Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Ganesh Chaturthi: इन जगहों पर सेलिब्रेट करें गणेश चतुर्थी का त्योहार

Ganesh Chaturthi: इन जगहों पर सेलिब्रेट करें गणेश चतुर्थी का त्योहार

भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। यहां पड़ने वाले कई त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसी क्रम में इस महीने के आखिरी तारीख यानी कि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व है। हिंदू धर्म के अनुसार, आज ही के दिन शिवपुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी, गणेशोत्सव, विनायक चतुर्थी सहित कई नामों से जाना जाता है, जिसे पूरा देश बड़े ही उत्सव के साथ मनाता है।

ऐसे तो भारत के कई ऐसे राज्य है, जहां गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलती है लेकिन अगर महाराष्ट्र की बात की जाए तो इस राज्य में इस त्योहार काफी धूम रहती है। पूरा महाराष्ट्र इस फेस्टिवल को बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करता है। 10 दिन चलने वाले इस फेस्टिवल के पहले दिन गणेश जी के प्रतिमा की स्थापना की जाती है और 10 दिनों बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है। इस दौरान पूरा देश गणेश की भक्ति में लीन रहता है। ऐसे में कई ऐसे डेस्टिनेशन भी है, जहां जाकर आप गणेश उत्सव को सेलिब्रेट भी कर सकते हैं।

मुंबई

मुंबई

गणेश उत्सव सेलिब्रेट करने के लिए सबसे अच्छी जगह अगर कोई मानी जाती है, तो वो मुंबई शहर है। जहां पूरे 10 दिन आपको गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की गूंज सुनाई देगी। शहर भर में लाखों पंडाल सजाए जाते हैं, जहां गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाती है। अगर इस बीच आप मुंबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे अच्छा समय और कोई हो ही नहीं सकता। वहीं, 10वें दिन यानी विसर्जन के दिन आपको सिर्फ गणपति के मूर्ति के साथ लोगों का हुजूम देखने को मिलेगा, जो शायद आपने पहले कभी ना देखा हो।

मुंबई की तरह ही पुणे में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिलती है।

दिल्ली

दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलती है। इस दौरान यहां पर आपको कई सांस्कृतिक और पारंपरिक अनुष्ठानों की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा कई मंदिरों में पुजारियों द्वारा वेदों और उपनिषदों के मंत्रों के जाप किए जाते है, जिसे सुनने में बड़ा ही अच्छा लगता है। यहां काफी अच्छे तरीके पंडालों की साज-सज्जा की जाती है।

गोवा

गोवा

गोवा में भी गणेश चतुर्थी को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गोवा में मार्सेल और मापुसा दो प्रमुख स्थान हैं जहां मौजूद कई मंदिरों के कारण गणेश चतुर्थी व्यापक रूप से मनाई जाती है। देशभर से पर्यटक और भक्त रंगारंग इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए गोवा आते हैं और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक

कर्नाटक में भी गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाता है। यहां एक दिन पहले ही ये पर्व शुरू कर दिया जाता है और इस दिन गणपति बप्पा और मां गौरी की पूजा की जाती है। इस त्योहार के दौरान गोज्जू, मोदकम और पायसम जैसी शानदार मिठाईयां लोगों में बांटकर त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

तमिलनाडु

तमिलनाडु

तमिलनाडु में गणेश उत्सव के दौरान अनेक भक्त मंदिरों में जाते हैं और वहां विशेष आरती-पूजा कर बप्पा के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान आपको यहां भी महाराष्ट्र जैसी झलक देखने को मिल जाएगी, जैसे-बड़े-बड़े पंडाल, ऊंची-ऊंची मूर्तियां। कर्नाटक की तरह ही पूरे दक्षिण राज्यों में भक्त एक दिन पहले पूजा कर देवी गौरी का और दूसरे दिन भगवान गणेश का स्वागत करते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+