बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) को आसपास के जिलों से जोड़ते हुए एक नयी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम लिमिटेड (KRDCL) के तत्वावधान में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सड़क का निर्माण अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
इस रोड का निर्माण KIA तक पहुंचने के लिए बेंगलुरु में शहर के अंदर की सड़कों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस नयी सड़क बेंगलुरु के 155 किमी लंबे सैटेलाइट टाउन रिंग रोड का एक हिस्सा है, जिसका निर्माण बेंगलुरु के बाहरी इलाके में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सड़क के बन जाने से देवनहल्ली के पास बुडीगेरे क्रॉस से एयरपोर्ट को सीधे जोड़ देगा, जिसका फायदा एयरपोर्ट जाने वाले स्थानीय लोगों से लेकर चेन्नई व आंध्र प्रदेश की तरफ से आने वाले औद्योगिक वाहनों तक को मिलेगा। वर्तमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों को येलहंका से होकर ही जाना पड़ता है।
कितना हुआ निर्माण?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सैटेलाइट रिंग रोड की कुल लंबाई करीब 24.5 किमी है, जिसमें से लगभग 20 किमी रिंग रोड निर्माण का काम पूरा हो चुका है। मात्र 4.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण बाकी है जिसका निर्माण जुलाई 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है। इस सड़क के बन जाने से बेंगलुरु के बाहरी इलाकों से आने वाले लोगों के साथ-साथ बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए भी शहर के अंदर के व्यस्त सड़कों और ट्रैफिक जाम को नजरंदाज कर बड़े ही आराम से एयरपोर्ट तक पहुंचने का मौका देगा।
बताया जाता है कि सैटेलाइट टाउन रिंग रोड परियोजना की शुरुआत वर्ष 2018-19 में की गयी थी। उस समय इसे लगभग ₹2200 करोड़ की लागत से पूरा करने का निर्धारण किया गया था। 155 किमी लंबे सैटेलाइट टाउन रिंग रोड में से 125 किमी लंबे रिंग रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और परियोजना को दिसंबर 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है।
कौन से इलाकों से गुजरेगी यह सड़क?
मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क आसपास के गांवों, जिनमें बेंगलुरु-कोलार हाईवे भी शामिल है, से गुजरेगा। पूर्वी बेंगलुरु में यह सड़क होस्कोट, व्हाइटफिल्ड, अत्तीबेले, अनेकल, केआर पुरा और तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों से गुजरेगा। जिन इलाकों में इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है, उनमें शामिल है -
- बुडीगेरे क्रॉस
- बैय्यप्पनहल्ली
- बोम्मनहल्ली
- मनडुरु
- बंडेबोम्मसांद्रा
- बुडीगेरे
- कोन्डेनाहल्ली
- सिन्घहल्ली
- मैलहल्ली
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट
हालांकि अभी तक इस रोड पर 4.5 किमी लंबी सड़क का काम बाकी है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि एक बार इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक से बहुत बड़ी राहत मिलने वाली होगी।



Click it and Unblock the Notifications














