Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ के कुछ अच्छे पर्यटक स्थल

चंडीगढ़ के कुछ अच्छे पर्यटक स्थल

By Rupam

चंडीगढ़ आजादी के बाद भारत का पहला नियोजित शहर है जिसका गठन आजादी के बाद किया गया था। यह शहर फ्रांसीसी वास्तुकारों द्वारा डिजाइन किया गया था। देश के विभिन्न भागों से प्रकृति प्रेमि शहर के सुंदर स्थानों को देखने के लिए यहाँ आते हैं।
चंडीगढ़, पंजाब राज्य के हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित है। चंडीगढ भारत के बाकी शहरों से पूरी तरह विशिष्ट होने के लिए जाना जाता है और ये शहर काफी अच्छी तरह से आयोजित किया हुआ है। चंडीगढ़ एक एेसा शहर है जो आपको जीवन भर के लिए एक अच्छी याद दे देगा। उच्च ऊंचाई स्थान के कारण चंडीगढ़ की जलवायु पूरे वर्ष एक जैसा रहता है।
चंडीगढ़ अपनी अद्भुत वास्तुकला और परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। चंडीगढ़ की यात्रा बहुत ही ताज़ा और समृद्ध छुट्टी बिताने के लिए एक खूबसूरत स्थल है। चंडीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर के मध्य से अगस्त की शरद ऋतु के मौसम के दौरान होता है।

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन

यह नाम सुखना झील के पास स्थित एक मूर्तिकला उद्यान को दर्शाता है। रॉक गार्डन का नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से प्रसिद्ध है।

Photo Courtesy: Nagesh Kamath

रोज गार्डन

रोज गार्डन

रोज गार्डन एशिया का सबसे बड़ा वनस्पति उद्यान है जो 30 एकड़ में फैला हुआ है। जाकिर हुसैन रोज गार्डन सिर्फ गुलाब के फूल के लिए प्रसिद्ध है। रोज़ गार्डन भारत के पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया है।

Photo Courtesy: Kashif Raja Khan

सुखना झील

सुखना झील

सुखना झील सबसे सुंदर झीलों में से एक है और शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। यह झील मानव द्वारा निर्मित किया गया है जो 3 किलोमीटर लंबी है और 1958 में बनाया गया था।

Photo Courtesy: Nitin Badhwar

पिंजौर गार्डन

पिंजौर गार्डन

पिंजौर गार्डन औरंगजेब के शासनकाल के दौरान बनाया गया था जिसे वास्तुकार नवाब फिदाई खान ने 17 वीं सदी में स्थापित किया था। बगीचा बड़े पैमाने पर है और टहलने के लिए पैर को बहुत आनंद महसूस कराता है।

Photo Courtesy: L. Shyamal

ली कार्बुजिए सेंटर

ली कार्बुजिए सेंटर

स्विस -फ्रेंच वास्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा निर्मित किया गया था और कार्यालय के नाम पर रखा गया था।

Photo Courtesy: duncid

तितली पार्क

तितली पार्क

तितली पार्क सेक्टर 26 में स्थित है जो तितलीयों के लिए प्रसिद्ध है और सात एकड़ में फैला हुआ है।
पार्क में चमकदार और खूबसूरत तितलियों का एक बहुत बड़ा झुंड होता है जो आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Photo Courtesy: Dr.Deepak Balasubramanian

संग्रहालय और आर्ट गैलरी

संग्रहालय और आर्ट गैलरी

संग्रहालय और आर्ट गैलरी सेक्टर 10 में स्थित है और चंडीगढ़ के सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है।गैलरी में डायनासोर जीवाश्म भी शामिल हैं।

Photo Courtesy: Sanyam Bahga

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

इस प्रसिद्ध संग्रहालय की स्थापना1985 में हुई थी और दुनिया भर से सुंदर गुड़ियों को एकत्र किया गया है। इस संग्रहालय में जर्मनी, रूस, कोरिया, स्पेन, डेनमार्क, नीदरलैंड से अलग अलग प्रकार के गुड़ियों को शामिल किया गया है।

Photo Courtesy: Shamikhfaraz

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+