Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में खुला दक्षिण भारत का पहला अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार', और किन शहरों में है ऐसा मार्केट?

बैंगलोर में खुला दक्षिण भारत का पहला अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार', और किन शहरों में है ऐसा मार्केट?

शॉपिंग मॉल के बारे में सोचने पर एक ही तस्वीर उभरती है, रोशनी और चकाचौंध से भरी बहुमंजिली इमारत जिसपर लगे हैं कई तरह के कपड़ों और दूसरे सामानों के ढेर सारे लुभावने विज्ञापन। जमीन के नीचे मेट्रो स्टेशनों की तरह शॉपिंग मॉल भी हो सकते हैं, इस बारे में लोग काफी कम ही सोचते हैं। लेकिन इन दिनों लग रहा है अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल काफी ट्रेंड में है।

तभी तो हाल ही में बैंगलोर में दक्षिण भारत का पहला अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार' खुला है। नाम काफी जाना-पहचाना लग रहा है न...। क्या आप जानते हैं, बैंगलोर के अलावा भारत में और किन शहरों में आप अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल्स में जमकर अपनी पसंदीदा सामानों की शॉपिंग कर सकेंगे?

shopping mall

चलिए आपको बताते हैं, भारत के किन शहरों में मौजूद है अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल -

1. बैंगलोर का 'पालिका बाजार'

बैंगलोर में खुला 'पालिका बाजार' दक्षिण भारत का पहला अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल है। इसका नाम दिल्ली के अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार' से लिया गया है। बैंगलोर में विजयनगर मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड के पास ही लगभग ₹13 करोड़ की लागत से यह शॉपिंग मॉल खुला है। 136 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़े इस शॉपिंग मॉल में 79 दुकानें हैं।

पूरा शॉपिंग मॉल अंडरग्राउंड और एयर कंडीशंड है। इस शॉपिंग मॉल का निर्माण एक निजी कंपनी ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के साथ मिलकर किया है। मॉल में कुल 8 प्रवेश द्वार, 2 एस्केलेटर और 1 लिफ्ट है। इसके साथ ही सुरक्षा के तमाम इंतजाम भी किये गये हैं।

2. दिल्ली का 'पालिका बाजार'

राजधानी दिल्ली में मौजूद अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार' को लेकर दावा किया जाता है कि यह भारत का पहला अंडरग्राउंड मॉल है। इस शॉपिंग मॉल ने 40 सालों का अपना सफर पूरा कर लिया है। कनॉट प्लेस में मौजूद इस शॉपिंग मॉल का निर्माण आपातकाल के दौरान 1979 में किया गया था। हालांकि दिल्ली के 'पालिका बाजार' का नाम मुंबई के ओपन मार्केट 'पालिका बाजार' से लिया गया है, जिसमें 380 से ज्यादा दुकानें हैं।

list of underground shopping malls in india

नई दिल्ली नगर पालिका द्वारा इस अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल का निर्माण ₹2 करोड़ की लागत से किया गया था। कहा जाता है कि इस तरह का अंडरग्राउंड मार्केट बनाने का आइडिया संजय गांधी के दिमाग में पहली बार आया था। 4.3 एकड़ से थोड़ी कम क्षेत्र में बना यह मार्केट गोलाकार है। इस मॉल में 7 प्रवेश द्वार है। मॉल सुबह 10.30 से रात 8 बजे तक सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।

3. कोलकाता का सिम्पार्क मॉल

कोलकाता के न्यू मार्केट (एस्प्लेनेड) इलाके में हॉग मार्केट के ठीक सामने यह मॉल स्थित है। इस मॉल का उद्घाटन वर्ष 2007 में किया गया था। लिंड्से स्ट्रीट- न्यू मार्केट के पास मौजूद यह मॉल कोलकाता का एक आइकॉनिक शॉपिंग स्पॉट है।

इस अंडरग्राउंड मॉल में खासतौर पर त्योहारों के समय वैसे लोग खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें न्यू मार्केट से खरीदारी करना तो पसंद है लेकिन अधिक भीड़ या धक्का-मुक्की करना पसंद नहीं करते। इस मॉल में रेडिमेड कपड़े, लेडिज पर्स, बेल्ट, जूतें आदि काफी किफायती कीमतों पर मिल जाते हैं।

bangalore underground shopping mall palike bazar

4. मुंबई में बन रहा है 'पालिका बाजार'

दिल्ली का कनॉट प्लेस में मौजूद अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल 'पालिका बाजार' के तर्ज पर मुंबई में भी अंडरग्राउंड मॉल बनाया जाएगा। मुंबई का 'पालिका बाजार' ओपन मार्केट है, जिस कारण यह ट्रैफिक और यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए कई बार मुश्किलें पैदा कर देता है।

इस वजह से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई में अंडरग्राउंड शॉपिंग मॉल बनाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल जनवरी में BMC के अधिकारियों ने दिल्ली, कनॉट प्लेस में स्थित 'पालिका बाजार' का दौरा भी किया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 2034 तक मुंबई का अंडरग्राउंड शॉपिंग मार्केट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore shopping delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+