Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में 10 किमी लंबा Toll-Free रोड जल्द बनकर होने वाला है तैयार, जानिए कहां से कहां तक?

बेंगलुरु में 10 किमी लंबा Toll-Free रोड जल्द बनकर होने वाला है तैयार, जानिए कहां से कहां तक?

बेंगलुरु में अब जल्द ही बनकर तैयार होने को है 10 किमी से भी अधिक लंबी सड़क जो होने वाली है पूरी तरह से टोल-फ्री (Toll Free)। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह टोल फ्री रोड बेंगलुरु शहर के दक्षिणी हिस्से को पश्चिमी भाग से जोड़ेगा। संभावना जतायी जा रही है इस टोल-फ्री रोड के खुल जाने के बाद बेंगलुरु शहर के दोनों हिस्सों में आवाजाही करने में लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा।

शुरुआत में इस रोड का निर्माण ₹465 करोड़ की लागत से की गयी थी, लेकिन बाद में इस सड़क के निर्माण की लागत बढ़ गयी और अब इस रोड का निर्माण पूरा होने तक इसकी लागत ₹550 करोड़ से भी अधिक हो गयी है।

bangalore-toll-free-road

आइए आपको बेंगलुरु में बन रहे 10.8 किमी लंबे टोल-फ्री रोड के बारे में विस्तार से बताते हैं -

कहां से कहां तक जाएगा यह टोल फ्री रोड?

इतनी देर से बेंगलुरु के जिस टोल फ्री रोड के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसका निर्माण वर्ष 2018 में ही शुरू हुआ था। मेजर आर्टेरियल रोड (MAR) परियोजना के तहत 10.8 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क मैसूर रोड (चल्लागट्टा, नम्मा मेट्रो डिपो) को मगडी रोड (कडबगेरे क्रॉसिंग) से जोड़ेगी।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस टोल फ्री रोड के बन जाने से दक्षिण बेंगलुरु से पश्चिम बेंगलुरु तक आना जाना काफी आसान हो जाएगा। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क टोल NICE कॉरिडोर के साथ-साथ लगभग 2 किमी तक चलती है।

क्या होंगी इस टोल फ्री रोड की विशेषताएं?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह टोल फ्री रोड बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) को नदप्रभु केम्पेगौड़ा लेआउट से जोड़ने के साथ ही दक्षिण और पश्चिम बेंगलुरु के बीच आवाजाही करने में लगने वाले वर्तमान समय 1.5 घंटे को 10 मिनट तक घटा देगी।

यह रोड 6 लेन (100 मीटर) चौड़ा होगा, जिसके दोनों तरफ सर्विस रोड होंगे। सड़क के दोनों तरफ 27.5 मीटर चौड़ी पार्किंग दी जाएगी। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ 2-2 मीटर चौड़ी बाइसाइकिल ट्रैक भी दी जाएगी। सड़क के दोनों ओर 2-2 मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा, जिससे होकर पैदल चलने वाले लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

कब तक खुलेगी यह सड़क?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में कुल 10 लेन चौड़ी इस टोल फ्री रोड को ₹465 करोड़ की लागत से बनाने की योजना थी लेकिन बाद में इस परियोजना को पूरा करने का खर्च बढ़कर ₹585 करोड़ हो गया है। परियोजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी और संभावना जतायी जा रही है कि अप्रैल 2025 में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

यह सड़क कम्बीपुरा, के कृष्णा सागर, भीमानाकप्पे, कोम्मघाटा, कंचनापुरा और सुलीकेरे गांवों से होकर गुजरेगी। इस परियोजना के लिए लगभग 321.1 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। हालांकि अब परियोजना को सुलीकेरे अभ्यारण्य से अनुमति लेने की जरूरत है, क्योंकि 2 एकड़ क्षेत्र अभ्यारण्य के एक कोने से होकर गुजरने वाला है।

MAR परियोजना के लिए साल 2011 के जुलाई में नोटिफिकेशन जारी किया गया था और टेंडर सितंबर 2017 में आमंत्रित किया गया। साल 2018 में काम धरातल पर शुरू हुआ। शुरुआत में इसके पूरा होने का लक्ष्य अगस्त 2019 रखा गया था लेकिन इसके पूरा होने में काफी विलंब हो गया। अब संभावना जतायी जा रही है कि अप्रैल 2025 में यह परियोजना पूरी हो जाएगी, जिसके साथ ही खुल जाएगा दक्षिण बेंगलुरु को पश्चिम बेंगलुरु से जोड़ने वाली टोल-फ्री रोड।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+