Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु का लालबाग फ्लावर शो 2025 : कब से शुरू, कैसे बुक करें टिकट और कैसे पहुंचे? यहां जाने सभी Details

बेंगलुरु का लालबाग फ्लावर शो 2025 : कब से शुरू, कैसे बुक करें टिकट और कैसे पहुंचे? यहां जाने सभी Details

बेंगलुरु में आमतौर पर साल में दो बार फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है - गणतंत्र दिवस (Republic Day) और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)। इस साल रिपब्लिक डे फ्लावर शो 2025 का आयोजन बेंगलुरु के लालबाग में बड़े ही भव्य तरीके से किया जा रहा है। बेंगलुरु के लालबाग फ्लावर शो 2025 में इस साल का थीम रामायण से संबंधित रखा गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु के लालबाग फ्लावर शो (Lalbagh Flower Show) 2025 की थीम के साथ-साथ इसके शुरु होने की तारीख, टिकट की कीमत से लेकर बुकिंग करने का तरीका और बस व मेट्रो से कैसे लालबाग पहुंचे, इन सबके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

lalbagh flower show bagnalore

सबसे पहले बात कर लेते हैं थीम की -

इस साल बेंगलुरु का लालबाग रिपब्लिक डे फ्लावर शो 2025 का थीम महर्षि वाल्मीकि को बनाया गया है। इस बारे में Deccan Herald से बात करते हुए हॉर्टिकल्चर (पार्क व गार्डन) के संयुक्त निदेशक एम. जगदीश ने बताया कि फ्लावर शो के दौरान महर्षि वाल्मीकि, जिन्होंने रामायण जैसे महाग्रंथ की रचना की थी, को फूलों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

फूलों के माध्यम से ही महर्षि वाल्मीकि के जीवन और रामायण की विभिन्न कहानियों को दर्शाया जाएगा। इससे पहले बेंगलुरु के फ्लावर शो में कई और महान हस्तियों जैसे केंगल हनुमंतैया, बसवन्ना और डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जा चुकी है। इस बार महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की थीम पर लालबाग के ग्लास हाउस को फूलों से बनी विभिन्न आकृतियों से सजाया जाएगा। 10 जनवरी तक ग्लास हाउस को सजाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। फूलों और पौधों के माध्यम से यहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और ध्यानस्थली बनाया जाएगा, जहां माता सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था।

गौरतलब है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वाल्मीकि अपने जीवन के शुरुआती दिनों में कुख्यात डाकू रत्नाकर हुआ करते थे, जिनका आतंक भैंसालोटन के जंगलों में फैला हुआ था। कालांतर में भैंसालोटन के जंगलों का नाम बदलकर वाल्मीकि नगर कर दिया गया जो वर्तमान में बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में नेपाल से सटे हुए इलाकों में स्थित है।

flower-show-lalbagh bangalore

कब से शुरू हो रहा है लालबाग फ्लावर शो और Timing?

रिपब्लिक डे फ्लावर शो की शुरुआत बेंगलुरु के लालबाग में 16 जनवरी से हो रही है जो 26 जनवरी तक चलेगा। हर बार की तरह इस बार भी फ्लावर शो में कई तरह के फूलों, पेड़-पौधों के साथ-साथ बोंसाई और हरी साग-सब्जियां व इनसे बनी आकृतियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके साथ ही शो के दौरान इनसे जुड़ी कई तरह की प्रतियोगिताएं और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लोग शामिल होकर पेड़-पौधों, फूलों व सब्जियों के बारे में कई अनजानी बातों से रू-ब-रू हो सकेंगे। आम तौर पर बेंगलुरु का फ्लावर शो सुबह 7 बजे से शाम को 7 बजे तक खुला रहता है।

Entry शुल्क?

  • सप्ताह के दिनों में - ₹80 (वयस्क)
  • वीकेंड्स पर - ₹100 (वयस्क)
  • बच्चे (सभी दिन) - ₹30

स्कूल के यूनिफॉर्म में आने वाले बच्चों की एंट्री फ्री रहती है।

नोट - आमतौर पर लालबाग फ्लावर शो का टिकट सिर्फ गार्डन के सामने स्थित काउंटर से ही खरीदा जा सकता है। इसे ऑनलाइन बुक नहीं किया जा सकता है।

bangalore flower show 2025

पर्यावरणमित्र फ्लावर शो

पिछले साल से ही बेंगलुरु के लालबाग फ्लावर शो को पर्यावरणमित्र बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। पिछले साल जहां बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने प्लास्टिक की थैलियों पर सख्त पाबंदी लगाकर विक्रेताओं से कपड़ों का बैग का उपयोग करने की हिदायत दी थी।

वहीं इस साल कई स्वयं सेवी संस्थाएं जैसे साहस ने फ्लावर शो को जीरो वेस्ट (Zero Waste) बनाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले में और वेस्ट मैनेजमेंट में ब्यूटिफूल भारत मदद करने वाला है।

कैसे पहुंचे लालबाग फ्लावर शो?

परिवहन के सार्वजनिक साधनों की मदद से बड़ी आसानी से आप बेंगलुरु के लालबाग पहुंच सकते हैं। लालबाग का नजदीकी मेट्रो स्टेशन ग्रीन लाइन पर मौजूद लालबाग है। यशवंतपुर और मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन से लालबाग के लिए सीधी मेट्रो मिल जाती है।

इसके अलावा बेंगलुरु के लगभग सभी प्रमुख स्थानों जैसे जेपी नगर, कोरमंगल, मैजेस्टिक, केआर मार्केट, बनेरगट्टा रोड, जयनगर, कनकपुरा रोड, मैसूर रोड, देवनहल्ली और मल्लेश्वरम आदि से लालबाग के लिए BMTC की बसें आसानी से उपलब्ध होती हैं।

More News

    Read more about: bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+