Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खाने के साथ अपने पैरों को भी थिरकाइये, मुंबई के इन 3 बेहतरीन लाइव म्यूज़िक रेस्टोरेंट्स में!

खाने के साथ अपने पैरों को भी थिरकाइये, मुंबई के इन 3 बेहतरीन लाइव म्यूज़िक रेस्टोरेंट्स में!

मुंबई, सपनों का शहर, संगीत प्रेमियों और खाने के शौकीनों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ पर कई ऐसे रेस्टोरेंट्स हैं, जहाँ आपके मनपसंद गाने आपके लिए बजाए जाएँगे, जिनका मज़ा आप अपने प्रियजनों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भरपूर उठाएँगे। यहाँ हम आपको ऐसे ही कुछ रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं जहाँ आप संगीत को गुनगुनाने के साथ खाने का मज़ा उठा सकते हैं।

द डेन, खार वेस्ट:

भीड़भाड़ वाला शहर होने की वजह से मुंबई में मुश्किल ही होगा कि आप ऐसी कोई जगह ढूँढ सको जहाँ शांति का वातावरण आपको मिले। यहीं पर द डेन उन जगहों में से है, जहाँ मुख्य तौर पर कपल्स अपने प्यार के लम्हे को एक दूसरे के साथ शांति में अलग से बिताना चाहते हों और साथ में स्वाद के लिए स्वादिष्ट व्यंजन और माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए मधुर संगीत भी उपलब्ध हैं।
व्यंजन: उत्तरी भारतीय, युरोपियन, अमेरिकन
समय: शाम के 6 बजे से रात के 1:30 बजे तक(रविवार- दोपहर के 12 बजे से रात के 1:30 बजे तक)
पता: ग्राउंड फ्लोर, प्रभात कुंज, 24 रोड, खार वेस्ट, खार

Hard Rock Cafe

हार्ड रॉक कैफे
Image Courtesy
: Official Website

2. हार्ड रॉक कैफे, वर्ली:

अगर आप रॉक-एन-रोल म्यूज़िक पसंद करते हैं. तो हार्ड राक कैफे आपकी ही जगह है। वर्ली में स्थित यह जगह खाने, संगीत और मस्ती करने वाले लोगों के लिए सबसे सटीक जगह है, जो इस जगह को जीवंत बनाती हैं। यहाँ के लज़ाज़ स्विस बर्गर का स्वाद लेना आप बिल्कुल भी ना भूलें। आप इस कैफे के ही इनहाउस स्टोर से गुडीज़, टी शर्ट, मग्स वगैरह खरीद सकते हैं।
व्यंजन: अमेरिकन, कॉंटिनेंटल, इटैलियन
समय: रेस्टोरेंट का समय- दोपहर के 12 बजे से रात के 1:30 बजे तक, इन हाउस स्टोर का समय- दोपहर 12 बजे से रात के 1 बजे तक
पता: बॉम्बे डाइंग मिल कम्पाउंड, पांडुरंग बुधकर मार्ग, वर्ली मुंबई

The Blue Frog

द ब्लू फ्रॉग
Image Courtesy: Official Website

3. द ब्लू फ्रॉग, लोवर परेल

द ब्लू फ्रॉग कई तरह के इवेंट आयोजित करने की भी जगह है, जहाँ बुक लॉंच, अलग अलग थीम्स पर पार्टी आदि इवेंट्स का आयोजन होता रहता है। संगीत प्रेमी इस जगह पर खास तौर पर जमा होते हैं, अच्छे संगीत के साथ बढ़िया खाने का भी मज़ा लेने को। यहाँ आपको ड्रिंक्स के भी कई अच्छे वैरायटीज़ मिल जाएँगे, आपके ड्रिंक्स के शौक को पूरा करने के लिए।
व्यंजन: युरोपियन, एशियन
समय: शाम के 6 बजे से रात के 1 बजे तक (हैप्पी आवर्स- शाम के 6 बजे से रात के 9 बजे तक, मंगलवार से रविवार तक)
पता: डी/2 मथुरादास मिल कम्पाउंड, एन एम जोशी मार्ग, इंडिया, लोवर परेल

अगर आप ऊपर दिए हुए कैफेस की जानकारियों से अब भी संतुष्ट नहीं हैं तो, आप कुछ एग्ज़ोटिक स्वाद का मज़ा लेने के लिए मुलुंद वेस्ट, जुगहेड्स- द अन-रेस्टोरेंट्स, अंधेरी वेस्ट या फिर ठाणे वेस्ट के फ्युशन ढाबे के मज़े ले सकते हैं।

'बस खाओ, पियो और मस्त रहो!'

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+