Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में कम बजट के साथ इन जगहों पर करें अपनी मनपसंदीदा शॉपिंग।

दिल्ली में कम बजट के साथ इन जगहों पर करें अपनी मनपसंदीदा शॉपिंग।

अगर आप देश की राजधानी नई दिल्ली की सैर पर हैं और ट्रैवलिंग के साथ साथ शॉपिंग प्रेमी भी हैं पर आपका बजट आपको इसकी इजाज़त नहीं देता तो निराश मत होइए।

चलिए, हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराते हैं जहां आप अपने पसंद की शॉपिंग बिना बजट की चिंता किए कर सकते हैं।

1.सरोजिनी नगर: अगर आप वेस्टर्न कपड़े और ट्रेंडी फैशन के शौकीन हैं तो यही वह मार्केट है जहां आप अपने मन के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं। बड़े बड़े ब्रांड्स की चीज़ें भी आपको बजट के अंदर ही आराम से मिल जाएँगी।

Sarojini Nagar Market

2.चाँदनी चौक, पुरानी दिल्ली: हाल फिलहाल में ही अगर आप किसी शादी या सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो चाँदनी चौक मार्केट ही जाइए। यहाँ आपको आपके मन के हिसाब से सारी चीज़ें मिल जाएंगी।

3.सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर: अॉफ़िस के लिए आप फॉर्मल्स चाहते हैं या सलवार कुर्ती की शॉपिंग करना चाहते हैं तो लाजपत नगर मार्केट जाना ना भूले़ं। यहां आपको फुटवियर्स भी बड़े सस्ते में मिल जाएंगे।

Lajpat Nagar Market

Image Courtesy : Ville Miettinen

4.करोल बाग़: टेक्नोलॉजी के प्रेमी इस मार्केट को एक्सप्लोर करना ना भूलें। यहां हर गैजेट्स की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी आपके लिए उपलब्ध होंगी।

5.दिल्ली हाट: हस्तकलाओं से भरा बाज़ार जहां आप शॉपिंग के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी मज़े ले सकते हैं। बस इस मार्केट में घुसने से पहले आपको व्यस्कों के लिए 20 रुपए की और बच्चों के लिए 10 रुपए की टिकट लेनी होंगी।

Delhi Haat

6.कमला मार्केट: भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हर तरह के ब्रांड्स आप यहां आकर ट्राय कर सकते हैं। डी. यू. के स्टूडेंट्स की पहली पसंद है यह मार्केट, जहां आपके लिए अच्छी से अच्छी चीज़ें सस्ते दामों में आराम से मिल जाएंगी।

7.जनपथ मार्केट: घर को सजाने की चीज़ों से लेकर लेटेस्ट फुटवियर्स, ट्रेंडी कपड़ो से यह बाज़ार पटा पड़ा है। नब्बे के दशक में क्वीन्स वे के नाम से जाना जाने वाला यह मार्केट केवल लोकल लोगों और भारतीय टूरिस्टों को ही नहीं, बल्कि फॉरेन टूरिस्टों को भी आकर्षित करता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+