Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झारखंड : सिमडेगा में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत स्थल

झारखंड : सिमडेगा में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत स्थल

पलकोट वन्यजीव अभयारण्य , अर्जुनदोहा, केलाघाघ डैम, राम रेखा धाम , भनवर पहाड़ आदि सिमडेगा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

झारखंड स्थित सिमडेगा राज्य का एक लोकप्रिय स्थल है, जो अपने नदी बांध, वन्यजीव अभयारण्य और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि यह शहर कई शक्तिशाली राजवंशों के अधीन रह चुका है। यहां काफी समय तक मौर्य साम्राज्य का शासन रहा था, जिसके बाद यहां गजापति जैसे राजवंशों ने भी राज किया। अपने वृहद इतिहास और पर्यटन आकर्षणों के साथ यह एक समृद्ध शहर है, हालांकि इसकी खूबसूरती से अधिकांश सैलानी अबतक अंजान है।

अगर आप वीकेंड के लिए झारखंड के किसी खास स्थल की खोज में हैं, तो आप सिमडेगा की सैर पर आ सकते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यह एक शानदार स्थल है, जहां आप सुकून भरा समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। आइए जानते हैं, अपने पर्यटन आकर्षणों के साथ यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

पलकोट वन्यजीव अभयारण्य

पलकोट वन्यजीव अभयारण्य

सिमडेगा भ्रमण की शुरुआत आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक स्थल, पलकोट वन्यजीव अभयारण्य से कर सकते हैं। पलकोट वन्यजीव अभयारण्य अपनी खास जैव विविधता के लिए जाना जाता है। आप यहां विभिन्न वनस्पतियों, जीव और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह अभयारण्य वनस्पतियों और जंगली जानवरों की दुर्लभ प्रजातियों को भी सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। साल, आवला, कुसुम और आम के पेड़ आपको यहां ज्यादा देखने को मिलेंगे। स्लोथ बियल, रैटल और पैंगोलिन यहां ज्यादा देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पक्षी विहार का भी आनंद ले सकते हैं।

अर्जुनदोहा

अर्जुनदोहा

पलकोट वन्यजीव अभयारण्य के अलावा आप यहां अर्जुनदोहा नामक पर्यटन स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक शानदार स्थल है, जहां आप सुकून भरा समय अपने परिवार व दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। घने जंगलों से घिरा यह स्थल प्रकृति के आकर्षक रूप पेश करने का काम करता है। यहां से होकर गुजरती छिंदा नदी इस स्थल को खास बनाने का काम करती है। वीकेंड पर यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यह एक पिकनिक स्पॉर्ट भी है। पारिवारिक भ्रमण हो या दोस्तों के साथ ट्रिप, यह स्थल दोनों के लिए उपयुक्त है।

केलाघाघ डैम

केलाघाघ डैम

PC-Cinders blu

सिमडेगा के पर्यटन आकर्षणों में आप केलाघाग डैम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो छिंदा नदी पर बनाया गया है। डैम की आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है, जो यहां आने वाले आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। एक रिफ्रेशिंग एहसास के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। यह सिमडेगा का वो खास स्थल है, जहां आप अपना पूरा दिन छिंदा नदी और उसके आसपास फैली खूबसूरती के साथ बिता सकते हैं। शहर भ्रमण के दौरान आप यहां जरूर आएं।

राम रेखा धाम

राम रेखा धाम

PC-Cinders blu

सिमडेगा भ्रमण के दौरान आप यहां के धार्मिक स्थलों की सैर करना न भूलें। आप यहां के राम रेखा धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यह एक पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां दर्शन के लिए हजारों की तादादा में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। पौरामिक मान्यता के अनुसार इस स्थल पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का आगमन हुआ था। वनवास के दौरान उन्होंने यहां कुछ समय बिताया था। इसलिए यह स्थल हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखता है। खास धार्मिक अवसरों पर यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं।

भनवर पहाड़

भनवर पहाड़

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां भनवर पहाड़ की सैर का प्लान बना सकते हैं। भनवर एक चट्टानी पहाड़ी है, जो हरी-भरी वनस्पतियों और खेतों से भरी हुई है। कुछ नया अनुभव करने वाले जिज्ञासु इस स्थल पर आ सकते हैं। खासकर फोटोग्राफर और प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+