Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर में पुणे से बनाएं इन रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान

नवंबर में पुणे से बनाएं इन रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान

पुणे जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण है। इस लेख में हमारे साथ जानिए इस नवंबर आप पुणे के निकटवर्ती रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान बना सकते है।

पुणे, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत शहर है, जिसकी गिनती राज्य के सबसे लोकप्रिय और अमीर शहरों में होती है। पिछले कुछ सालों में पुणे देश भर के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। यह शहर अपने व्यावसायिक केंद्र, शिक्षण संस्थानों, पर्यटन आकर्षणों और अपनी खास नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। शहर भ्रमण के लिए यहां देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होता है। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप एक क्वालिटी समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। पुणे जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण है। इस लेख में हमारे साथ जानिए इस नवंबर आप पुणे से कौन-कौन से खास निकटवर्ती रिफ्रेशिंग स्थलों का प्लान बना सकते है। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

कामशेत

कामशेत

पुणे से आप 48 कि.मी का सफर तय कर कामशेत की सैर का प्लान बना सकते हैं। कामशेत पुणे जिले स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। इस स्थल को महाराष्ट्र का पैराग्लाइडिंग हब कहा जाता है, जहां आप अपनी यात्रा को रोमांचक मोड़ दे सकते हैं। लोनावला से काफी नजदीक स्थित इस स्थल पर आप प्राचीन गुफा मंदिर और पहाड़ी किलों को भी देख सकते हैं। आप यहां कई पर्यटन आकर्षणों को देख सकते हैं, जिसमें वाडीवली झील काफी खास मानी जाती है, जो समुद्र तल से लगभग 2220 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आप यहां कोंडेश्वर मंदिर, विद्धेश्वर मंदिर, कार्ला, भाजा गुफाओं आदि को भी देख सकते हैं। कामशेत में आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग आदि रोमाचंक गतिविधियों का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

वाई

वाई

PC-solarisgirl

पुणे से रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप वाई की सैर का प्लान बना सकते हैं। कृष्णा नदी के तट पर स्थित वाई एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉर्ट है, जिसे प्राचीन काल में विराट नगरी के नाम से भी संबोधित किया जाता था । पुणे से 85 कि.मी की दूरी पर स्थित यह एक खूबसूरत स्थल है जहां आप अपनी शारीरिक और मानसिक थकान को उतार सकते हैं। यहां आप दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। चारों तरफ हरियाली से भरा यह स्थल अपार आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। यहां का कुदरती खूबसूरती के साथ कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं, जिसमें ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग आदि शामिल हैं।

खंडाला

खंडाला

PC-Arun Muralidhar

अपने रोमांच को जारी रखने के लिए आप पुणे से खंडाला की सैर का प्लान बना सकते हैं। पुणे से 69 कि.मी की दूरी स्थित खंडाला महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां सालभर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। पश्चिमी घाट में स्थित यह पहाड़ी स्थल अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और शांत वातावरण से सैलानियों का काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है। आप यहां टाइगर लीप पर आ सकते है, जो एक व्यू प्वाइंट है, जहां से आप खंडाली की पहाड़ी खूबसूरती का जी भरकर दीदार कर सकते हैं। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी है, जहां वीकेंड पर दूर-दूर से पर्यटको का आगमन होता है। आप यहां ट्रेकिग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद भी ले सकते हैं।

लोहागढ़ किला

लोहागढ़ किला

PC-Amit3451

पुणे से आप 74 कि.मी का सफर तय कर लोहागढ़ फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। लोहागढ़ , महाराष्ट्र के प्राचीन किलों में से एक है, जो अपने एतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। किले से आप आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां से बहती पवना नदी साफ दिखाई देती है। भाजा और कार्ला गुफाएं भी यहां से काफी नजदीक हैं। पुणे से आप एक दिन की ट्रिप पर यहां आ सकते हैं। आप यहां किले के देखने के साथ-साथ ट्रेकिंग का रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों और प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

सिंहगढ़

सिंहगढ़

PC-Thedarkpasssenger

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पुणे से सिंहगढ़ की सैर का प्लान बना सकते हैं। किले ने नाम का शाब्दिक अर्थ है 'शेर का किला' है। यह महाराष्ट्र के प्राचीन किलों में गिना जाता है, जो अब मात्र खंडहर रूप में मौजूद है। चूंकि यह पहाड़ी पर बनाया गया था इसलिए यह ऐतिहासिक के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। वीकेंड पर आपको यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग करते कई युवा दिख जाएंगे। एक रिफ्रेशिंग सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। खासकर दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यह पुणे से लगभग 37 कि.मी की दूरी पर स्थित है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+