Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में तंबाकू के खिलाफ सख्त कार्रवाई : आप भी हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान!

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में तंबाकू के खिलाफ सख्त कार्रवाई : आप भी हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान!

By Travel Desk

अगर आप बेंगलुरु मेट्रो से अक्सर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने मेट्रो में तंबाकू चबाने और थूकने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, लंबे समय से बेंगलुरु मेट्रो के यात्री अपने साथ यात्रा करने वाले कुछ लोगों की तंबाकू चबाने और थूकने की आदत से परेशान थे। हाल ही में X हैंडल पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक नम्मा मेट्रो यात्री को चबाने वाले तंबाकू का पैकेट खाली करते हुए देखा गया।

metro namma

बताया जाता है कि यह वीडियो मदन रेड्डी नाम के यूजर ने 18 अप्रैल को पोस्ट किया था, जिसमें एक यात्री पान मसाला चबा रहा था और रेड्डी ने उसे जल्दी से पानी पीकर पान निगलने को कहा, ताकि वह प्लेटफॉर्म पर न थूके।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BMRCL ने 23 अप्रैल से गैर-पीक आवर्स के दौरान रैंडम फिजिकल पैट-डाउन चेक शुरू कर दिए हैं। क्योंकि मेटल डिटेक्टर स्क्रीनिंग के दौरान तंबाकू के पैकेट पकड़े नहीं जा सकते, इसलिए अधिकारियों द्वारा नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए शारीरिक जांच की जाएगी। इसके अलावा, यात्रियों की निगरानी के लिए CCTV फुटेज का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

अगर कोई यात्री तंबाकू का सेवन करते, थूकते या तंबाकू उत्पादों से मेट्रो परिसर को गंदा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

साथ ही बताया जाता है कि इस समस्या से निपटने के लिए, BMRCL बेंगलुरु के सभी मेट्रो स्टेशनों पर एक जागरूकता अभियान भी शुरू करेगा। यह अभियान लोगों को बताएगा कि तंबाकू उत्पाद स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं कैसे पैदा करते हैं। मेट्रो परिसर में थूकना और कचरा फैलाना प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

अगर आप बेंगलुरु मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, तो याद रखें:

  • तंबाकू या पान मसाला जैसे उत्पादों को मेट्रो में ले जाने से बचें।
  • अगर आपको इनके सेवन की आदत है तो यात्रा से पहले या बाद में इनका सेवन करें।
  • मेट्रो परिसर को साफ और स्वच्छ बनाए रखे।
  • नए नियमों का पालन करें, वरना जुर्माना भरना पड़ सकता है।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+