Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आकर्षण घाटियों में बसा खंडाला और लोनावला

आकर्षण घाटियों में बसा खंडाला और लोनावला

By Khushnuma

महाराष्ट्र के दो खूबसूरत हिल स्टेशन जो अपनी खूबसूरती और आकर्षक गुफाओं के कारण विश्व भर में मशहूर हैं। जी हाँ दोस्तों मैं बात कर रही हूँ खंडाला और लोनावला की। जो मुंबई से पूना जाते समय खंडाला पहले आता है तथा पूना से मुंबई आते हुए लोनावला पहले आता है। खंडाला-लोनवला के दर्शनीय स्थल- कारला गुफाएं, भाजा की गुफाएं, बेडसा की गुफाएं आदि हैं।

खंडाला बेहद शांत और छोटा हिल स्टेशन है अपनी सुंदरता के कारण इसे फिल्मों में व आमिर खान के ऊपर दर्शाया हुआ गाना 'आती क्या खंडाला' में लोकप्रिय रहा। साथ ही अपनी आश्चर्यचकित गुफाओं व कलात्मक शैली वाली कलाकृतियों की वजह से भी। वहीँ लोनावला अपने प्राकृतिक दृश्यों और आकर्षक गुफाओं की वजह से पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र है। तो चलिए सैर करते हैं महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन की।
खूबसूरत वादियों से घिरा महाबलेश्वर

कारला गुफाएं

कारला गुफाएं


कारला गुफाएं खंडाला के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। यह गुफाएं 15 मीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी हैं। यह गुफाएं 160 वर्षों की कलात्मक शैली की निशानियाँ हैं।

Image Courtesy:Sowpar

भाजा की गुफाएं

भाजा की गुफाएं


भाजा की गुफाएं लोनावला के आकर्षणों में से एक हैं। यह 18 गुफाएं हैं जो भिन्न भिन्न शैली में बनी हुई हैं। इन गुफाओं को 200 ईसा पूर्व का माना जाता है।

Image Courtesy:Amitmahadik100

खंडाला और लोनावला की गुफाएं

खंडाला और लोनावला की गुफाएं


खंडाला और लोनावला के आकर्षकों में सबसे ख़ास है यह गुफाएं। जो अपने आकर्षक से पर्यटकों को अपनी और लुभाती रहती हैं।

Image Courtesy:Paul venter

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

खंडाला जाने के लिए-
खंडाला मुंबई और पुणे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और बस सेवा भी अच्छी है। खंडाला पहुँचने के लिए क्रमशः 4 से 2.5 घंटे का समय लगता है। खंडाला और लोनावाला के बीच की छोटी यात्रा बस से भी की जा सकती है और यह दूरी 15 मिनट में तय की जा सकती है। दादर (मुंबई) से महाराष्ट्र राज्य परिवहन की डीलक्स और वातानुकूलित बसें उपलब्ध है या आप पुणे और मुंबई से निजी बस संचालक का विकल्प भी चुन सकते हैं। खंडाला का निकटतम रेलवे स्टेशन लोनावाला रेलवे स्टेशन है। यह पुणे और मुंबई से नियमित स्थानीय रेलों के द्वारा जुड़ा हुआ है। खंडाला से लोनावाला के बीच टैक्सी का किराया 200 रूपये है तथा दूरी 10 किलोमीटर है।

लोनावला जाने के लिए-
कई राज्य स्वामित्व वाली बसें लोनावाला हिल स्टेशन के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ स्वतंत्र पर्यटन सेवा प्रदाता भी मुंबई और पुणे से एसी डिलक्स और एसी लक्जरी बसों से लोनावाला के पैकेज टूर की व्यवस्था करते हैँ। किराया बहुत किफायती प्रति किमी 4रुपये के आसपास है। लोनावाला रेलवे स्टेशन मुंबई और पुणे के बीच सभी प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा है। इस के लिए कुछ विकल्प हैं:
बंगलौर से उद्यान एक्सप्रेस और जोधपुर एक्सप्रेस (अवधि करीब 22 घंटे)
चेन्नई से मुंबई मेल और मुंबई एक्सप्रेस (अवधि करीब 23.5 घंटे)
हैदराबाद से राजकोट एक्सप्रेस (अवधि करीब 12.5 घंटे)
मुंबई से सिद्धेश्वर एक्सप्रेस और शिर्डी फास्ट (अवधि करीब 2.5 घंटे)
पुणे से सिंहगढ़ एक्सप्रेस और डेक्कन क्वीन (अवधि करीब 1 घंटा)

Image Courtesy:Jbarta

कब जाएँ

कब जाएँ

यहाँ कभी भी आया-जाया जा सकता है। यहाँ का मौसम पर्यटकों के हिसाब का होता है। खंडाला में साल भर मौसम सुखदायक होता है जिसके कारण यह वर्ष में कभी भी उपलब्ध होता है। हालांकि घूमने के लिए और खंडाला के अनुभव के लिए उत्तम समय अक्टूबर और मई के बीच का समय है। इस समय मौसम अपने चरम पर होता है और खंडाला को महाराष्ट्र का सबसे अधिक प्रसिद्द गंतव्य बनाता है।

Image Courtesy:FlickreviewR

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

खंडाला में कहाँ ठहरें किस होटल में ठहरें इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-

Image Courtesy:Amitmahadik100

लोनावला में ठहरने के लिए

लोनावला में ठहरने के लिए


लोनावला में कहाँ ठहरें किस होटल में ठहरें इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-

Image Courtesy:Noel DMello

खंडाला-लोनावला के आकर्षण दृश्य

खंडाला-लोनावला के आकर्षण दृश्य

खंडाला लोनावला में पर्यटकों के लिए बहुत ख़ास आकर्षक हैं जिनको देख वह आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

Image Courtesy:Sobarwiki

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+