Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से खुला बेंगलुरु ग्रीन लाइन मेट्रो का विस्तार : यात्री सेवाएं शुरू, जाने Timing और कौन-कौन से स्टेशन?

आज से खुला बेंगलुरु ग्रीन लाइन मेट्रो का विस्तार : यात्री सेवाएं शुरू, जाने Timing और कौन-कौन से स्टेशन?

पिछले लगभग 7 सालों से भी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो से रोज आवाजाही करने वाले यात्रियों ने चैन की सांस ली है। बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर के 3.14 किमी लंबे विस्तार पर यात्री सेवाएं आज यानी 7 नवंबर से शुरू कर दी गयी हैं। मेट्रो के नए विस्तार पर यात्री सेवाएं शुरू होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर अब करीब 76.95 किमी हो गयी है।

बता दें, सेफ्टी अप्रुवल मिलने के भी लगभग 1 महीने बाद इस मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं को शुरू किया गया है। 3 अक्तूबर को ही मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने इस पूरे स्ट्रेच की जांच कर ली थी।

bangalore namma metro green line extension

कौन-कौन से स्टेशन?

नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर के 3.14 किमी विस्तार में 3 स्टेशनों पर यात्री सेवाओं को शुरू किया गया है जो निम्न हैं -

  • मंजुनाथनगर
  • चिक्कबिदरकल्लू
  • मदावरा

नम्मा मेट्रो का यह कॉरिडोर पूरी तरह से एलिवेटेड है, जिसका निर्माण लगभग ₹1,168 करोड़ की लागत से किया गया है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए ₹152 करोड़ की धनराशि भी शामिल है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस मेट्रो लाइन का जायजा लिया और यशवंतपुर मेट्रो स्टेशन से नगसांद्रा से मदावरा के बीच यात्रा भी की। इस दौरान उनके साथ बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे। BMRCL ने यह घोषणा की है कि फेज-2 के अंतर्गत फेज-1 तक परियोजना का सबसे छोटा विस्तार पूरा हो गया है। बताया जाता है कि यह मेट्रो कॉरिडोर नेशनल हाईवे के साथ-साथ में चल रही है, जो दो जगहों पर NICE (नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइज) रोड को काटती है।

दावा किया जाता है कि इस मेट्रो लाइन विस्तार पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाने से बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC), कई आवासीय कॉम्प्लेक्स और इन इलाकों में आवाजाही पहले के मुकाबले काफी आसान बन जाएगी, जिससे बेंगलुरु वासियों का करीब 30% समय भी बचेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BMRCL का दावा है कि इस नयी लाइन का उद्घाटन होने की वजह से लगभग 44,000 यात्रियों को फायदा होगा। इस मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से सीधे BIEC तक आवाजाही करना पहले की तुलना में काफी आसान बन जाएगा, जो कर्नाटक में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस या एग्जिबिशन का मुख्य केंद्र है।

कितनी हुई मेट्रो नेटवर्क की लंबाई

मीडिया को दिये अपने बयान में BMRCL का कहना है कि इस नये सेक्शन पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाने से अब बेंगलुरु के सभी मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई कुल मिलाकर 76.95 किमी हो गयी है, जिसमें कुल स्टेशनों की संख्या 69 है। इसमें से नॉर्थ साउथ कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) की लंबाई बढ़कर अब 33.46 किमी हो गयी है जिसमें कुल 31 स्टेशन हैं।

वहीं ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (पर्पल लाइन) की लंबाई 43.49 किमी है जिसमें कुल 38 स्टेशन हैं। बता दें, बेंगलुरु का नम्मा मेट्रो लाइन दक्षिण भारत का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर भी है जिसकी शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। इस मेट्रो कॉरिडोर के 57 स्टेशन एलिवेटेड (जमीन से ऊपर) और 8 स्टेशन अंडरग्राउंड (भूमिगत) हैं। इसके अलावा 1 इंटरचेंज और 1 ग्रेड स्टेशन भी है।

क्या होगी Timing?

नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन मेट्रो विस्तार पर भी सामान्य मेट्रो की तरह से ही सुबह 5 से रात 11 बजे तक मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। दो मेट्रो के बीच का अंतराल अलग-अलग समय पर अलग-अलग ही होगा, जैसा ग्रीन लाइन मेट्रो के दूसरे स्टेशनों और पर्पल लाइन पर होगा। दो मेट्रो के बीच का अंतराल 3 मिनट से 15 मिनट के बीच बदलता रहेगा।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+