Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »असम की खूबसूरती पर चार चांद लगाता हामरेन, जानिए क्या है खास

असम की खूबसूरती पर चार चांद लगाता हामरेन, जानिए क्या है खास

असम का खूबसूरत स्थल हामरेन । beautiful hamren town in assam

पूर्वी हिमालय के दक्षिणी भाग में स्थित असम, पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता हैं। यहां से गुजरती ब्रह्मपुत्र नदी इस राज्य को खास बनाने का काम करती है। असम के अंतर्गत इसी नदी पर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली स्थित है। यह राज्य पर्यटन के लिहाज से एक आदर्श स्थल है, जहां आप हरे-भरे चाय के बागानों से लेकर, वन्य जीव अभयारण्य, नदी, झील, तालाब, घाटी और प्राचीन धरोहर देख सकते हैं। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां की लोक संस्कृति विश्व भर के सैलानियों को काफी प्रभावित करती है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है।
आज हम आपको असम के एक ऐसे स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पूर्वोत्तर के अज्ञात स्थलों में गिना जाता है, जिसके विषय में अधिकांश पर्यटक अनजान हैं। इस लेख में हम बात करेंगे राज्य के छोटे से नगर हामरेन की। हरे-भरे परिदृश्य, मनमोहक आबोहवा के साथ हामरेन एक ट्रैवलर के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

एक खूबसूरत पर्यटन स्थल

एक खूबसूरत पर्यटन स्थल

हामरेन, राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले का एक खूबसूरत नगर है, जो अपनी कुदरती सौंदर्यता के लिए जाना जाता है। यह स्थल, चारों तरफ से हरी-भरी पहाड़ियों और खूबसूरत खेतों से घिरा हुआ है। इस स्थल के इतिहास के बारे में सटीक कुछ पता नहीं चलता, फिर भी कहा जा सकता है कि हामरेन काफी लंबे समय से यहां मौजूद है।

यहां की पहाड़ी वनस्पतियां और कपिली नदी इस छोट से नगर को आकर्षक बनाने का काम करती है। यहां की यात्रा कर आप अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। आप यहां की लोक संस्कृति को भी काफी करीब से देख सकते हैं। नए स्थल के खोजियों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

आने का सही समय

आने का सही समय

हामरने, असम के अंतर्गत खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है, इसलिए यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। आप यहां साल के किसी भी महीने भ्रमण के लिए आ सकते हैं। हालांकि यहां आने का आदर्श समय सितंबर से लेकर मार्च के मध्य का बताया जाता है, इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकून रहता है, आप इस बीच अपने आनंद और मनोरंजन को दुगना कर पाएंगे।

क्यों आएं हामरेन ?

क्यों आएं हामरेन ?

अगर आपने अभी तक पूर्वोत्तर के ग्रामीण इलाकों की खूबसूरत और कला संस्कृति को करीब से नहीं देखा है, तो आपको हामरेन जरूर आना चाहिए। यहां की यात्रा के दौरान आप असम के ग्रामीण रीति रिवाजों और परंपराओं को काफी हद तक समझ पाएंगे। इसके अलावा आप आस पास की बिखरी हुई अनमोल प्राकृतिक संपदा का आनंद भी ले पाएंगे।

घूमने-फिरने और देखने के लिए यहां कई विकल्प मौजूद हैं, आप यहां से गुजरती नदियों, झीलों और घाटियों की सैर का प्लान बना सकते हैं। टिका हिल्स, डोंगका और खांडुली यहां के निकटवर्ती पर्यटन स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

हामरेन, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा गुवाहाटी एयरपोर्ट है। गुवाहाटी एयरपोर्ट से आपको हामरेन के लिए बस या प्राइवेट कैब मिल जाएगी। रेल सेवा के लिए आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से हामरेन राज्य के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+