Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bank Holidays: नवंबर 2024 में देशभर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टी की पूरी List

Bank Holidays: नवंबर 2024 में देशभर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टी की पूरी List

गणेश चतुर्थी के समय से शुरू हुआ त्योहारों का सीजन दिवाली और छठ पूजा तक चलता है। 31 अक्तूबर-1 नवंबर को दिवाली मनायी जा रही है, जिसके 6 दिनों बाद ही बड़े ही धुमधाम से लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा मनायी जाएगी। अगर आप सोच रहे हैं कि इसके साथ ही छुट्टियां खत्म हो गयी हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। नवंबर में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 13 दिन बैंक में छुट्टियां (Bank Holiday) रहेंगी, जिसमें से कुछ तो लॉन्ग वीकेंड भी होने वाले हैं।

बैंक में छुट्टियों की यह लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की है। इन दिनों में व्यक्तिगत रूप से बैंक में ग्राहक सेवाएं बाधित होने वाली है। हालांकि इस दौरान डिजीटल बैंकिंग पूरी तरह से काम करेगी और आप चाहे तो ऑनलाइन या डिजीटल माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

list of bank holidays

चलिए जान लेते हैं, नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक :

नवंबर के महीने में दिवाली के अलावा जिन त्योहारों की वजह से बैंक में छुट्टियां रहेंगी वो छठ पूजा, गुरु नानक जयंती आदि हैं। इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग दिनों में छुट्टियां रहेंगी।

नवंबर में बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट

  • 1 नवंबर - दिवाली
  • 2 नवंबर - दिवाली (बाली प्रतिपदा)
  • 3 नवंबर - रविवार
  • 7 नवंबर - छठ पूजा
  • 8 नवंबर - छठ पूजा
  • 9 नवंबर - दूसरा शनिवार
  • 10 नवंबर - रविवार
  • 12 नवंबर - इगस-बगवाल
  • 15 नवंबर - गुरु नानक जयंती
  • 17 नवंबर - रविवार
  • 18 नवंबर - कनकदसा जयंती
  • 23 नवंबर - सेंग कुटसेनम, चौथा शनिवार
  • 24 नवंबर - रविवार
november bank holiday list

बैंक में छुट्टियों की राज्यवार लिस्ट

  • 1 नवंबर - दिवाली और कन्नड़ राष्ट्रीय त्योहार - त्रिपुरा, कर्नाटक आदि
  • 7 और 8 नवंबर - छठ पूजा - बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल
  • 15 नवंबर - गुरुनानक जयंती - कई राज्यों में
  • 18 और 23 नवंबर - मेघालय और कर्नाटक के क्षेत्रीय पर्व

इन छुट्टियों के अलावा सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक में हर महीने छुट्टियां रहती हैं।
बैंक में जाने से पहले ग्राहक अपने-अपने स्थान या क्षेत्र के आधार पर बैंक में छुट्टियों का पता जरूर लगा लें।

More News

    Read more about: holidays travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+