Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन चिलिंग और थ्रिलिंग डेस्टिनेशनों पर जाइये और चिलचिलाती गर्मी को कहिये गुड बाय

इन चिलिंग और थ्रिलिंग डेस्टिनेशनों पर जाइये और चिलचिलाती गर्मी को कहिये गुड बाय

By Syedbelal

अभी अपने पिछले आर्टिकल "फन पार्टी और म्यूजिक के बीच यहीं है गर्मियों का असली मजा" में हमनें आपको बताया था कि कैसे आप अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए साउथ इंडिया के टूरिस्ट डेस्टिनेशनों की यात्रा कर अपने वेकेशन को यादगार बना सकते हैं। अब इसी कर्म में हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं उत्तर भारत से। जी हां हमारा ये लेख आपको बताएगा कि इन गर्मियों की छुट्टी में आप उत्तर भारत में कहां कहां जाकर उमस भरी गर्मी और चिपचिपाहट भरे पसीने से मुक्ति पा सकते हैं। ज्ञात हो कि जहां एक तरफ गर्मियों का मौसम काफी बोरिंग होता है तो वहीं दूसरी ओर ये सीजन घूमने का सबसे अच्छा समय होता है। तो आइये जाने इन गर्मियों उत्तर भारत में कहां कहां जा सकते हैं आप और आपका परिवार।

कश्मीर , जम्मू और कश्मीर

कश्मीर , जम्मू और कश्मीर

कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। भारत के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रुंखला के बीच बसी है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, देहरादून जिले का एक प्रमुख तीर्थस्थान है। पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित इस स्थान का हिन्दू समुदाय में बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। प्रतिवर्ष, पूरे देश भर से भारी संख्या में पर्यटक इस स्थान के धार्मिक स्थलों, महान हिमालय को देखने तथा गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला,एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह को ‘समर रिफ्यूज' और ‘हिल स्टेशनों की रानी' के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान का शिमला जिला 1972 में निर्मित किया गया था।

नुब्रा घाटी, जम्मू और कश्मीर

नुब्रा घाटी, जम्मू और कश्मीर

नुब्रा घाटी, जो मूलतह ल्दुम्र के नाम से जाना जाता था, का मतलब 'फूलों की घाटी' है, जो समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र लद्दाख के बाग के नाम से जाना जाता है। गर्मियों के दौरान पर्यटकों को गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों को देखने का मौका मिलता है जो कि इस क्षेत्र में उगते हैं।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के उत्तर-पूर्व में 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह शहर चंडीगढ़ से 239 किलोमीटर, मनाली से 252 किलोमीटर, शिमला से 322 किलोमीटर और नई दिल्ली से 514 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को काँगड़ा घाटी का प्रवेश रास्ता माना जाता है।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

कसौली, हिमाचल प्रदेश

कसौली हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र सतह से लगभग 1800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस स्थान का वर्णन भारतीय महाकाव्य रामायण में किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार संजीवनी पहाड़ी से लौटते समय हिंदू भगवान हनुमान ने इस जगह पर कदम रखा था।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्‍य में समुद्र स्‍तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटकों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्‍टेशन है जहां पर्यटक सबसे ज्‍यादा आते है। मनाली, कुल्‍लु जिले का एक हिस्‍सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है।

मेकलियोदगंज, हिमाचल प्रदेश

मेकलियोदगंज, हिमाचल प्रदेश

कलियोदगंज पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है जो काँगड़ा से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह दलाई लामा की गद्दी है और समुद्र सतह से 1770 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह युद्ध के दौरान तीन दशकों तक तिब्बती सरकार का मुख्यालय भी था। इस स्थान पर एक सुंदर मठ हैं जहाँ भगवान बुद्ध, पद्मसंभव के बड़े चित्र हैं।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में स्थित धौलधार रेंज में बना एक टूरिस्‍ट प्‍वांइट है। डलहौजी को सन् 1854 में एक ब्रिटिश गर्वनर लार्ड डलहौजी ने स्‍थापित किया था ताकि वह गर्मियों में सुकून भरे पल किसी ठंडी और शांत जगह पर बिता सकें। डलहौजी, पांच पहाडियों पर बना नगर है जिनके नाम काथलॉग, पोर्टएन, तेहरा, बाकरोता और बालून है जो कुल 13 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैली हुई है।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल को भारत का झीलों वाला कस्बा भी कहा जाता है। यह हिमालयन बेल्ट में स्थित है। यह कुमाऊँ की पहाड़ियों के मध्य में स्थित है और इसे खूबसूरत झीलों का आशीर्वाद प्राप्त है। नैनीताल को श्री स्कन्द पुराण के मानस खंड में ‘तीन संतों की झील' या ‘त्रि-ऋषि-सरोवर' के रूप में उल्लेखित किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+