Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के 5 सबसे खूबसूरत सूर्योदय वाले बीच(तटीय क्षेत्र)!

भारत के 5 सबसे खूबसूरत सूर्योदय वाले बीच(तटीय क्षेत्र)!

पैसों से हर खुशी नहीं खरीदी जा सकती, यह बस हमारे देखने का एक नज़रिया है।जब हम प्राकृतिक सुख को महसूस करते हैं तो हमें बिल्कुल अलग ही खुशी और आराम का अहसास होता है। ईश्वर ने हमें सबसे अच्छा और बड़ा गिफ्ट दिया है प्राकृतिक सौंदर्य जिसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है भारत के समुद्री तटों में सूर्योदय का नज़ारा।

ज़िंदगी का परम आनंद देता है सूर्य का पानी के क्षितिज से उगना और नयी सुबह लाना।आप इन बीचों पर एक बार ज़रूर जाइए और सबसे सौम्य और खूबसूरत सूर्योदय वाली सुबह का मज़ा लीजिए।

Calangute Beach

Image Courtesy:Shashank Gupta

कलंगउते बीच(समुद्री तट):
कलंगउते बीच घूमने के लिए नॉर्थ गोवा की सबसे पहली पसंद है।यह सबसे ज़्यादा चहल पहल वाले बीच होने के साथ साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाला बीच भी है। तो बस सुबह जल्दी जाइए गोवा के सबसे ज़बरदस्त और खूबसूरत सूर्योदय के नज़ारे का मज़ा लेने के लिए।

Kovalam Beach

Image Courtesy:Fabrice Florin

कोवलम बीच:
जो भी कोवलम बीच पर आता है, अरब सागर से उसका अलग ही लगाव हो जाता है। इतना खूबसूरत है यह छोटा सा तटीय नगर। कभी ना ख़त्म होने वाला कोवलम बीच का यह सागर भारत के सबसे सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

Tenneti Park Beach

Image Courtesy:Vivek rachuri

तेन्नेती पार्क बीच:


तेन्नेती पार्क बीच और विशाल बंगाल की खाड़ी एक दूसरे के पूरक हैं। तटीय रेखा के किनारे पहाड़ों का दृश्य और चट्टानी किनारों के दृश्य का नज़ारा बहुत ही उत्तम होता है। विशाखापट्टनम के इस तेन्नेती बीच पर सुबह की वॉक पर जाइए और मज़े लीजिए वहाँ के रहस्यमय सूर्योदय का।

Havelock Beach

Image Courtesy:Ritiks

राधानगर बीच:


अंडमान द्वीप में एक छुपी हुई खूबसूरती है। यहाँ बहुत कुछ देखने और अनुभव करने को है। यहाँ हरे नीले रंग की लहरों और सफेद बालू के किनारों जो दिल को सुकून पहुँचाते हैं, के साथ साथ इस बीच के सूर्यास्त और सूर्योदय का नज़ारा भी अद्भुत है। आइए और राधानगर बीच पे सूर्योदय के मनोरम नज़ारे का मज़ा लीजिए।

Juhu Beach

Image Courtesy:Sarah Nichols

जुहू बीच:
मुंबई का हमेशा से ही जग प्रसिद्ध जुहू बीच का नज़ारा बिल्कुल ही अलग है। सुबह सुबह इस बीच की वॉक पर आकर मुंबई की अंदरूनी सुंदरता का अनुभव ज़रूर करिए।

किसी भी चीज़ की तुलना भगवान की बनाई हुई चीज़ से नहीं की जा सकती। भारत के इन शानदार बीचों पर मज़े करिए और इनकी खूबसूरती का अनुभव कीजिए।

More News

    Read more about: india goa travel andaman
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+