Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घूमना है शौक...तो इन जगहों को घूमना बिल्कुल भी ना भूले

घूमना है शौक...तो इन जगहों को घूमना बिल्कुल भी ना भूले

भारत की इन यादो को अपने जीवन में समेटना एक बहुत ही सुन्दर एहसास है आइये जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही मनोरम, मन को सन्ति देने वाले दृश्य वाली जगहों के बारे में

By Goldi

भारत प्राकृतिक विभिन्नताओं का देश है..जहां जीवन में एक बार तो अवश्य जाना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको अपने लेख के जरिये उन जगहों की लिस्ट बता रहे हैं,जहां आप अपने दोस्तों फैमिली के साथ जाकर ढेर सारी यादें बना सकते हैं। भारत की इन यादो को अपने जीवन में समेटना एक बहुत ही सुन्दर एहसास है आइये जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही मनोरम, मन को सन्ति देने वाले दृश्य वाली जगहों के बारे में:-

यमथांग घाटी- सिक्किम

यमथांग घाटी- सिक्किम

सिक्किम सिक्किम के उत्तर में स्थित युमथांग एक खूबसूरत स्थान है जिसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है।यह घाटी समुद्र तल से 3575 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 किमी की दूर है। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध इस स्थान पर वसंत ऋतु के दौरान खिले गुलाब व बुरुंश जैसे सुंदर जंगली रंगीन फूल बहुत सारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
PC: wikicommon

मुन्नार के चाय के बागन

मुन्नार के चाय के बागन

मुन्नार केरल में स्थित अविश्‍वसनीय, शानदार और अतिआकर्षक मन को लुभाने वाला हिल स्‍टेशन है जो इडुक्‍की जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्‍टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है। मुन्‍नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां और जो मधुरपुजहा, नल्‍लाथन्‍नी और कुंडाली नदियों के अजीब मिलन स्‍थल वाले क्षेत्र को प्रदर्शित करता है।PC: wikicommon

लद्दाख के पर्वतीय दर्रे

लद्दाख के पर्वतीय दर्रे

लद्दाख को पर्वतीय दर्रों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तर भारत का एक सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है जॅहा से दुनिया का सबसे उँचा रोड गुजरता है जिसे खरडुंग ला पास के नामे से जाना जाता है।
PC: wikicommon

नुब्रा घाटी-लद्दाख

नुब्रा घाटी-लद्दाख

नुब्रा घाटी, जो मूलतह ल्दुम्र के नाम से जाना जाता था, का मतलब 'फूलों की घाटी' है, जो समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र लद्दाख के बाग के नाम से जाना जाता है। गर्मियों के दौरान पर्यटकों को गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों को देखने का मौका मिलता है जो कि इस क्षेत्र में उगते हैं। PC: wikimedia.org

नंदा देवी

नंदा देवी

नंदा देवी पहाड़ी भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। इस पहाड़ी पर ट्रेकिंग करना आसान काम नहीं है। ऊपर पहाड़ी प् पहुँचने के बाद यहा अद्भुत नजारा सैलानियों की सारी थकान को पल भर में दूर कर देता है।PC: wikicommon

हिमालय पर्वत

हिमालय पर्वत

जम्मू से लेकर अरुणाचल तक फैला हुआ है इसकी लंबी पर्वत शृंखला अपने साथ -साथ सैकड़ों खूबसुरत झीलों को शामिल किये हुए हैं।अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की गुरुदोंमर झील और श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील भारत की बर्फीली झीलो का सबसे अच्छा उदाहरण है ये झीले हिमालय की सुंदरता को अपने आप मे समेटे हुए है।PC: wikicommon

वाराणसी के घाट

वाराणसी के घाट

उत्तर प्रदेश में पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा बनारस (वाराणसी - काशी ) भारत के सबसे पुराने शहरो में से एक है। हिन्दू वाराणसी शहर को पवित्र शहर के रूप में मानते है. वाराणसी को भारत में मंदिरो के शहर रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पर गंगा नदी के किनारे स्नान और अंतिम संस्कार किया जाता है यहाँ के घाट, भारत के विश्व विरासत स्थलो में से एक हैं।PC: wikicommon

लोनार क्रेटर सरोवर -महाराष्ट्र

लोनार क्रेटर सरोवर -महाराष्ट्र

लोनार सरोवर का गठन उल्कापिंड या आकाशीय पिंड द्वारा हुआ है। इसका पानी अम्लीय और क्षारीय दोनो ही हैं। सरोवर के पानी में आपको नमक के टुकड़े भी नज़र आएँगे। साधारण भाषा में इसका पानी सोडे की तरह है। अगर आप इसके पानी को बोतल में भरकर हिलाएँगे तो आप इसमें अम्ल की वजह से उत्पन्न होने वाले बुलबुलों को भी देख पाएँगे। कहा जाता है कि इस क्रेटर सरोवर का गठन यहाँ हज़ारों साल पहले ही हुआ था और कई दशकों से यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
PC: wikicommon

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख 4,350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ विस्व की सबसे शानदार झीले स्थित है। लद्दाख की ये झीले दिन के हर अगले एक घंटे में रूप मे परिवर्तन करती है और शाम के दौरान सबसे सुंदर दिखाई देती हैं। पांगोंग त्सो, मोरीरी झील के साथ लद्दाख के सबसे खूबसूरत उच्च ऊंचाई झीलों में से एक है। सूर्य के प्रकाश के कारण झीलों के पानी पर नीला आसमान एक झिलमिलाता प्रतिबिंब बनाता है जो पृथ्वी पर सितारों की तरह लगता है।PC: wikicommon

