Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विश्व का पांचवा सस्ता शहर बना बेंगलुरु. दिल्ली, चेन्नई भी लिस्ट में शामिल

विश्व का पांचवा सस्ता शहर बना बेंगलुरु. दिल्ली, चेन्नई भी लिस्ट में शामिल

बेंगलुरु विश्व में पांचवां और भारत में रहने का सबसे सस्ता शहर है। बेंगलुरु के अलावा इस लिस्ट में चेन्नई और नई दिल्ली दुनिया भी भारत के सस्ते शहरों में शामिल हैं।

बेंगलुरु भारत में रहने के लिए सबसे सस्ता शहर है और विश्व में पांचवां सबसे सस्ता शहर है। बेंगलुरु के अलावा इस लिस्ट में चेन्नई और नई दिल्ली दुनिया भी भारत के सस्ते शहरों में शामिल हैं।

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप हाल ही में अर्थशास्त्री खुफिया इकाई विश्वव्यापी लागत 2018 के सर्वेक्षण के मुताबिक बेंगलुरु भारत में रहने के लिए सबसे सस्ता शहर है और विश्व में पांचवां सबसे सस्ता शहर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलिकॉन वैली बेंगलुरू 133 शहरों की सूची में 129 स्थान है। अगर लिस्ट रिवर्स में देखा जाये तो बेंगलुरु विश्व में रहने के पांचवा शहर है। तो वहीं सिंगापूर आज भी विश्व का सबसे महंगा शहर बना हुआ है।

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आधुनिकता के मिश्रण के साथ भारत का पांचवां सबसे बड़ा और एक बेहद सुन्दर शहर है। एक ही स्थान पर बहुत कुछ होने के कारण पर्यटकों द्वारा भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। बैंगलोर भारत का वो शहर है जहां के एमजी रोड में लाइन से आपको डिस्क और पब मिलेंगे तो वहीँ दूसरी तरफ आपकी भेंट समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों और चुनिंदा मंदिरों से होगी।

यहाँ के इन खूबसूरत मंदिरों में आप चोल राजवंश के समय की वास्तुकला देख सकते हैं। आज बैंगलोर देश का आईटी हब होने के अलावा पर्यटन के भी सभी आयामों को पूरा करता दिखाई दे रहा है। आप जब भी बैंगलोर आयें यहां के खूबसूरत पार्कों, मॉल, ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों को देखना न भूलें। आइये जानते हैं बैंगलोर के खास पर्यटन स्थल

कब्बन पार्क

कब्बन पार्क

कब्बन पार्क को मूल रूप से 1870 में बनवाया गया था। यह बैंगलोर का प्रमुख लैंडमार्क होने के साथ-साथ शहर के प्रशासनिक क्षेत्र में आता है। पहले यह पार्क सिर्फ 100 एकड़ में फैला था। हालांकि बाद में इसे करीब 300 एकड़ में फैला दिया गया। यहां आप वनस्पति और जीव-जंतु का बेहतीन संकलन देखने को मिलता है। पार्क में घने बांस के पेड़ और दूसरे खूबसूरत पौधों के बीच एक बड़ा सा दायरा है, जिसे कर्नाटक सरकार के बागवानी विभाग द्वारा नियंत्रिण किया जाता है।Pc: Samson Joseph

लाल बाग

लाल बाग

बैंगलोर के दक्षिण में स्थित लाल बाग एक प्रसिद्ध बॉटनिकल गार्डन है। इस बाग का निर्माण कार्य हैदर अली ने शुरू किया था और बाद में उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इसे पूरा किया। करीब 240 एकड़ भूभाग में फैले इस बाग में ट्रॉपिकल पौधों का विशाल संकलन है और यहां वनस्पतियों की 1000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। बाग में सिंचाई की व्यवस्था बेहतरीन है और इसे कमल के फूल वाले तालाब, घास के मैदान और फुलवारी के जरिए बेहतरीन तरीके से सजाया गया है।Pc:Ashishsharma04

बैंगलोर पैलेस

बैंगलोर पैलेस

बैंगलोर पैलेस शहर के बीचों बीच स्थित पैलेस गार्डन में स्थित है। यह सदशिवनगर और जयामहल के बीच में स्थित है। इस महल के निर्माण का काम 1862 में श्री गेरेट द्वारा शुरू किया गया था। इसके निर्माण में इस बात की पूरी कोशिश की गई कि यह इंग्लैंड के विंसर कास्टल की तरह दिखे। 1884 में इसे वाडेयार वंश के शासक चमाराजा वाडेयार ने खरीद लिया था। 45000 वर्ग फीट में बने इस महल के निर्माण में करीब 82 साल का समय लगा। महल की खूबसूरती देखते ही बनती है। जब आप आगे के गेट से महल में प्रवेश करेंगे तो आप मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकेंगे। अभी हाल ही में इस महल का नवीनीकरण भी किया गया है।Pc: SMit224

 एम चेन्नास्वामी स्टेडियम

एम चेन्नास्वामी स्टेडियम

1969 में बना चेन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु शहर के केन्द्र में स्थित है। क्वींस रोड और कब्बन पार्क के बीच में बना यह स्टेडियम देश का एक चर्चित स्टेडियम है। इसका नाम चेन्नास्वामी के नाम पर हुआ है, जो 1977 से 1980 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे थे। साथ ही उन्होंने करीब 4 दशक तक कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) में अपनी सेवाएं दीं।यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1974 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। यह कर्नाटक रणजी टीम और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का होम ग्राउंड है।Pc: Visdaviva

कॉमर्शियल स्ट्रीट

कॉमर्शियल स्ट्रीट

इतना सब घूमने के बाद आप यहां के कॉमर्शियल स्ट्रीट से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आप ब्रिगेड रोड और कामराज रोड के जरिए पहुंच सकते हैं। एक ओर जहां आपको बड़े ब्रांड की दुकानें नजर आएंगी, वहीं दूसरी ओर कुछ छोटी दुकानें भी आपको दिख जाएंगे। वैसे कॉमर्शियल स्ट्रीट महिलाओं के रंगीन कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की दुकानें सुबह 10.30 बजे खुल जाती हैं। कॉमर्शियल स्ट्रीट में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड काम नहीं करता है। आपको कैश के जरिए ही खरीददारी करनी होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+