Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस2017: बर्फीली वादियों के बीच मनाएं क्रिसमस

क्रिसमस2017: बर्फीली वादियों के बीच मनाएं क्रिसमस

जाने भारत की कुछ खूबसूरत जगहें जहां आप अपने क्रिसमस को मना सकते हैं बेहद यादगार

By Goldi

सो आपका पूरा साल कैसा रहा है...उम्मीद है अच्छा रहा होगा! खैर अब समय आ गया है, जब सांता क्लॉज़ आपके लिए ढेर सारे तोहफे लेकर आएगा। भारत एक ऐसा है देश, जो पश्चिमी देशों की तरह क्रिसमस नहीं मनाता, बल्कि अपने ढंग से इस त्यौहार को बेहद प्यार से मनाता है। भारत में क्रिसमस का त्यौहार प्यार, क्षमा और शेयरिंग कर मनाया जाता है।

भारत में कई ऐसी जगह है, जहां इस पर्व को बेहद हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है,अगर आप इस साल क्रिसमस के पर्व के दौरान ढेर सारी यादें संजोना चाहते हैं,तो लेख में बताई जा रही जगहों की सैर अवश्य करें और अपने क्रिसमस को अपने खास के साथ मनायें यादगार

मनाली

मनाली

भारत में सफेद क्रिसमस के बारे में सोच रहे हैं..तो मनाली की ओर रुख करें। हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली की ओर रुख करें यह जगह उन लोगो के बीच एकदम परफेक्ट है जो बर्फ की वादियों के बीच क्रिसमस मनाने की ख्वाइश रखते हैं।क्रिसमस के दौरान मनाली में भारी बर्फबारी देखने को मिलती है, जो इस पर्व की ख़ुशी को और दुगना कर देती है, इस दौरान आप यहां स्किंग,स्नोमैन और बर्फ से खेल सकते हैं।Pc:Unknown

कोलकाता

कोलकाता

क्रिसमस के दौरान जॉय ऑफ़ सिटी और भी खूबसूरत हो जाती है..मार्केट्स में आप चलते हुए केक और पेस्ट्री की खुशबू को महसूस कर सकते हैं। हालांकि,कोलकाता में क्रिसमस एक बड़ा उत्सव नहीं है,लेकिन इसके बावजूद इस दौरान शहर में रौनक देखी जा सकती है। इस पर्व के दौरान पार्क स्ट्रीट पर रौनक देखते ही बनती है..यहां स्थित चर्च में सभी समुदाय के लोग प्राथर्ना करने पहुंचते हैं।
Pc:Mike Prince

पोंडिचेरी

पोंडिचेरी

पांडिचेरी में फ्रेंच प्रभाव को बखूबी देखा जा सकता है...यदि आप एक उत्साही क्रिसमस उत्सव के इच्छुक हैं तो पोंडिचेरी एक उत्तम जगह है। गोवा की तरह पांडिचेरी में बड़ी संख्या में रोमन कैथोलिक आबादी है। क्रिसमस के दौरान यहां स्थित विभिन्न चर्चों में आप जाकर प्राथर्ना कर सकते हैं।

मुंबई

मुंबई

सपनो की नगरी मुंबई एक बेहद ही खूबसूरत जगह है,जहां क्रिसमस की खूबसूरती को बखूबी देखा जा सकता है। क्रिसमस के दौरान मॉल और मार्केट्स की रौनक देखते ही बनती है।

मुंबई में कई बेहद खूबसूरत चर्च है,जहां आप शाम को जाकर जीसस के सामने कैंडल जला सकते हैं और साथ क्रिसमस केक का भी लुत्फ उठा सकते हैं।Pc:Matt

गोवा

गोवा

क्रिसमस के दौरान गोवा देखते ही बनता है.. बड़े पैमाने पर रोमन कैथोलिक आबादी और पुर्तगाली विरासत को देखा जा सकता है..यहां ईसा मसीह के जन्म को बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान पूरे शहर को पोंससेटिया फूलों और रोशनी से सजाया जाता है, और आधी रात के लोग चर्च जाकर प्रभु जीजस के सामने मोमबत्ती जलाकर प्राथर्ना करते हैं।

केरल

केरल

केरल बहुतयात गिरजाघरों का घर है और क्रिसमस के दौरान यह इस जगह को देखना और भी दिलचस्प होता है।केरल के अधिकांश क्षेत्र रोशनी में नहाया हुआ रहता है और खूबसूरत चर्च के द्वार पूरी रात श्रधालुयों के लिए खुले रहते हैं। साथ इस इस दौरान चर्च के आसपास स्थित रेस्तरां अच्छे डिस्काउंट के अच्छा खाना ऑफर करते हैं। इस दौरान आप केरल स्थित बैकवाटर और खूबसूरत समुद्री तटों की भी सैर कर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+