Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु एयरपोर्ट को जोड़ेगा नया टनल रोड : एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाला समय 30 मिनट तक घटेगा, जाने Details

बेंगलुरु एयरपोर्ट को जोड़ेगा नया टनल रोड : एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाला समय 30 मिनट तक घटेगा, जाने Details

बेंगलुरु शहर के पूर्वी हिस्से से यात्रियों या काम के सिलसिले में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया टनल रोड बनाने का फैसला लिया है। इसे इस्टर्न कनेक्टिविटी टनल (Eastern Connectivity Tunnel) कहा जा रहा है, जिसके बन जाने से एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाला समय 30 मिनट तक घट जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार यह बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के विस्तार योजना का ही हिस्सा है, जो बेंगलुरु में बढ़ते एविएशन सेक्टर को समर्थन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

traffic bangalore

क्या होगा KIA का टनल रोड?

Hindustan Times की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में व्हाइटफिल्ड, सारजापुर और महादेवपुरा आदि समेत शहर के पूर्वी हिस्से को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधा जोड़ने के लिए नए टनल रोड को बनाने का फैसला लिया गया है। यह टनल रोड BIAL के ₹16,500 करोड़ की विस्तार योजना का ही हिस्सा है।

बताया जाता है कि इस टनल रोड के बन जाने से बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से से एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाला समय करीब 30 मिनट तक कम हो जाएगा। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में BIAL के सीईओ हरी मरार के हवाले से बताया गया कि एयरपोर्ट की तरफ आने वाली ट्रैफिक के बहाव को व्यवस्थित करने और एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही इस टनल रोड का डिजाइन तैयार किया जाएगा।

कैसे टनल रोड घटाएगी 30 मिनट का समय?

दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट को जोड़ने वाली इस्टर्न कनेक्टिविटी टनल के बन जाने से शहर के पूर्वी हिस्से से एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाला समय करीब 30 मिनट तक घट जाएगा। पर ऐसा कैसे संभव होगा? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टनल रोड को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा, ताकि यह हेब्बल फ्लाईओवर पर होने वाले ट्रैफिक जाम को दरकिनार करते हुए वैकल्पिक रूट से एयरपोर्ट तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान बना दें। इस तरह से ट्रैफिक जाम में फंसकर घंटों का समय बर्बाद होने से भी बच जाएगा और वैकल्पिक रूट की मदद से 30 मिनट कम समय में ही यात्री एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

tunnel road at kia bangalore

कब तक बनेगा टनल रोड?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल यानी दिसंबर में ही इस्टर्न कनेक्टिविटी टनेल का निर्माण शुरू हो सकता है। संभावना जतायी जा रही है कि अगले 3 सालों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। Indian Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस टनल रोड की लंबाई करीब 2.5 किमी होगी, जो 4 लेन चौड़ी होगी।

बता दें, फिलहाल बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से से एयरपोर्ट आने वाले यात्री हेब्बल, व्हाइटफिल्ड आदि होकर एयरपोर्ट आते है। अथवा वैकल्पिक रास्ते के तौर पर बगलुर और बेगुर को एयरपोर्ट लिंक रोड के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इन रास्तों पर, खासतौर पर हेन्नुर जंक्शन, कोथनुर, के नारायणपुरा, मिट्टगनहल्ली जंक्शन और बगलुर जंक्शन पर सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा देते हैं। व्हाइटफिल्ड से वाया हेब्बल एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 1.30 घंटे का समय लगता है और वाया बगलुर एयरपोर्ट पहुंचने में 1 घंटा 15 मिनट का वक्त लग जाता है।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+