Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन मार्केट्स में मिलेगा सैंटा की लाल टोपी से लेकर..यम्मी केक..और भी बहुत कुछ

इन मार्केट्स में मिलेगा सैंटा की लाल टोपी से लेकर..यम्मी केक..और भी बहुत कुछ

जानिये भारत के कुछ खास क्रिसमस मार्केट...जहां आप जाकर जमकर क्रिसमस की शॉपिंग कर सकते हैं..

By Goldi

सर्दियों के शुरुआत होते ही क्रिसमस का पर्व भी शुरू हो जाता है। इस पर्व की खास बात यह है कि, पूरे विश्व में इस पर्व को सिर्फ क्रिश्चियनही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल और हंसी ख़ुशी मनाते हैं। इस दौरान सभीके घर लाल और हरी झिलमिल करती लाइट्स से सजे हुए होते हैं, साथ ही इस त्यौहार की रौनक बाजारों और माल्स में भी देखने को मिलती है।

इस पर्व के दौरान चर्च के बाद सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती बाजारों में, जहां दिसम्बर के आते ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है... बाजार और माल्स पेस्ट्री और केक की दुकानों से सज जाते हैं..साथ ही आप मार्केट के हर कोर्नर से संता की लाल टोपी और कपड़े खरीद सकते हैं। इसी क्रम में जानिये भारत के कुछ खास क्रिसमस मार्केट...जहां आप जाकर जमकर शॉपिंग कर सकते हैं..

जर्मन क्रिसमस मार्केट-दिल्ली/मुंबई

जर्मन क्रिसमस मार्केट-दिल्ली/मुंबई

हर वर्ष क्रिसमस के मौके पर इंडो-जर्मन चैम्बर और कॉमर्स इस मार्केट का आयोजन दिल्ली और मुंबई में कराता है। इस मार्केट का उद्देश्य दोनों ही ही देशो के बीच मार्केटिंग बिजनेस को बढ़ावा देने के साथ साथ संस्कृतियों और मूल्यों के आदान-प्रदान करना भी है।

यह मार्केट अन्य मार्केट्स की तरह बाहर नहीं बल्कि इनडोर मार्केट है, इसमें आप वह सब कुछ खरीद सकते हैं, जो आपको क्रिसमस के दौरान जरूरी होता है, जैसे क्रिसमस के पेड़ का सजावटी सामान,सांता क्लॉज का मिनिचेयर और साथ ही चॉकलेट, बेर केक, और केक पॉप आदि सब यहां से खरीदा जा सकता है।

शॉपिंग मॉल

शॉपिंग मॉल

शॉपिंग मॉल क्रिसमस को अपने अंदाज में ही मनाते हैं...इस दौरान लोग विंडो शॉपिंग के साथ इस हॉट चोकलेट की भी खरीददारी भी करते हैं। सिर्फ मॉल ही नहीं सस्ते बाजार भी क्रिसमस के दौरान काफी गुलजार रहते हैं, जहां से आप सस्ते में क्रिसमस की शॉपिंग आदि कर सकते हैं।इसी के साथ इस पर्व के दौरान बेहतरीन पेस्ट्रीज का स्वाद लेना तो कतई ना भूले।

कोच्ची कार्निवल

कोच्ची कार्निवल

16 वीं शताब्दी के दौरान पुर्तगाली अपने इतिहास के कारण, कोच्चि (पहले से कोचीन) हर साल दिसंबर के आखिरी दो हफ्तों के दौरान कोचीन कार्निवल आयोजित करता है ताकि नए साल की शुरुआत अच्छे से की जा सके। यह कार्निवल कोच्ची किले में आयोजित किया जाता है,जिसक दौरा स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटक भी करते हैं। यह कार्निवल मध्य दिसंबर में आयोजित होता है, जोकि नव वर्ष तक रहता है..इस दौरान यहां कई तरह के कम्पटीशन आयोजित किये जाते है..अगर आप कोच्ची में है, तो इसका हिस्सा जरुर बने।
PC:McKay Savage

स्ट्रीट शॉपिंग का मजा ले गोवा,पोंडिचेरी में

स्ट्रीट शॉपिंग का मजा ले गोवा,पोंडिचेरी में

क्रिसमस का पर्व भारत में बेहद ही हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है, इस दौरान यहां के स्ट्रीट मार्केट काफी गुलजार रहते हैं...खासकर की गोवा और पोंडिचेरी में इस दौरान इस दौरान की अलग ही छटा देखने को मिलती है।

इस पर्व पर एक मोमबती जलाये

इस पर्व पर एक मोमबती जलाये

जी हां यह शॉपिंग का हिस्सा नहीं है, लेकिन क्रिसमस के दौरान यह एक बेहद जरूरी चीज है,जिसे आपको जरुर करना चाहिए..इस दौरान भारत में कई चर्च है, जहां जाकर आप जीजस के सामने मोमबत्ती जला सकते हैं। क्रिसमस की शाम को मोमबत्ती जलाना बेहद शुभ माना जाता है...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+