Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप एक किताबी कीड़ें हैं तो मुंबई के इन बेस्ट पुस्तकालयों में ज़रूर जाएँ!

अगर आप एक किताबी कीड़ें हैं तो मुंबई के इन बेस्ट पुस्तकालयों में ज़रूर जाएँ!

मुम्बई के सबसे अच्छे पुस्तकालयों की सैर!

मुम्बई भारत के सबसे अच्छे पर्यटक केंद्रों में से एक है जहाँ आप को विभिन्न प्रकार के पर्यटन आकर्षण देखने को मिलेंगे। शांत समुद्री तटों से लेकर, मंदिर, गुफ़ाओं और रात मज़ेदार बनाने के लिए नाइट क्लब्स से लेकर संस्कृति के करीब जाने के लिए सांस्कृतिक केंद्र और संग्रहालय सब कुछ हैं यहाँ।

उसपे अगर आप एक किताबी कीड़ें हैं तो, इस शहर में आपके लिए भी सबसे अच्छे आकर्षण मौजूद हैं। जहां आप अपनी किताब के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता सकते हैं और जहाँ आपके पास कई सारे किताबों के विकल्प भी होंगे। तो चलिए चलते हैं ऐसे ही कुछ मुम्बई के सबसे अच्छे पुस्तकालयों(लाइब्रेरी) की सैर पर जहाँ आप अगली बार अपने सपनों के इस शहर की यात्रा में जाएँ तो जाना ना भूलें।

Library in Mumbai

डेविड सैस्सून लाइब्रेरी
Image Courtesy:
Joe Ravi

जवाहरलाल नेहरू लाइब्रेरी

जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय मुम्बई यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित है, जो यूनिवर्सिटी का मुख्य पुस्तकालय है। अगर आपको किताबों से अति प्रेम है तो लाखों किताबों से भरे इस पुस्तकालय में घुसते ही साथ आप किसी और ही दुनिया में पहुँच जायेंगे। पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की किताबों का व्यपक संग्रह है, व्यवहार और सामाजिक विज्ञान से लेकर विज्ञान आदि हर तरह की किताबें आपको यहाँ मिल जाएँगी।
पता: मुम्बई यूनिवर्सिटी, कलीना सांताक्रूज़ पूर्व

डेविड सैस्सून लाइब्रेरी

यह देश ही नहीं दुनिया के सबसे क्लासिक पुस्तकालयों में से एक है और अगर आप एक पक्के किताबी कीड़े हैं तो इस पुस्तकालय में जाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा। यह पुस्तकालय शहर की ऐतिहासिक विरासत भी है जहाँ किताबों का अंबार लगा हुआ है। यहाँ आपको ऐसी किताबें भी मिल जाएँगी जो आप अब तक ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो गए होंगे पर मिली नहीं होगी। पुस्तकालय लगभग 145 साल पुरानी इमारत है, जिसे सरकार द्वारा सुरक्षित रखा गया है।
पता: 152, महात्मा गाँधी रोड, डेविड सैस्सून पुस्तकालय मार्ग, जहांगीर आर्ट गैलरी के विपरीत, काला घोड़ा किला

Library in Mumbai

NCPA लाइब्रेरी
Image Courtesy: Official Website

ब्रिटिश कॉउंसिल लाइब्रेरी

इस शानदार पुस्तकालय में लगभग 30,000 भौतिकी पुस्तक और 1,20,000 इ-पुस्तक हैं। किताबों के अलावा यहाँ आपको सी.डी, एजुकेशनल जर्नल्स, और अन्य डॉक्यूमेंट भी मिल जायेंगे। इनमें से ज़्यादातर किताबें उनसे सम्बंधित हैं जो जन्म से ब्रिटिश हैं या ब्रिटिश कॉलोनी से सम्बन्ध रखते हैं। सबसे दिलचस्प बात इस पुस्तकालय की यह है कि एक बार आपने किताबें ऑनलाइन बुक कर दीं फिर ये किताबें होम डिलीवरी भी करते हैं यानि की आपके घर तक खुद पहुंचाते हैं।
पता: 901, 9 फ्लोर, टावर 1, वन इंडियाबुल्स सेंटर्स, 841, सेनापति बापट मार्ग, एल्फिंस्टोन रोड वेस्ट

NCPA लाइब्रेरी

नेशनल सेंटर ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट्स पुस्तकालय, किताब प्रेमियों के साथ-साथ कला प्रेमियों के लिए भी एक आदर्श स्थल है। यहाँ थिएटर, डांस, पेंटिंग, स्कल्पचर आर्किटेक्चर, फोटोग्राफी आदि जैसे कार्यक्रम भी होते हैं। यहाँ शास्त्रीय संगीत की किताबें, कला की पत्रिकाएं, जैसी कुछ खास किताबें भी आपको मिल जाएँगी।
पता: NCPA मार्ग, नरीमन पॉइंट

तो अगली बार अपनी मुम्बई की यात्रा में इन पुस्तकालयों में जाना ना भूलियेगा, जहाँ आप एक अलग ही किताबों की दुनिया के दर्शन करेंगे।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+