Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु KIA तक के लिए रेलवे शुरू करेगी ट्रेन, बिछेगी भूमिगत और एलिवेटेड नई रेलवे लाइन, Details

बेंगलुरु KIA तक के लिए रेलवे शुरू करेगी ट्रेन, बिछेगी भूमिगत और एलिवेटेड नई रेलवे लाइन, Details

पिछले दिनों ही बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ी घोषणा की, जिससे बेंगलुरु एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के मुताबिक भारतीय रेलवे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) तक एक छोटी सी रेलवे लाइन बनाएगी जिससे होकर उपनगरीय ट्रेन सीधे KIA तक पहुंच जाएगी।

इस रेलवे लाइन के बनने से एयरपोर्ट तक आने व बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा सुविधा होने वाली है। रेल मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात की घोषणा की।

bangalore-international-airport

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री वैष्णव की घोषणा के अनुसार रेलवे की इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु की ट्रैफिक जाम जैसी परिस्थितियों से निपटना है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में एक रेल-ओवर-रेल (RoR) फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इसमें जमीन स्तर पर बने रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाकर उसपर भी रेलवे लाइन बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एयरपोर्ट के लिए उपनगरीय ट्रेनों को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हॉल्ट (KIAD) स्टेशन से संचालित किया जाता है।

कम संख्या में ट्रेनों का संचालन होने की वजह से अधिकांश समय ये ट्रेनें खाली ही रहती है। KIAD बेंगलुरु एयरपोर्ट से करीब 3.5 किमी की दूरी पर मौजूद है, जहां तक आने-जाने के लिए यात्रियों को शटल बस सेवा का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन नयी प्रस्ताविक ट्रेन लाइन एयरपोर्ट के और भी पास तक जाएगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी।

कितनी होगी कुल लंबाई?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे करीब 7.9 किमी लंबी नयी रेलवे लाइन तैयार करेगी। इस रेलवे लाइन का कुछ हिस्सा एलिवेटेड होगा और एयरपोर्ट के अंदर का कुछ हिस्सा भूमिगत होने वाला है। बताया जाता है कि डोड्जला से KIA में प्रवेश करने से पहले तक 6.25 किमी लंबाई एलिवेटेड होगा, जिसमें 3 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं एयरपोर्ट परिसर के अंदर प्रवेश करने के बाद 1.65 किमी लंबा हिस्सा भूमिगत होगा।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर को बनाने में एक तकनीकी समस्या थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है। इस फ्लाईओवर की डिजाइनिंग का काम इंजीनियर कर रहे हैं। इससे हमें एयरपोर्ट को शहर से जोड़ने का एक और विकल्प मिल गया है। अब एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मेट्रो, रेल, उपनगरीय रेल और RoR लाइन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने KIAD से बेंगलुरु के शहरी इलाके तक के लिए ट्रेन पकड़ी, तब उनके मन में एयरपोर्ट तक शॉर्ट लाइन तैयार करने का ख्याल आया। यह यात्रा मात्र 40-45 मिनट की रही और बेहद आरामदायक रही। इस परियोजना की वजह से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस परियोजना के लिए बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के लिए अलग से कोई अनुमति लेने की जरूरत होगी अथवा नहीं। रेल मंत्री ने भी इस बाबत अधिक जानकारी मुहैया नहीं करवायी है। बताया जाता है कि यह रेल लाइन एलिवेटेड और भूमिगत होगी, इसलिए कम से कम भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी। बताया जाता है कि यह रेलवे लाइन 287 किमी लंबे सर्कुलर रेल परियोजना से भी जुड़ेगा, जिसके लिए रेलवे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में KIA का उद्घाटन हुआ था, जो अब देश की तीसरी सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन चुकी है। लेकिन उद्घाटन के लगभग 17 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक एयरपोर्ट से यातायात संपर्क बेहतर नहीं हो सका है। हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए अधिकांश समय महंगी कैब और टैक्सी सेवाएं या फिर BMTC की वॉल्वो बस सेवा का सहारा लेना पड़ता है।

हालांकि अब धीरे-धीरे एयरपोर्ट को शहरी इलाकों से जोड़ा जा रहा है। नम्मा मेट्रो की 58.19 किमी लंबी ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है जो सिल्क बोर्ड जंक्शन को केआर पुरा होकर एयरपोर्ट से जोड़ेगी। संभावना है कि यह लाइन दिसंबर 2028 तक पूरी हो जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से मैजेस्टिक तक के लिए K-RIDE उपनगरीय ट्रेन सेवा भी बनाएगी।

More News

Read more about: bangalore train airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+