कार्तिक आर्यन से पहले साल 2023 में बिग बी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी बैंगलोर के इस कैफे में अपने दोस्तों संग दक्षिण भारतीय व्यंजनों और फिल्टर कॉफी की चुस्कियां भरती नजर आयी थीं। आखिर इतना क्यों हिट है बैंगलोर का रामेश्वरम कैफे?

rameshwaram cafe bangalore

बैंगलोर का रामेश्वरम कैफे एक ऐसा फूड डेस्टिनेशन बन गया है जहां लज़ीज दक्षिण भारतीय व्यंजनों को बिना चखे बैंगलोर की ट्रिप को पूरा नहीं माना जा सकता है। बैंगलोर के स्थानीय निवासियों में इस कैफे की लोकप्रियता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि बारिश हो या आंधी हर मौसम में इस कैफे के बाहर कई किमी लंबी लोगों की लाइन नजर आती है। ऑथेंटिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों को चखने के लिए दूर-दूर के इलाकों से रामेश्वरम कैफे में लोग आते रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बैंगलोर के इंदिरा नगर में स्थित रामेश्वरम कैफे हर महीने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई करती है। सालभर में इस कैफे का 50 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस होता है। यह कैफे क्विक सर्विस रेस्तरां के तौर पर जाना जाता है। इस वजह से हर रोज यह कैफे लगभग 7500 ऑर्डर फूड लवर्स को डिलीवर करता है। रामेश्वरम कैफे की शुरुआत राघवेंद्र राव ने अपनी पत्नी दिव्या राघवेंद्र राव के साथ मिलकर की थी। लेकिन...

bangalore rameshwaram cafe

रामेश्वर कैफे को सबसे अधिक पहचान सोशल मीडिया से मिली। हर रोज सैंकड़ों ग्राहक, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या यूथ की होती है, वे इस कैफे के सामने खड़े होकर फोटो लेते हैं (जैसा कार्तिक आर्यन ने भी किया) और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इससे रामेश्वर कैफे की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है।

कैफे खुलने का समय

रामेश्वरम कैफे हर रोज सुबह 6.30 से रात 1 बजे तक खुला रहता है। लेकिन दिन के अलग-अलग समय कैफे के मेनू में भी बदलाव होता रहता है।

बात अगर मेनू की की जाए तो यहां घी पूडी राइस, कोकोनट राइस, टमाटर राइस, लेमन राइस, लेमन इडली, कर्ड राइस, वेज बिरयानी आदि ₹60 से ₹150 के रेंज में उपलब्ध है। वहीं फिल्टर कॉफी और मसाला टी ₹20 और बादाम मिल्क सिर्फ ₹40 में उपलब्ध है।

south indian food at bangalore rameshwaram cafe

रामेश्वरम कैफे में सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक की होने वाली भीड़ ही बताती है कि यहां ऑथेंटिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद कितना लाजवाब होता होगा। वहीं इस कैफे का मेनू यह बताता है कि पॉकेट के लिहाज से भी रामेश्वरम कैफे एक बेहद किफायती कैफे है।

अगर आप बैंगलोर में रहते हैं और अभी तक सोशल मीडिया पर छाये सुपरहिट रामेश्वरम कैफे का स्वाद नहीं चखा है तो और ज्यादा देर न करें। या आप अगर बैंगलोर में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो बैंगलोर में Must Try/Visit की लिस्ट में रामेश्वरम कैफे को जरूर शामिल करें।

More News

    Read more about: bangalore karnataka food hotel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+