Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के इन दुर्गा पूजा पंडालों में घूम कर एंजॉय करें दशहरा, घर जैसा मिलेगा माहौल

बैंगलोर के इन दुर्गा पूजा पंडालों में घूम कर एंजॉय करें दशहरा, घर जैसा मिलेगा माहौल

दुर्गा पूजा का नाम लेते ही सबसे पहला नाम कोलकाता का याद आता है। इसके बाद दिल्ली, अहमदाबाद, पटना, लखनऊ आदि शहर भी इस लिस्ट में एक के बाद एक आते हैं। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि दक्षिण भारतीय शहर बैंगलोर में भी काफी धुमधाम से दुर्गा पूजा मनायी जाती है।

durga puja bangalore

शहर में मौजूद बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित होते हैं जिसमें अपने घर से दूर दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हो जाते हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि बैंगलोर में मनायी जाने वाली दुर्गा पूजा 'Mini Home Away From Home' बन जाता है।

अगर आप भी बैंगलोर में रहते हैं तो आपको दुर्गा पूजा के कुछ प्रमुख पंडालों के बारे में बताते हैं :-

durga puja 2023

1. कोरमंगल दुर्गा पूजा

कोरमंगल इलाके या इसके आसपास रहने वाले लोगों को सारथी सोशियो-कल्चरल ट्रस्ट की दुर्गा पूजा में जरूर शामिल होना चाहिए। यहां आपको अच्छी तरह से सजाया हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, मां दुर्गा की सुन्दर मूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम से भरी शाम और फूड कोर्ट जहां आपको कई तरह के बंगाली पकवानों को चखने का मौका मिलेगा।

2. व्हाइटफिल्ड कल्चरल एसोसिएशन दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने और उनमें खो जाने की बेस्ट जगह व्हाइटफिल्ड कल्चरल एसोसिएशन की दुर्गा पूजा है। यहां आपको सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों के कलाकारों की कृतियां भी देखने का मौका मिलेगा।

navratri 2023

3. जे पी नगर कल्चरल एसोसिएशन

जे पी नगर की सांस्कृतिक बंगाली एसोसिएशन की दुर्गा पूजा को बिल्कुल मिस मत करें। अपने सांस्कृतिक परफॉर्मेंस की बदौलत ही पूरे क्षेत्र में उन्होंने अपना नाम बनाया है। यहां का पंडाल बहुत सुन्दर तरीके से ही सजाया जाता है। सिर्फ पंडाल ही नहीं, इस दुर्गा पूजा का माहौल आपको इतना पसंद आएगा कि यह घर से दूर एक नया घर जैसा ही अहसास करवाएगी।

4. इंदिरा नगर सार्वजनिन दुर्गोत्सव

इंदिरा नगर की सोशियो-कल्चरल एसोसिएशन की दुर्गा पूजा अपने शानदार पंडालों की वजह से ही सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। पंडाल को इतने आकर्षक तरीके से सजाया जाता है कि यहां आने वाला हर दर्शक थोड़ा रुककर पंडाल की भव्यता को जरूर निहारता है। इसके साथ ही यहां आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस और म्यूजिक भी लोगों को खूब पसंद आता है।

durga puja 2023

5. इलेक्ट्रॉनिक सिटी दुर्गा पूजा

जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सिटी के आसपास रहते हैं, उनके लिए और जिन लोगों को त्योहारों के समय खाना-पीना खूब पसंद होता है उनके लिए यह बेस्ट जगह है। अगर आपको बंगाली क्विजीन खास तौर पर कौशा मांग्शो (मटन मसाला), बिरयानी, काठी रोल, संदेश और दूसरे व्यंजन पसंद हैं, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सिटी दुर्गा पूजा में जरूर शामिल होना चाहिए।

6. मल्लेश्वरम दुर्गा पूजा

मल्लेश्वरम दुर्गा पूजा के पंडाल भी हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। यहां होने वाली शास्त्रीय संगीत और डांस परफॉर्मेंस लोगों को बहुत आकर्षित करता है। अगर आपको भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनना और उन्हें अनुभव करना पसंद है तो इस दुर्गा पूजा पंडाल में आपको बहुत अच्छा लगेगा।

More News

    Read more about: bangalore durga puja navratri
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+