Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं फरवरी में घूमने वाली भारतीय जगहें...

ये हैं फरवरी में घूमने वाली भारतीय जगहें...

साल भर में एक महीना ऐसा आता है, जिसे हम सभी प्रेम के महीने के नाम से जानते हैं, उस महीने का नाम है- फरवरी। जी हां, फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे पड़ता है, इस दौरान कई कपल्स कहीं न कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं। नए-नए हनीमून कपल्स भी कहीं न कहीं जाने की सोचते हैं, ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप फरवरी के इस प्यार भरे महीने में घूमने जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। यहां का इतिहास काफी गहरा है, जिसके बारे में आप जितना खंगालेंगे, ये उतना ही उभर कर सामने आएगा। यहां आपको घूमने के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक व प्राकृतिक जगहों मिल जाएंगी। अगर आप धार्मिक स्थलों पर जाने की सोच रहे हैं तो आप काशी (वाराणसी), मथुरा व अयोध्या जा सकते हैं।

agra fort

वहीं, अगर आप ऐतिहासिक स्थलों पर जाने की सोच रहे हैं तो आप आगरा जा सकते हैं, जहां आपको ताजमहल, बुलंद दरवाजा, आगरा किला देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप झांसी में झांसी किला, काशी का रामनगर किला, वृंदावन का कंस किला, लखनऊ का कैसरबाग पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों पर भी घूम सकते हैं। लखनऊ में आपको चिड़ियाघर भी देखने को मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश

भारत का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश भारत के बीचों-बीच स्थित है। यहां आपको कई ऐतिहासिक व प्राकृतिक जगहें देखने के लिए मिल जाएंगी। पार्टनर के साथ घूमने के लिए मध्य प्रदेश सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है, जहां के ऐतिहासिक स्मारकों व वन्यजीव अभयारण्य में पार्टनर के साथ एक सुखद समय बिताया जा सकता है।

gwalior

यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर, ओरछा के किले, ग्वालियर की ऐतिहासिकता, पंचमढ़ी के प्राकृतिक झरने जैसी बहुत सी जगहें हैं, जहां पार्टनर के साथ एक हसीन भरा पल और दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय बिताया जा सकता है।

राजस्थान

आजकल प्री वेडिंग शूट का सीजन चल रहा है। शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के साथ फोटोग्राफी कराते हैं, इस दौरान किलों, प्राकृतिक जगहों और समुद्री तटीय जैसे इलाकों को पसंद करते हैं। ऐसे में फरवरी के इस महीने में वे राजस्थान जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजाओं-महाराजाओं की इस धरती पर एक से एक सुंदर और भव्य किले व महल आपको देखने को मिल जाएगा।

udaipur

ऐसे में अगर आप पार्टनर के साथ जाने की सोच रहे हैं तो यहां आप जयपुर का हवा महल, जोधपुर का मेहरानगढ़ फोर्ट, उदयपुर की झील, जैसलमेर की रेत सबकुछ देख सकते हैं। यहां आने के बाद आप सही मायनों में जान पाएंगे कि आखिर किस प्रकार से राजा-महाराजा अपनी रानियों के साथ रहा करते थे, उनके महलों की भव्यता कितनी बेहतरीन हुआ करती थी।

कर्नाटक

द्रविड या दक्षिण राज्यों में कर्नाटक को सबसे सुंदर राज्य माना जाता है। यहां शहरी सुंदरता से लेकर ग्रामीण आकर्षण तक, पहाड़ों से लेकर वन्यजीव अभयारण्य तक सब कुछ है। कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां आपको पौराणिक स्थान से लेकर ऐतिहासिक स्थल तक देखने को मिलेगा, जहां आप अपने पार्टनर के साथ खास पल बिता सकते हैं।

इतना ही नहीं, कर्नाटक में आपको बेहतरीन वास्तुकला व नक्काशी वाले मंदिर भी देखने को मिलेंगे, जिसकी सुंदरता देखने के बाद आप शायद उसमें खो जाएं। ऐसे सुंदर स्थानों पर आप पार्टनर के साथ फरवरी का ये शानदार महीना काफी खूबसूरती से बिता सकते हैं। छुट्टियां बिताने के लिए ये सभी जगहें बेहतरीन है। यहां घूमने के लिए आप कुर्ग, गोकर्ण, बैंगलोर, हम्पी, मैसूर, बीजापुर, जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+