Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो में खाना खाया तो लग गया ₹500 का जुर्माना, जाने क्या है Do's और क्या है Don'ts?

बेंगलुरु मेट्रो में खाना खाया तो लग गया ₹500 का जुर्माना, जाने क्या है Do's और क्या है Don'ts?

शांति से बैठकर कोई खाना भी नहीं खाने देता है। बड़ी तेज भूख लगी है, मेट्रो की ठंडी एसी कोच में बैठकर अपना टिफिन खत्म कर लेती हूं - शायद यही सोचकर बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में एक महिला यात्री ने अपना खाना खाना शुरू किया था। उस समय महिला यात्री को शायद यह नहीं पता था कि वह बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो के एक नियम का उल्लंघन कर रही हैं। लेकिन बैठे-बिठाए उन पर ₹500 का जुर्माना लग गया।

मीडिया रिपोर्ट में यह घटना 26 अप्रैल की बतायी जा रही है जब एक सहयात्री ने उक्त महिला की मेट्रो में बैठकर खाना खाते हुए वीडियो में बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। कथित तौर पर इस वीडियो में महिला नम्मा मेट्रो के एक कोच में बैठकर खाना खाती हुई नजर आ रही है।

bangalore namma metro

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उक्त महिला मदावारा मेट्रो स्टेशन से मगदी रोड मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करते समय खाना खा रही थी। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अनुसार वीडियो में महिला को मेट्रो के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए देखा जा रहा है, क्योंकि मेट्रो स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर खाने-पीने पर प्रतिबंध है।

बताया जाता है कि सोमवार को जब उक्त महिला NICE रोड जंक्शन पर मदावारा मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर रही थी, तब उसे रोककर उस पर जुर्माना लगाया गया। BMRCL ने इस मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता मानकों को बनाए रखना, कचरा फैलाने से रोकना और सभी यात्रियों के लिए एक साफ और सुखद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ही खाने-पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के अंदर गुटखा चबा रहे एक व्यक्ति का वीडियो बनाया था। हालांकि इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो में गुटखा और तंबाकू आदि लेकर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही यात्रियों के पॉकेट आदि की जांच भी करने की जानकारी BMRCL ने दी थी।

बेंगलुरु मेट्रो में यात्रा के लिए क्या करें और क्या न करें:

क्या करें (Do's):

  • अपना मेट्रो कार्ड या टिकट हमेशा अपने साथ रखें।
  • सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग दें।
  • कूड़ा-कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
  • आपातकालीन स्थिति में मेट्रो कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
  • प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा लाइन के पीछे खड़े रहें।
  • मेट्रो परिसर और ट्रेनों की साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।

क्या न करें (Don'ts):

  • मेट्रो परिसर या ट्रेन के अंदर भोजन या पेय पदार्थों का सेवन न करें।
  • तंबाकू, गुटखा या अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें।
  • मेट्रो परिसर में थूकें नहीं।
  • ट्रेन के दरवाजों को बंद होने से रोकने की कोशिश न करें।
  • मेट्रो ट्रैक पर न उतरें।
  • मेट्रो परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें (बिना अनुमति के)।
  • मेट्रो की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
  • ज्वलनशील पदार्थ या हथियार न ले जाएं।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+