मनाली

मनाली

मनाली के बर्फ से ढके पर्वत मनाली देश का सबसे अच्छा बर्फ एवं लोकप्रिय स्थान , यह बर्फ के कुछ रोमांचकारी खेलों की मेजबानी भी करता है! हिमाचल अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, चोटियों और झीलों के साथ गहरी घाटियों की श्रृंखला के लिए भी जाना जाता है।PC: wikicommon

गोवा के समुद्री तट

गोवा के समुद्री तट

गोवा अपने मोहक समुद्रिय तटों एवं स्वतंत्रता के लिए दुनिया में जाना जाता है, यह भारत का सबसे छोटा राज्य है लेकिन पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अमीर है! सफेद रेत के अलावा, गोवा पश्चिमी घाट की श्रृंखला के साथ साथ समृद्ध वनस्पति और जीव जन्तुओ के लिए भी प्रसिद्ध है।
PC: wikicommon

तुंगनाथ चोटी-उत्तराखंड

तुंगनाथ चोटी-उत्तराखंड

कलकल बहते झरने, पशु-पक्षी ,तरह-तरह के फूल, कुहरे की चादर में लिपटी ऊंची पहाडिया और मीलों तक फैले घास के मैदान, ये नजारे किसी भी पर्यटक को स्वप्निल दुनिया का एहसास कराते हैं..चमोली की शांत फिजाओं में ऐसा ही एक स्थान है-चोपता तुगंनाथ। बारह से चौदह हजार फुट की ऊंचाई पर बसा ये इलाका गढवाल हिमालय की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां भगवान शिव का एक पुराना मंदिर भी है..जिस कारण यहां हमेसा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
PC: wikimedia.org

उत्तराखंड की फूलों की घाटी

उत्तराखंड की फूलों की घाटी

उत्तराखंड की फूलों की घाटी भारत के एक सबसे अच्छे प्राकृतिक स्थलो मे से है, यह वनस्पतियों और अल्पाइन फूलों की विविधता एवं घास के मैदान की लंबी कालीन के लिए भी जाना जाता है. फूलों की घाटी के राष्ट्रीय उद्यान भी है जो की हिमालय के जीव जंतुओ का घर भी है।
PC: wikimedia.org

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी दुनिया मे ऐसा स्थान है जहा तीन बड़े महासागरो का मिलन होता है, यह मिलन इतना विस्मकारी है की आप तीनो समुद्रो के पानी का रंग अलग अलग देख सकते है। मौसम और सूर्य के स्थान परिवर्तन के साथ साथ इन तीन समुद्र के रंगो मे भी तदनुसार परिवर्तन मिलता है।
PC: wikimedia.org

थार रेगिस्तान की रात

थार रेगिस्तान की रात

थार रेगिस्तान एक अद्भुत एवं विस्मयकारी स्थान है, यह अरावली पर्वत श्रृंखला और कच्छ के रण से घिरा हुआ है। थार रेगिस्तान भारत के कुछ सबसे अच्छे अनुभवो में से एक प्रदान करता है, इस रेगिस्तान मे वन्य जीव भी रहते है जैसे की रेगिस्तानी लोमड़ी, सॅप एवं पक्षी।
PC: wikimedia.org

होगेनक्कल वाटरफॉल

होगेनक्कल वाटरफॉल

होगेनक्कल तमिलनाडु के धरमपुरी जि़ले में कावेरी नदी पर स्थित एक छोटा सा गाँव है। इसे यह नाम कन्नड़ शब्दों, 'होगे' अर्थात् 'धुआं' और 'कल' अर्थात् 'चट्टान' से मिला है और इसलिए इसका नाम 'होगेनक्कल' अर्थात् 'धुआंदार चट्टान' है। इस चट्टान पर तेज़ी से पानी के गिरने के कारण धुएं दिखाई देता है। इसे भारत का नियाग्रा फाल भी कहा जाता है।PC: wikicommon

माथेरान

माथेरान

प्रदुषण रहित वातावरण, आकर्षक दृश्य, ठंडी हवा के झौंके, दूर तक फैली हरी-भरी घाटी, उड़ते बादल और पर्वतों का खूबसूरत नजारों से भरपूर है माथेरान। माथेरान के कुछ शानदार दर्शनीय स्थल जहाँ पर्यटक जाके प्रकृति की मोह में डूब जाते हैं- चारलोटी झील, पेमास्टर पार्क, रामबाग, ओलम्पिया रेसकोर्स, पैनोरमा पॉइन्ट, कैथेड्रल पार्क, मंकी पॉइन्ट आदि।PC: wikicommon

अंडमान की प्रवाल भित्तिया

अंडमान की प्रवाल भित्तिया

अंडमान एवम लक्षद्वीप की प्रवाल भित्तिया हमारे भारत की राष्‍ट्रीय धरोहर है।अंडमान का हॅवलॉक द्वीप एक सुंदर सफेद रेतीले समुद्र तटों के साथ-साथ, प्रवाल भित्तियों और हरे भरे जंगल का एक सुरम्य प्राकृतिक स्वर्ग है।
PC: wikimedia.org

निलिगिरी के नीले पहाड़

निलिगिरी के नीले पहाड़

नीलगिरि के नीले पहाड़ तमिलनाडु के पश्चिमी भाग में स्थित पश्चिमी घाट का एक हिस्सा है। जो क़ि कर्नाटक और केरल राज्यों के सीमा पर स्थित है। यह नीलगिरि बाइयोस्फियर रिज़र्व का एक भू-भाग है। जॅहा पर भारत के कुछ बहुत ही लुप्तप्राय जीव रहते है जैसे कि नीलगिरि तहर, नीलगिरि लंगूर एवम नीलगिरी कबूतर।PC: wikimedia.org

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+