Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के सुरंग निर्माण का काम 95% पूरा, कब तक खुलेगा? स्टेशनों की List

बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के सुरंग निर्माण का काम 95% पूरा, कब तक खुलेगा? स्टेशनों की List

बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो (Namma Metro) का पिंक लाइन (Pink Line), जो 21 किमी लंबा कॉरिडोर होने वाला है, में सुरंग बनाने का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार इस मेट्रो लाइन के 21 किमी लंबे कॉरिडोर में लगभग 13.8 किमी लंबा सुरंग कॉरिडोर होने वाला है, जिसके निर्माण का काम लगभग पूरा होने वाला है।

बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस मेट्रो लाइन को अगले साल तक खोल दिया जा सकता है। हालांकि इस मेट्रो लाइन को खोलने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन पर ध्यान देने की बेहद आवश्यकता है।

bangalore pink line metro

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का पिंक लाइन जो दक्षिण बेंगलुरु के कलेना अग्रहारा को उत्तर बेंगलुरु के नगवारा से जोड़ेगा। यह मेट्रो लाइन लगभग 21 किमी लंबा होगा, जिसका 13.8 किमी लंबा कॉरिडोर सुरंग से होकर गुजरने वाला है। यह सुरंग डेयरी सर्किल से नागवारा तक जाएगा। बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन BMRCL ने पिंक लाइन के लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) उतारने का काम 22 अगस्त 2020 को कैंटोंमेंट के भूमिगत स्टेशन से किया था।

चरणबद्ध तरीके से सुरंग निर्माण के लिए 8 और TBM को भी काम पर लगाया गया था। बताया जाता है कि 30 अक्तूबर 2024 को आखिरी TBM ने नगावरा के पास सफलता हासिल की। अब इस सुरंग में सिग्नलिंग, टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, वेंटिलेशन, एयर कंडिशन और साइन लगाना आदि काम किये जाएंगे।

इस बारे में BMRCL के चीफ इंजीनियर सुब्रमण्य गुडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो चरणों में इस सुरंग का निर्माण किया गया था, जिसके पहले फेज में निगरानी कर्मी जर्मनी और जापान से आएं थे। वहीं थाईलैंड से 50 टनल क्रु को बुलाया गया था। लेकिन इस सुरंग निर्माण के दूसरे चरण में निगरानी से लेकर सुरंग बनाने का काम पूरी तरह से BMRCL के कर्मियों ने किया है, जो भारत में ही विशेषज्ञ हैं।

bangalore pink line tunnel

कब तक खुलने की है संभावना?

मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2026 तक बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो के पिंक लाइन को खोल दिया जा सकता है। हालांकि इसे साल 2026 में लॉन्च करने से पहले पर्याप्त संख्या में मेट्रो कोचों की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण हैं।

बताया जाता है कि नम्मा मेट्रो के दूसरे लाइन के मुकाबले पिंक लाइन के प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर लगाया जाएगा। पिंक लाइन के भूमिगत स्ट्रेच में मेट्रो का संचालन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया जाएगा और हर स्टेशन की लंबाई 200 मीटर है।

नम्मा मेट्रो के पिंक लाइन के स्टेशन -

बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन पर कुल 18 स्टेशन होंगे, जिसमें 6 स्टेशन एलिवेटेड और 12 स्टेशन भूमिगत होंगे।

पिंक लाइन के 6 एलिवेटेड स्टेशनों के नाम -

  • कलेना अग्रहारा
  • हुलीमावु
  • आईआईएमबी
  • जेपी नगर फोर्थ फेज
  • जयदेव अस्पताल
  • स्वागत रोड क्रॉस

12 भूमिगत स्टेशनों के नाम -

  • डेयरी सर्किल
  • लक्कसांद्रा
  • लंगफोर्ड टाउन
  • राष्ट्रीय मिलीट्री स्कूल (वेल्लरा जंक्शन)
  • एमजी रोड
  • शिवाजीनगर
  • कैंटोनमेंट
  • पॉटरी टाउन
  • तन्नेरी रोड
  • वेंकटेशपुरा
  • केजी हल्ली
  • नगावारा

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+