Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शादी से पहले कराना है एकदम रॉयल अंदाज में प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो यहां करें ट्राय

शादी से पहले कराना है एकदम रॉयल अंदाज में प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो यहां करें ट्राय

अगर आप भी अपनी शादी से पहले प्री वेडिंग फोटोशूट कराने की सोच रहे हैं, तो जयपुर की इन जगहों को जरुर ट्राई करें

By Goldi

आये दिन हम टीवी और फिल्म एक्ट्रेस का प्री वेडिंग फोटोशूट देखते हैं। सिर्फ टीवी या फिल्म एक्टर्स ही नहीं बल्कि आजकल सभी प्री वेडिंग फोटोशूट को तवज्जो दे रहे हैं, ताकि कपल्स अपनी शादी में कुछ और खुशनुमा पलों को जोड़ सके।

इन फोटोशूट में जहां एक तरफ जहां आउटफिट्स और एक्सप्रेशन्स का होना जरूरी हैं वहीं दूसरी और बैस्ट लोकेशन भी एक अहम रोल निभाती है। राजस्थान की राजधनी जयपुर में कई ऐसे खूबसूरत स्थल है, जो प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट है। तो आइये स्लाइड्स में जानते हैं..जयपुर के खूबसूरत प्री वेडिंग फोटोग्राफी लोकेशंस के बारे में-

अल्बर्ट हॉल

अल्बर्ट हॉल

जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए सबसे परफेक्ट जगह है, यहां आप उड़ते हुए सफ़ेद कबूतरों के साथ अपनी तस्वीरों को एकदम राजसी अंदाज में क्लिक करा सकते हैं। इसके अलावा आप हरी राम निवास गार्डन में भी में रोमांस कर सकते हैं, जो कि जयपुर शहर के बाहर स्थित है।

PC:Oxyman

नीमराना किला

नीमराना किला

एक राजपूत-मुगल वास्तुकला अरवली पर्वतों की पहाड़ियों के बीच स्थित है, नीमराना किला जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक बेहद ही खूबसूरत महल है, जो जयपुर बोर्डर से लगभग ढाई घंटे की दूरी पर है। यह जगह असंख्य आंगनों, टॉवर, और गलियारों का एक घर है, आप अपने पार्टनर के साथ यहां रोमाटिंग फोटोशूट करवा सकते है।PC: Tarminastir

सैमोड पैलेस

सैमोड पैलेस

यह जगह ना सिर्फ प्री वेडिंग फोटोशूट के प्रसिद्द है बल्कि यहां महल कई डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी जाना जाता है।शानदार और ऊंची हवेली पृष्ठभूमि, विशालकाय किला, लंबे और स्वच्छ स्विमिंग पूल, देहाती सेट अप और कलात्मक राजपूताना मुगल गैलरीमें आप कई रोमांटिक पोज देकर फोटोशूट करा सकते हैं।PC: Ekabhishek

जय महल पैलेस

जय महल पैलेस

मुगल के परिदृश्य उद्यान के बीच में स्थापित, शाही जय महल महल भव्यता, विरासत, और विलासिता का मेलकन है। नवीनीकृत हवेली गुलाबी रंग के शहर में गंतव्य विवाह के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यह जगह आपके प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए एकदम परफेक्ट है।PC: HarshAJ

आमेर किला

आमेर किला

आमेर किला आमेर किला पर कई राजसी टीवी सीरिज और फिल्मों की शूटिंग सम्पन्न हो चुकी है, जिनमे जोधा अकबर,बाजीराव मस्तानी शामिल है। आप यहां पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में फोटोशूट करा सकते हैं।

PC:Firoze Edassery

चांद बावड़ी

चांद बावड़ी

आभानेरी स्थित चाँद बावड़ी में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग सम्पन्न हुई है...यहां आप सीढियों पर बैठ रोमांटिक फोटोशूट करा सकते हैं।PC: chetan

जल महल

जल महल

जयपुर के रोमांटिक लव स्पॉट्स में से एक जल महल के सामने आप रोमांटिक अंदाज में कई तरह से तस्वीरों को निकाल सकते हैं।

PC: Jal Mahal

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+